{"_id":"67d6c9ff9f34872f8e03f48f","slug":"burhanpur-police-revealed-theft-of-lakhs-burhanpur-news-c-1-1-noi1224-2730350-2025-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Burhanpur News: वाराणसी दर्शन करने गए परिवार के सूने घर में लाखों की चोरी, पूछताछ में हुए बड़े खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Burhanpur News: वाराणसी दर्शन करने गए परिवार के सूने घर में लाखों की चोरी, पूछताछ में हुए बड़े खुलासे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: बुरहानपुर ब्यूरो Updated Sun, 16 Mar 2025 08:19 PM IST
मध्य प्रदेश की बुरहानपुर जिला पुलिस को एक शातिर चोर को पकड़ने में बड़ी सफलता हाथ लगी है, जिसके कब्जे से पुलिस ने लाखों रुपए का चोरी गया सामान भी जब्त किया है। बताया जा रहा है कि, आरोपी महाराष्ट्र के भिवंडी जिले का रहने वाला है। जहां उस पर करीब 17 मामले पहले ही दर्ज हैं। तो वहीं भिवंडी पुलिस आरोपी से अब तक करीब एक करोड़ से अधिक का चुराया हुआ माल भी बरामद कर चुकी है।
पकड़ा गया आरोपी बीते कुछ दिनों से बुरहानपुर शहर में अपनी दादी के यहां रह रहा था। इस दौरान शहर से वाराणसी दर्शन करने गए एक परिवार के सूने घर में मौका देखकर चोरी की वारदात अंजाम दे दी। इसके बाद पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपी अलग-अलग रास्तों का इस्तेमाल करता रहा। हालांकि पुलिस टीम ने सात दिन की कड़ी मेहनत के बाद, चाय की दुकान पर काम करने वाले इस शातिर आरोपी को धरदबोचा और उसके घर से चोरी गया करीब 14 लाख का माल भी बरामद कर लिया गया।
बुराहनपुर नगर में बीते शनिवार को थाना शिकारपुरा क्षेत्र के एक सूने घर में चोरी की बड़ी घटना सामने आई थी। इस मामले में फरियादी ऋषिराज ने थाने पर मामला दर्ज कराया था कि उनकी बड़ी बहन राजरानी वाराणसी दर्शन करने गई हुई हैं। उनकी भांजी अश्वनी भी घर पर ताला लगाकर, शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात उनके घर आ गई थी। इस बीच शनिवार सुबह उन्हें पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि घर का दरवाजा आधा खुला हुआ है। जहां पहुंचने पर सीढ़ियों के पास ताला टूटा मिला और अलमारियां खुली हुई थीं। साथ ही ड्रॉज के ताले तोड़कर सोने और चांदी के जेवरात और नगदी कोई चुरा ले गया था। इस मामले में थाना शिकारपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसके बाद आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज मे दिख रहे अज्ञात बदमाश के हुलिये के आधार पर मुखबिर से सूचना जुटाई गई। और फिर नया मोहल्ला क्षेत्र में रहकर चाय की होटल पर काम करने वाले नदीम पिता रईस को पकड़ा गया। जिसने पूछताछ में चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी नदीम के घर से 45 हजार 5 सौ रुपये नगदी एवं सोने, चांदी और हीरों के करीब तेरह लाख चौपन हजार पांच सौ रुपये के जेवरात सहित कुल चौदह लाख रुपये का माल बरामद किया गया।
रास्ते बदल कर पुलिस को देता रहा चकमा
मामले का खुलासा करते हुए बुराहनपुर एसपी देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि शहर में राजरानी मेहता के घर काफी बड़ी चोरी की घटना सामने आई थी। इसमें नगदी के साथ सोना और चांदी के जेवरात भी गए थे। इस मामले में एक विशेष टीम का गठन किया था, जिसने सात दिन तक कड़ी मेहनत की। इसमें लगातार शहर में लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज चेक किए गए। इनमें से संदिग्ध व्यक्ति का हुलिया पहचाना गया और उसकी चाल-ढाल और कपड़ों को लगातार ट्रैक किया गया। इसमें आरोपी ने लगातार चकमा देने की कोशिश की। पहले वह राजघाट की तरफ, फिर जय स्तंभ की तरफ चला गया। फिर वह सिंधीपुरा गेट की तरफ जाता दिखा। इस तरह वह रास्ते बदलते रहा, लेकिन पुलिस टीम ने उसके हुलिए को ट्रैक कर मुखबिर तंत्र से जानकारी निकाल कर उसके घर से उसे पकड़ लिया और चोरी का माल भी बरामद कर लिया।
आरोपी, दो पानों के सहारे तोड़ता था ताले
एसपी पाटीदार ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम नदीम बताया। जो कि भिवंडी महाराष्ट्र का रहने वाला है, और 3 साल पहले ही अपनी दादी के यहां रहने बुरहानपुर आया था। यहां की लोकेशन से वह पहले से वाकिफ था, और जहां चोरी की है, वहां पहले से रेकी कर रखी थी। सूना घर मिलते ही वारदात अंजाम दे दिया। आरोपी पर महाराष्ट्र के थाने जिले में 17 अपराध दर्ज हैं, वहीं पूछताछ में उसने बताया कि दो पानों के सहारे वह तालों को तोड़ता है, और फिर चोरी की वारदात करता है। इस मामले में आरोपी को पकड़ने वाली टीम को 10 हजार रु के इनाम देने की भी घोषणा की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।