मध्यप्रदेश के बुरहानपुर शहर में एक शख्श की नींद ने लंबा ट्रैफिक जाम लगा दिया। यह सुनने में जरूर अजीब है, लेकिन है सही। हाइवे पर सड़क के एक तरफ अपनी कार लगाकर यह शख्स गाड़ी का AC चालू कर, करीब एक घंटे तक मीठी नींद लेता रहा। इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया। लोग उसे जगाने का जतन करते रहे, लेकिन कुंभकर्णी नींद ले राह शख्स उठने का नाम नहीं ले रहा था। करीब एक घंटे तक चले इस घटनाक्रम में पुलिस को भी इस शख्स को उठाने और ट्रैफिक क्लियर करने कड़ी मशक्कत करना पड़ी। आखिर में जब लोगों ने गाड़ी के शीशे तोड़ने की कोशिश की, तब कहीं जाकर शख्श की कुंभकर्णी नींद खुली। इसके बाद इनकी कार को साइड लगाकर जाम को क्लियर किया गया। हाईवे पर नींद ले रहे शख्स को फिलहाल पुलिस अपने साथ थाने ले गई।
ये भी पढ़ें-
चंद्रग्रहण के समय मां शारदा मंदिर में दिखा अद्भुत नजारा, भक्त बोले- उतर आया माता का कवच! Video
मामला बुराहनपुर के शिकारपुर थाना क्षेत्र के भारतीय जीवन बीमा कार्यालय के सामने रविवार का है। यहां इंदौर इच्छापुर नेशनल हाईवे पर एक कार चालक अपनी कार को बीच सड़क पर खड़ी करके कार के अंदर ही गहरी नींद में सो गया। गणेश विसर्जन के चलते इस सड़क पर ट्रैफिक डाइवर्ट करने और कार के बीच सड़क पर खड़े होने से यहां ट्रकों की लंबी लाइन लग गई। कार के अंदर सोए कार चालक को जगाने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शोर मचाने पर भी कार चालक नहीं जागा। इस पर लोगों ने कार के शीशे फोड़ने की कोशिश की। हालांकि शीशे फोड़ने की आवाज सुनकर गहरी नींद में सोया यह कार चालक जाग उठा, लेकिन उस पर लोग गुस्सा करने लगे। बाद पुलिस ने सड़क से कार को हटाया और चलाक को अपने साथ थाने ले गई।