सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   CM reached Bageshwar Dham, our temples are imparting education on values: Dr. Mohan Yadav

Bageshwar Dham: धाम में 300 बेटियों की शादी, बागेश्वर बाबा और CM ने एक-दूसरे को हल्दी लगाकर शुरू किया महोत्सव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Fri, 13 Feb 2026 08:04 PM IST
CM reached Bageshwar Dham, our temples are imparting education on values: Dr. Mohan Yadav

बागेश्वर धाम में बुंदेलखंड के महाकुंभ के रूप में 300 बेटियों का विवाह हो रहा है। शुक्रवार को हल्दी की रस्म की गई। प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने बागेश्वर धाम आकर मंडप का पूजन किया। पूजन के पश्चात बागेश्वर महाराज ने मुख्यमंत्री को हल्दी लगाकर महोत्सव की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने महाराजश्री को हल्दी लगाई। मुख्यमंत्री ने सभी बेटियों के सुखमय जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवस्थान संस्कारों को देने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। आज सभी धार्मिक स्थलों का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महाराज श्री के सभी प्रकल्प हम सबको गौरवान्वित करते हैं। क्षेत्रीय विधायक अरविंद पटेरिया ने सबका स्वागत किया।

हल्दी महोत्सव के अवसर पर पधारे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वैदिक मंत्रोच्चार और वैदिक परंपरा के अनुरूप बेटियों के मंडप का पूजन किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह महोत्सव से अनावश्यक खर्चों में कटौती होती है। युवाओं की तरक्की में लोग खर्च करें, विवाह में खर्चे से बचें। कन्या विवाह एक यज्ञ के समान है। उन्होंने कहा कि यहां से जिन बेटियों के विवाह हो रहे हैं सरकार उन जोड़ों को रोजगार देने के प्रयास करेगी। बनारस से आए जगतगुरु रामकमल दास महाराज ने कहा कि एक संत ही सबको एकजुट कर सकते हैं। संतों के कदम से कदम मिलाकर जो नहीं चलेगा, इतिहास उनको क्षमा नहीं करेगा। जगतगुरु महाराज ने कहा कि स्वयं को सर्वश्रेष्ठ कहने वाले पहले स्वयं को देखें। उन्होंने महाराज श्री के ठठरी बांधने की बात को कहा कि यह वैदिक और पौराणिक है। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री महाराज हिंदुत्व के रंग में सबको रंग रहे हैं। उनके ऊपर गुरु की कृपा है। जिसे गुरु की कृपा मिलती है उसे किसी की समस्या नहीं होती। इस अवसर पर हनुमानगढ़ के महंत राजू दास महाराज,अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास संजीव कृष्ण ठाकुर, प्रदेश के पशुपालन मंत्री लखन पटेल, वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार, सांसद बीडी शर्मा, जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह, विधायक ललिता यादव, अरविंद पटेरिया, बबलू शुक्ला, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बॉबी राजा, प्रदेश मंत्री अर्चना सिंह सहित बड़ी संख्या में राजनेता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें-रात 3:30 बजे अन्नपूर्णा मंडप में बागेश्वर महाराज, खुद संभाली भट्टी, तैयार कराईं प्रसादी की पूरियां

राष्ट के साथ संत, महंत और धर्म के लिए काम कर रहे सीएम: बागेश्वर महाराज
बागेश्वर महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ऐसे राजनेता हैं जो राष्ट्र के साथ संत, महंत और धर्म को साथ लेकर चल रहे हैं। महाराज श्री ने कहा कि गौ मंदिर का काम और मंदिरों के स्थानीय न्यासों पर मुख्यमंत्री विशेष ध्यान दे रहे हैं। प्रदेश के मुखिया का सहयोग मिलने से धार्मिक संस्थान और बेहतर ढंग से सनातन के लिए कार्य कर पाते हैं।

बागेश्वर धाम पर हुआ गुरुकुलम का शुभारंभ
बागेश्वर धाम अभी तक दुनिया में आरोग्य, आस्था और न्याय के नाम से जाना जाता था, लेकिन अब बागेश्वर धाम सनातन वैदिक गुरुकुल के नाम से जाना जाएगा। वैदिक शिक्षा शास्त्र और शस्त्र की शिक्षा प्राप्त करने के लिए देशभर के बटुक ब्राह्मणों को सनातनी शिक्षा मिलेगी। वैदिक ज्ञान प्रदान करने के लिए बागेश्वर धाम पर बनारस के चार विद्वान आचार्य इस गुरुकुलम में रहेंगे और प्रथम वर्ष में 31 बच्चों को वैदिक कर्मकांड की शिक्षा देंगे। इस दौरान बागेश्वर महाराज के साथ उद्घाटन के समय बद्रीनाथ वाले महाराज, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार सहित कई शीर्ष संत उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें-इस बार खास होगा बागेश्वर धाम का कन्या विवाह, आठ देशों के राजदूत आएंगे, बुंदेली भाषा में न्योता

CM के साथ ये भी पहुंचे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तकरीबन शाम 5 बजे बागेश्वर धाम पहुंचे। वे हेलीपेड से वह सीधे मंच पर पहुंचे। जहां उनके साथ खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा, विधायक ललिता यादव, राजनगर विधायक अरविंद पटैरिया, मंत्री लखन पटेल भी मौजूद हैं। जहां CM को बुंदेली पगड़ी बांधी गई, बाबा बागेश्वर ने पूजन विग्रह, तस्वीर और बलदाऊ जी का अस्त्र हल भेंट किया। CM ने मंच पर बैठकर 6 मिनट की एक डॉक्यूमेंट्री देखी, जिसमें चुनी हुई कुछ बेटियों के जीवन की कहानी बताई गई है। कार्यक्रम स्थल पर मंडप पूजन कर रहे हैं। CM ने बागेश्वर बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री को हल्दी लगाई और धीरेंद्र शास्त्री ने CM मोहन यादव के पीठ में हल्दी के छाप छोड़े, वहीं विष्णु दत्त शर्मा के गाल में हल्दी लगाते हुए सभी अतिथियों और विधायकों के साथ हल्दी खेली परंपरा निभाई। 

बगेश्वरधाम पहुंचे CM, हमारे देवस्थान दे रहे संस्कारों की शिक्षा: डॉ. मोहन यादव

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को हल्दी लगाते नजर आए सीएम मोहन यादव। 

बगेश्वरधाम पहुंचे CM, हमारे देवस्थान दे रहे संस्कारों की शिक्षा: डॉ. मोहन यादव

आयोजन के शुभारंभ अवसर पर अतिथि।

बगेश्वरधाम पहुंचे CM, हमारे देवस्थान दे रहे संस्कारों की शिक्षा: डॉ. मोहन यादव

बागेश्वर धाम पहुंचे सीएम मोहन यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Aligarh: दिव्यांग शिवभक्त की अद्भुत आस्था, 125 किमी कांवड़ लेकर चल पड़े धीरेंद्र

13 Feb 2026

बहादुरगढ़ के बादली में प्रशासन और वकीलों के बीच हुआ समझौता

फतेहाबाद के रतिया में यूपी के युवक ने किया सुसाइड, भाई की साली से शादी न होने पर दी जान

13 Feb 2026

Weather Update: तेज धूप.. यूपी में फिर पलटेगा मौसम, जानें अपने शहर का हाल

13 Feb 2026

फतेहाबाद के टोहाना में सेवा भारती द्वारा निःशुल्क जांच शिविर आयोजित

13 Feb 2026
विज्ञापन

Datia News: दतिया में अवैध रेत विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, गोली लगने से बुजुर्ग की मौत

13 Feb 2026

VIDEO: लोहाघाट में आशा वर्कर्स का धरना प्रदर्शन

13 Feb 2026
विज्ञापन

Video: कृषि उत्पादों पर नई अमेरिका टैरिफ नीति का विरोध, सोशलिस्ट पार्टी इंडिया के सदस्यों का प्रदर्शन

13 Feb 2026

Video: विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में नोकझोंक, विधानसभा अध्यक्ष नाराज होकर सीट से उठ गए

13 Feb 2026

Video: श्री भूगभेश्वर महादेव मंदिर के पंचम वार्षिक महोत्सव पर कार्यक्रम, भंडारे का आयोजन किया गया

13 Feb 2026

Video: स्वामी प्रसाद मौर्य का समर्थकों के साथ प्रदर्शन, पुलिस ने रोका

13 Feb 2026

Video: किसान पथ पर चलने वालों के लिए सूरक्षा के लिए रोशनी की व्यवस्था नदारद

13 Feb 2026

Jammu Kashmir: कुलगाम पुलिस ने 1.5 करोड़ की संपत्ति जब्त, कुख्यात ड्रग तस्कर के खिलाफ NDPS एक्ट में कार्रवाई

13 Feb 2026

बागेश्वर में कांग्रेस पार्टी ने सरकार से विधानसभा के बजट सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग की

13 Feb 2026

Meerut: पैराडाइज मंडप के बाहर महापंचायत के लिए एकत्र हुए कार्यकर्ता, पुलिस तैनात

13 Feb 2026

VIDEO: राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज से परीक्षा के लिए भेजा गया पेपर

13 Feb 2026

Pithoragarh: जीजीआईसी में हुआ परीक्षा उत्सव आप पूछें, हम बताएं कार्यक्रम, डीएम ने दिए सफलता के टिप्स

13 Feb 2026

Pithoragarh: मानसखंड मंदिर माला का विस्तार, जिले के चार नए मंदिरों को शामिल किया गया

13 Feb 2026

नैनीताल में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से 60 से 65 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

13 Feb 2026

VIDEO: सिगरा स्टेडियम में मोहम्मद शाहिद स्मृति हॉकी प्रतियोगिता में 12 टीमें लेंगी हिस्सा

13 Feb 2026

हमीरपुर: अधिवक्ता की हत्या पर वकीलों का हल्लाबोल; जाम लगाकर जताया विरोध

13 Feb 2026

Aligarh: वायरल सास ने फिर चौंकाया! अब बहनोई के साथ नहीं रहेगी?

13 Feb 2026

Video: लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, छात्रों ने कही ये बात

13 Feb 2026

VIDEO: वाराणसी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद स्टेशनों पर भी चेकिंग, कचहरी परिसर में पसरा सन्नाटा

13 Feb 2026

Budaun: आमने-सामने भिड़ीं ट्रैक्टर-ट्रॉली, तीन की मौत, 21 घायल

13 Feb 2026

CM Nayab Saini: 'पंजाब के लोग AAP से तंग आ चुके हैं..' सीएम सैनी का वार!

13 Feb 2026

VIDEO: ‘समर्पण दिवस’ पर गूंजा दीनदयाल उपाध्याय का विचार, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया मंथन

13 Feb 2026

VIDEO: आगरा में फतेहाबाद रोड और किला पर टूटी पानी की लाइन, सड़क पर बह रहा गंगाजल

13 Feb 2026

VIDEO: वाराणसी कोर्ट को बम से उड़ाने की सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था

13 Feb 2026

Kullu: नरोत्तम ठाकुर बोले- यूरोपीय ट्रेड यूनियन समझौता प्रदेश के लिए होगा लाभदायक

13 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed