{"_id":"68bea469fe305532df01def0","slug":"video-child-knows-tables-up-to-200-can-even-recite-them-in-reverse-sdm-was-left-surprised-2025-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 200 तक आते हैं इस बच्चे को पहाड़े, उल्टे भी सुना देते हैं...एसडीएम रह गईं हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 200 तक आते हैं इस बच्चे को पहाड़े, उल्टे भी सुना देते हैं...एसडीएम रह गईं हैरान
मैनपुरी के भोगांव में कक्षा पांच के छात्र ने एसडीएम से तहसील पहुंचकर मुलाकात की। छात्र ने जिलाधिकारी मैनपुरी को अपना प्रेरणाश्रोत बताते हुए उनके विद्यालय में पहुंचकर औचक निरीक्षण करने की उपजिलाधिकारी से गुहार लगाई है। छात्र आईएएस बनकर देश के हित में काम करना चाहता है।
सोमवार को तहसील क्षेत्र के ग्राम ललूपुर से केडीटीआर आवासीय पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र रिषभ शाक्य ने विद्यालय के प्रबंधक देवेन्द्र सिंह के साथ उपजिलाधिकारी संध्या शर्मा से तहसील में पहुंचकर मुलाकात की।उसने बताया कि उसे दो सौ तक का पहाड़ा कंठस्थ हैं और वह पहाड़ों को उल्टा भी सुना सकता है।
इस पर उपजिलाधिकारी ने बच्चे को 145 का पहाड़ा उल्टा सीधा सुनाने को कहा।बच्चे के पहाड़ा सुनने के बाद उपजिलाधिकारी को बताया कि वह कक्षा दस स्तर तक अंग्रेजी ग्रामर ,गणित और साइंस विषयों को अच्छी तरह से जानता है और कहीं से भी इन विषयों में पूछने या परीक्षा लेने की बात कही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।