बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   BJP councillor Lokesh Deharia dies of heart attack, last clocks captured on CCTV

Chhindwara News: टहलते हुए आया हार्ट अटैक, सड़क पर गिर पड़े भाजपा पार्षद; CCTV में कैद हुई दर्दनाक मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Thu, 16 Jul 2026 02:00 PM IST
BJP councillor Lokesh Deharia dies of heart attack, last clocks captured on CCTV
छिंदवाड़ा नगर निगम के भाजपा पार्षद एवं भाजपा अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा के जिलाध्यक्ष लोकेश डेहरिया (48) का बुधवार रात अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनकी असामयिक मौत ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया।

बताया जा रहा है कि घटना के समय वे कॉलोनी में टहलते हुए मोबाइल फोन पर बातचीत कर रहे थे। तभी उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और वे एक झटके में सड़क पर गिर पड़े। कुछ ही पलों में उनकी सांसें थम गईं। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

जानकारी के अनुसार, लोकेश डेहरिया रोज की तरह रात करीब 10 बजे भोजन के बाद टहलने निकले थे। इसी दौरान वे फोन पर किसी से बातचीत कर रहे थे। अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और वे सड़क पर गिर पड़े। सीसीटीवी फुटेज में वे अचानक गिरते हुए दिखाई देते हैं। शुरुआती कुछ मिनटों तक लोग उनकी गंभीर स्थिति को समझ नहीं सके। कई राहगीर वहां से गुजरे, लेकिन अधिकांश ने उन्हें नशे की हालत में समझकर अनदेखा कर दिया।

कुछ देर बाद कॉलोनी निवासी गौरव चौधरी की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने पास जाकर देखा तो स्थिति गंभीर लगी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना ने शहर में एक बड़ा सवाल भी खड़ा कर दिया कि यदि किसी व्यक्ति के अचानक गिरने पर लोग तत्काल मदद के लिए आगे आएं, तो कई बार कीमती जान बचाई जा सकती है।

मौत से कुछ घंटे पहले किया था आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट
लोकेश डेहरिया सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते थे। निधन से कुछ घंटे पहले ही उन्होंने छिंदवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अजय पांडे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की थी। उन्होंने एसपी को टैग करते हुए अपनी तस्वीर भी पोस्ट की थी। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह उनकी जिंदगी की आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट होगी।

ये भी पढ़ें- खुशखबरी: एमपी में देश की सबसे बड़ी जल सुरंग तैयार, बदलेगी विंध्य की तस्वीर; बंजर खेतों में पहुंचेगा नर्मदा जल

जनसेवा में हमेशा रहे सक्रिय
लोकेश डेहरिया भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष, नगर निगम के पार्षद और मेहरा डेहरिया समाज के अध्यक्ष थे। वे अपने मिलनसार स्वभाव, सहज व्यवहार और जनसेवा के लिए जाने जाते थे। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका के कारण उनकी पहचान एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में थी।

हाल ही में 12 जून को सांसद विवेक बंटी साहू ने उनके जन्मदिन पर उनके साथ केक काटकर शुभकामनाएं दी थीं। वहीं 15 जून को वे भोपाल में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री संपत्तिया उइके से भी मिले थे।

शोक की लहर
लोकेश डेहरिया के निधन की खबर फैलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और शहरवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और समाज के लोगों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके निधन से छिंदवाड़ा की राजनीति और सामाजिक क्षेत्र ने एक सक्रिय, मिलनसार और जनसेवा के प्रति समर्पित चेहरा खो दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखनऊ में सुबह-सुबह बदला मौसम, बारिश ने गर्मी से दिलाई निजात

16 Jul 2026

जगराओं में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दो घंटे देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

16 Jul 2026

Barwani News: बारिश नहीं हुई तो इंद्रदेव को मनाने जुटे ग्रामीण, निमाड़ में काकड़ पूजा से विशेष नमाज तक की गई

16 Jul 2026

Ujjain: गुप्त नवरात्रि पर वैष्णव तिलक और त्रिपुंड से हुआ श्रृंगार, भस्म रमाकर बाबा श्री महाकाल ने दिया दर्शन

16 Jul 2026

आजमगढ़ में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर बवाल, आजमगढ़-मऊ मार्ग जाम video

16 Jul 2026
विज्ञापन

अयोध्या: 14 घंटे की रिमांड के बाद दोनों आरोपी फिर जेल भेजे गए

15 Jul 2026

जंतर मंतर पर सीजेपी का 26वें दिन भी प्रदर्शन जारी

15 Jul 2026
विज्ञापन

नोएडा में 11 हजार केवी लाइन का तार टूटकर गिरा, पांच झुलसे

15 Jul 2026

दिल्ली में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, मेट्रो-सड़क का बनेगा नया कॉरिडोर

15 Jul 2026

गंदगी में बनते मिले मोमोज, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने 115 किलो चटनी नष्ट कराई

15 Jul 2026

Meerut: सीसीएस यूनिवर्सिटी के पास और मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

15 Jul 2026

Meerut: गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल हुए क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने जीत के लिए बहाया पसीना

15 Jul 2026

Meerut: भारत विकास परिषद की 10 शाखाओं ने सभा में लिया भाग

15 Jul 2026

VIDEO: दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती स्थल के नजदीक पहुंचा गंगा का जलस्तर

15 Jul 2026

VIDEO: वाराणसी पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

15 Jul 2026

युवक पर बेरहमी से हमला: गिरफ्तार आरोपी बोला- मुझे फांसी हो जाए, कोई दुख नहीं

15 Jul 2026

अयोध्या: 14 घंटे की रिमांड के बाद फिर जेल भेजे गए रमाशंकर मिश्रा और सुभाष श्रीवास्तव

15 Jul 2026

Kota News: सीजेरियन के बाद 4 महिलाओं की किडनी फेल! डायलिसिस से किया इनकार, मांगी इच्छामृत्यु

15 Jul 2026

जाजमऊ हाईवे टोल प्लाजा चालू, 50 मिनट में पहुंचेंगे लखनऊ

15 Jul 2026

शुक्लागंज: खोदी गई सड़क पर हुआ पैचवर्क, राहगीरों को राहत

15 Jul 2026

एमसीडी में भाजपा ने कांग्रेस के साथ मिलकर AAP से छीनीं वार्ड समितियां

15 Jul 2026

स्कूल के लिए निकला छात्र बनारस पहुंचा, नशे वाला लड्डू खिलाने का आरोप

15 Jul 2026

VIDEO: महादेव की भक्ति में डूबीं अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, बाबा विश्वनाथ धाम में किए दर्शन

15 Jul 2026

बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट

15 Jul 2026

तावडू में छह एकड़ में विकसित तीन अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

15 Jul 2026

पार्ट-टाइम नौकरी और क्रिप्टो ट्रेडिंग का झांसा देकर 43 लाख की साइबर ठगी

15 Jul 2026

डॉक्टरों की लापरवाही के चलते जच्चा-बच्चा की मौत

15 Jul 2026

फरीदाबाद के आईटीआई संस्थानों में आवेदन की अंतिम तिथि पर भीड़

15 Jul 2026

मुख्यमंत्री 17 जुलाई को आएंगे मुरादनगर, तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

15 Jul 2026

हांसी : दो महीने तक पेयजल की मांग को लेकर चले आंदोलन के बाद ग्रामीणों की सबसे बड़ी मांग पूरी

15 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed