सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   damoh-10th-class-student-stabbed-dead-after-exam

Damoh News: दमोह में पेपर देकर स्कूल से निकले 10वीं के छात्र की चाकू मारकर ली जान, 48 घंटे में पांचवीं हत्या

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 06 Mar 2026 08:21 PM IST
damoh-10th-class-student-stabbed-dead-after-exam

दमोह शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मलैया मिल स्थित ओजस्विनी स्कूल के बाहर शुक्रवार को 10वीं कक्षा के छात्र पर चाकू से किए गए जानलेवा हमले के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से शहर में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार इमलाई निवासी ऋषि पिता जगदीश अहिरवार (15) शुक्रवार सुबह अपना अंतिम पेपर देने ओजस्विनी स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र पहुंचा था। दोपहर में पेपर खत्म होने के बाद जैसे ही वह स्कूल गेट से बाहर निकला, तभी पुराने विवाद के बाद तीन से अधिक छात्रों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में ऋषि के पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर घाव हो गए।

ये भी पढ़ें- सीहोर में हैवानियत: आठवीं की छात्रा को बंधक बनाकर रखा, झांसा देकर ले गया और दो दिन तक किया दुष्कर्म

अधिक खून बह जाने से मौत
घायल छात्र को सहपाठियों और स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए आईसीयू में भर्ती किया। चार सदस्यीय चिकित्सकों की टीम ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन अधिक खून बह जाने के कारण उपचार के दौरान ऋषि ने दम तोड़ दिया। घटना की खबर मिलते ही अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक की मां और अन्य परिजन बेसुध होकर रोते-बिलखते नजर आए। परिजनों ने डॉक्टरों और पुलिस प्रशासन पर लापरवाही के आरोप भी लगाए और संतोषजनक कार्रवाई न होने की बात कही। मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी और जिला शिक्षा अधिकारी एसके नेमा भी शिक्षा विभाग की टीम के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। वहीं पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि तीन से अधिक छात्रों ने स्कूल के बाहर इस घटना को अंजाम दिया है। सभी आरोपियों को राउंड अप कर लिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज करते हुए मामले की विवेचना शुरू कर दी है। सिविल सर्जन डॉ. प्रहलाद पटेल ने बताया कि छात्र को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों की टीम ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। 

दो दिन में पांच हत्याएं
इधर जिले में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर लोगों में डर का माहौल है। पिछले 48 घंटों में जिले में यह पांचवीं हत्या की वारदात सामने आई है। हरदुआ में पत्थर पटककर हत्या सड़क किनारे मिला शव, कलुआ में 5 वर्षीय मासूम की पत्थर पटककर हत्या, हथना में गोली मारकर चपरासी की हत्या, बीते दिन दिन दिल दहला देने वाली समन्ना में हुई 16 वर्षीय मासूम की हथौड़ा और रॉड मारकर हत्या की घटना सहित छात्र की चाकू मारकर हत्या से दमोह दहल उठा। एक सप्ताह के भीतर आधा दर्जन से अधिक हत्याएं हो चुकी हैं। ऐसे में आम नागरिकों के बीच खौफ है और लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Ayodhya: UAE में फंस गए थे स्वामी देवेंद्र, लौटे तो अब बताया वहां हुआ क्या?

06 Mar 2026

लोकनाथ में तीसरे दिन जमकर खेली गई होली, सड़क पर रहा महिलाओं का कब्जा

06 Mar 2026

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने अपनी मांगों को लेकर निकाला ट्रैक्टर मार्च, करनाल में जिला सचिवालय के बाहर किया प्रदर्शन

06 Mar 2026

सोनीपत के गोहाना बार में पहुंचे माननीय जस्टिस राजेश भारद्वाज, बार की चार प्रमुख मांगें रखी गईं

06 Mar 2026

जींद में एससी-बीसी समाज की बैठक में सांझा संगठन बनाने पर होगा विचार, सात मार्च को बुलाई बैठक

06 Mar 2026
विज्ञापन

Champawat: उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें आए दिन खराब होने से यात्रियों में आक्रोश

06 Mar 2026

फगवाड़ा में पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों का प्रदर्शन

06 Mar 2026
विज्ञापन

Saharanpur: Nitish Kumar के राज्यसभा जाने पर क्या बोले नगीना सांसद Chandrashekhar?

06 Mar 2026

बालेश्वर महादेव मंदिर में टीके की खड़ी होली गूंज उठी, सैकड़ों होल्यारों ने किया पारंपरिक होली गायन

06 Mar 2026

घाटमपुर: पतारा में सीआरपीएफ जवानों और पूर्व कर्मियों ने मनाया होली मिलन उत्सव

06 Mar 2026

CM आवास के बाहर JDU के प्रदेश महासचिव धरने पर बैठे, Nitish Kumar को दिल्ली ना जाने देने की कही बात।

06 Mar 2026

Jammu: माड़ी नाला में ट्रैक्टर रोड क्षतिग्रस्त, किसानों को बुआई में हो रही परेशानी

06 Mar 2026

Jammu: राष्ट्रीय बजरंग दल ने दी 48 घंटे की चेतावनी, नहीं सुधरी तो CM और स्वास्थ्य मंत्री के आवास का होगा घेराव

06 Mar 2026

Jammu: जवाहर नवोदय विद्यालय में अमर उजाला फाउंडेशन का स्वास्थ्य शिविर आयोजित

06 Mar 2026

Jammu: सीएफसी में मिशन युवा के तहत शनिवार को मेला, 18-59 साल के लोगों को मिलेगी जानकारी

06 Mar 2026

Bihar: Nitish को लेकर ये क्या बोल गए पप्पू यादव? | Pappu Yadav | Bihar CM Nitish Kumar

06 Mar 2026

नेपाल में मतदान के बाद रूपईडीहा सीमा पर आवागमन शुरू, जांच के बाद लोगों को मिल रहा प्रवेश

06 Mar 2026

नारनौल में बाल विवाह कुप्रथा मिटाने को डीएलएसए सचिव नीलम कुमारी ने जागरूकता रथ को किया रवाना

Damoh: सिर पर हथौड़े से किया हमला, फिर मां*स खाया, खू*न पिया, शख्स ने ऐसा किया क्यों?

06 Mar 2026

अलीगढ़ में भाजपा नेता ने पड़ोसी पर तानी पिस्टल

06 Mar 2026

VIDEO: नीम के पेड़ पर लटकी मिली वृद्ध की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

06 Mar 2026

बहादुरगढ़ में बच्चे के अपहरण मामले में दो आरोपी काबू, एसटीएफ ने की कार्रवाई

बहादुरगढ़ के बादली की सीएचसी भूमि चढ़ी अवैध कब्जों की भेंट, ट्रामा सेंटर के लिए भूमि कम होने से रुका काम

कनाडा में जालंधर की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, घर में घुसकर चाकू से हमला

Rampur Bushahr: फाग मेले के दूसरे दिन निकली देवी देवताओं की शोभा यात्रा

06 Mar 2026

गोराया नेशनल हाईवे पर ट्रक में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पांच घंटे के बाद पाया काबू

06 Mar 2026

Mandi: सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा महाविद्यालय लडभड़ोल में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

06 Mar 2026

Kullu: प्रेम शर्मा बोले- रायसन बिहाल को बचाने का प्रयास करें

06 Mar 2026

Kullu: कुल्लू में स्मार्ट मीटर के विरोध में उतरी महिलाएं

06 Mar 2026

अमृतसर में पीआरटीसी-पंजाब रोडवेज के कच्चे कर्मचारियों का प्रदर्शन

06 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed