बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   damoh-tiger-terror-forest-department-begins-monitoring

बाघ की दहशत: खेतों में जाना छोड़ रहे ग्रामीण, भैंस का किया शिकार; वन विभाग ने लगाए ट्रैप कैमरे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 09 Aug 2026 04:27 PM IST
damoh-tiger-terror-forest-department-begins-monitoring

दमोह जिले के हटा वन परिक्षेत्र अंतर्गत रजपुरा और आसपास के जंगलों में बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पिछले करीब 10-12 दिनों से क्षेत्र में बाघ के लगातार विचरण करने की सूचना मिल रही है। बाघ द्वारा पालतू मवेशियों का शिकार किए जाने के बाद ग्रामीणों ने खेतों में फसलों की रखवाली के लिए जाना कम कर दिया है। वहीं मवेशियों को जंगल में चराने ले जाने से भी लोग डर रहे हैं।

शनिवार को रजपुरा के जंगल में एक भैंस मृत अवस्था में मिली। ग्रामीणों के अनुसार, भैंस के शरीर पर बाघ के पंजों के निशान मिले हैं और उसके पिछले हिस्से को बाघ द्वारा खाए जाने के प्रमाण भी मिले। घटना की जानकारी फैलते ही आसपास के ग्रामीणों में और अधिक भय का माहौल बन गया। लोगों का कहना है कि बाघ गांव और खेतों के आसपास ही घूम रहा है, ऐसे में कभी भी ग्रामीणों का सामना बाघ से हो सकता है।

ग्रामीणों ने वन विभाग कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
लगातार मवेशियों के शिकार और बाघ की मौजूदगी से चिंतित ग्रामीण अभीर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में वन विभाग कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने सहायक परिक्षेत्र अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि बाघ के लगातार आसपास घूमने के कारण खेतों में जाना और मवेशियों को चराने ले जाना जोखिम भरा हो गया है। उन्होंने गांव और आसपास के जंगल क्षेत्र में वन अमले की नियमित गश्त बढ़ाने की भी मांग की, ताकि ग्रामीण और उनके मवेशियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

ये भी पढ़ें- एमपी के धार में भीषण हादसा: ट्रॉला से भिड़ी ईको वैन; गुजरात के छह लोगों की दर्दनाक मौत

तीन से चार बाघों की मौजूदगी का ग्रामीणों का दावा
ग्रामीणों के अनुसार, सिर्फ रजपुरा के जंगल में ही नहीं, बल्कि मड़ियादो, कलकुआं और चोरइया क्षेत्र के जंगलों में भी बाघों की मौजूदगी के प्रमाण मिल रहे हैं। ग्रामीणों का दावा है कि इलाके में इस समय तीन से चार बाघ विचरण कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि पन्ना टाइगर रिजर्व क्षेत्र से निकलकर बाघ मड़ियादो वन क्षेत्र और दमोह जिले के आसपास के जंगलों में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। रजपुरा क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से बाघ की लगातार गतिविधियां सामने आने के बाद ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।

भैंस खोजने पहुंचे ग्रामीण तो जंगल में मिला शव
शनिवार दोपहर कुछ ग्रामीण अपनी भैंस को खोजने के लिए अन्य लोगों के साथ रजपुरा के जंगल पहुंचे थे। वहां भैंस मृत अवस्था में मिली। ग्रामीणों ने उसके शरीर पर बाघ के पंजों के निशान होने का दावा किया। शरीर के पिछले हिस्से को बाघ द्वारा खाए जाने के निशान भी बताए गए हैं। मवेशी के शिकार की घटना सामने आने के बाद ग्रामीणों का कहना है कि बाघ अब जंगल में अपना क्षेत्र बना रहा है। उन्हें आशंका है कि खेतों में फसलों की रखवाली करने या मवेशियों को चराने के दौरान उनका सामना बाघ से हो सकता है।

वन विभाग ने लगाए ट्रैप कैमरे, निगरानी बढ़ाई
डीएफओ ईश्वर जरांडे ने बताया कि रजपुरा के जंगल में पिछले 10-12 दिनों से बाघ की मौजूदगी की जानकारी वन विभाग को मिल रही है। सुरक्षा को देखते हुए वन अमले को सतर्क रहने और क्षेत्र में निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जंगल में ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। वन विभाग की टीम बाघ की गतिविधियों और उसके मूवमेंट पर नजर रख रही है। डीएफओ ने कहा कि बाघ पर नजर रखी जा रही है।

मवेशियों के शिकार पर मिलेगा मुआवजा
डीएफओ ने यह भी बताया कि जिन ग्रामीणों के मवेशियों का बाघ द्वारा शिकार किया गया है, उनके प्रकरण तैयार किए जा रहे हैं। नियमानुसार कार्रवाई पूरी करने के बाद प्रभावित पशु मालिकों को जल्द मुआवजा दिया जाएगा। फिलहाल वन विभाग की टीम की निगरानी और ट्रैप कैमरों के जरिए बाघ की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

 
घटनास्थल का निरीक्षण करते वनकर्मी
घटनास्थल का निरीक्षण करते वनकर्मी
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

MP: एंबुलेंस से मंडी पहुंचाई जा रही थीं प्याज की बोरियां? वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल, जांच की मांग

09 Aug 2026

लखनऊ में काकोरी शहीद मंदिर में क्रांतिकारियों का जयघोष

09 Aug 2026

दालमंडी की सड़क चौड़ीकरण के बाद ऐसी दिखेगी, VIDEO

09 Aug 2026

सीएम योगी ने तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ, बोले- ऊर्जा का प्रतीक हमारा युवा

09 Aug 2026

कानपुर देहात: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की बंधक बनाकर पिटाई

09 Aug 2026
विज्ञापन

VIDEO: बदायूं में कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो घायल

09 Aug 2026

Ajmer: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, ASI गंभीर, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जयपुर रेफर

09 Aug 2026
विज्ञापन

पिपराइच स्थित मोटेश्वर शिव मंदिर में जल चढ़ाने जाते श्रद्धालु

09 Aug 2026

उन्नाव: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो स्लीपर बसें दुर्घटनाग्रस्त

09 Aug 2026

फतेहपुर में सनसनीखेज वारदात, निजी स्कूल की शिक्षिका की धारदार हथियार से हत्या

09 Aug 2026

मोगा में अकाली दल बादल को बड़ा झटका, कई नामवर नेता ‘वारिस पंजाब दे’ में शामिल

MP: विदेश में पढ़ाई के बाद ग्वालियर लौटीं अनन्या राजे सिंधिया, मां के साथ किए कुलदेवी मांढरे की माता के दर्शन

09 Aug 2026

खन्ना में कांग्रेस की चुनावी बैठक में गुटबाजी के नारे पर बवाल, मीडिया को भी रखा बाहर

नारनौल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाफ मैराथन के विजेताओं को किया सम्मानित

जींद के रानी तालाब से शहीदी स्मारक तक निकली तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का जज्बा

09 Aug 2026

एनएच-30 पर खड़ा हुआ आड़ा ट्रॉला: आठ किमी लंबा जाम लगा, मरीज को ले जा रही एंबुलेंस भी फंसी; आरटीओ वसूली का आरोप

09 Aug 2026

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारनौल से राज्य स्तरीय हाफ मैराथन व 'हर घर तिरंगा' अभियान का किया शुभारंभ

मांडोठी में हनुमान जी के धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़, 4 महिलाओं समेत 10 लोगों पर मामला दर्ज

बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, 9 से 11 अगस्त तक बढ़ाई हड़ताल

सावन के रविवार व एकादशी पर शिवालयों में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़, पानीपत में मंत्रोच्चार से गुंजायमान हुए मंदिर

09 Aug 2026

हांसी पहुंचीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, छात्रों के आंदोलन को लेकर कांग्रेस-AAP पर साधा निशाना

09 Aug 2026

Ujjain: एकादशी पर बाबा महाकाल की भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, सूर्य-चंद्रमा और भांग से हुआ विशेष शृंगार

09 Aug 2026

पारिवारिक कलह में ही हुई अशोक की हत्या, चार गिरफ्तार; VIDEO

09 Aug 2026

VIDEO: शिव की ऐसी भक्ति, बारिश में भी जज्बे के साथ बढ़े कांवड़ियों के कदम

09 Aug 2026

VIDEO: जर्जर भवन में पढ़ने के लिए मजबूर बच्चे, हादसे का सताता है डर

09 Aug 2026

कौडियागंज के पास काली नदी पर पुल निर्माण का शिलान्यास, 50 हजार आबादी को लाभ

08 Aug 2026

घर में जन्मी बेटी तो खुशी में पिता रामघाट से 'स्केटिंग कांवड़' लेकर 264 घंटे में 63 किमी चला दंडौती

08 Aug 2026

कानपुर: पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए दो चेन लुटेरे

08 Aug 2026

बाड़मेर में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की भिड़ंत के बाद ट्रेलर ने युवक को कुचला, 3 की मौत

08 Aug 2026

ऑपरेशन के लिए चिकित्सक पर विधवा से 30 हजार रुपये मांगने का आरोप, VIDEO

08 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed