Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Damoh News
›
Damoh Dead body of a young man found buried with stones in a drain near the RSS office, suspicion of murder
{"_id":"672c554facbb14348000cdca","slug":"damoh-dead-body-of-a-young-man-found-buried-with-stones-in-a-drain-near-the-rss-office-suspicion-of-murder-police-engaged-in-investigation-damoh-news-c-1-1-noi1223-2290895-2024-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh News: आरएसएस कार्यालय के पास नाली में पत्थरों से दबा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: आरएसएस कार्यालय के पास नाली में पत्थरों से दबा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 07 Nov 2024 12:09 PM IST
Link Copied
दमोह कोतवाली क्षेत्र के पलंदी चौराहा इलाके में आरएसएस कार्यालय के पास गुरुवार सुबह नाली में एक युवक का शव पत्थरों से दबा हुआ मिला। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की पत्नी भी मौके पर पहुंच गई और उसने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस ने अब तक मौत के कारणों को स्पष्ट नहीं किया है।
सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि युवक की पहचान देहात थाना के किशनगंज गांव निवासी संदीप दुबे के रूप में हुई है, जो लोको कॉलोनी में रहता था। मृतक की पत्नी ने बताया कि बुधवार रात करीब 10:30 बजे संदीप घर से निकले थे और उसके बाद लौटकर नहीं आए। गुरुवार सुबह उनका शव पलंदी चौराहे पर नाली में पड़ा होने की सूचना मिली।
मौत कैसे हुई, इस बारे में पुलिस अभी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। हालांकि, जिस स्थिति में युवक का शव नाली के भीतर मिला है, उसे देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी हत्या की गई है। शव के ऊपर कई बड़े पत्थर रखे हुए थे, जिन्हें हटाकर पुलिस ने शव को बाहर निकाला।
मृतक संदीप दुबे घंटाघर क्षेत्र में एक डोसा की दुकान संचालित करता था। कुछ सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि कुछ दिन पहले उसका एक अन्य डोसा विक्रेता से विवाद हुआ था। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। इसके अलावा, आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।