सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   fake-medical-degree-network-exposed-in-damoh-police-search-for-racket-members

Damoh News: दमोह में फर्जी एमबीबीएस डिग्री का बड़ा खेल उजागर, बीएचएमएस-बीडीएस डिग्रीधारी कर रहे थे इलाज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 19 May 2026 05:29 PM IST
fake-medical-degree-network-exposed-in-damoh-police-search-for-racket-members
दमोह जिले में फर्जी एमबीबीएस डिग्री के जरिए सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में नौकरी पाने का बड़ा मामला सामने आया है। शासकीय आरोग्य केंद्र और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत संचालित संजीवनी क्लीनिक में पदस्थ दो डॉक्टरों के पास बीएचएमएस और बीडीएस की वास्तविक डिग्री मिली, लेकिन एमबीबीएस की डिग्री फर्जी पाई गई। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस अब इस पूरे रैकेट के मुख्य सरगनाओं तक पहुंचने में जुट गई है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है, जो कथित रूप से लाखों रुपए लेकर फर्जी एमबीबीएस डिग्री तैयार कराता था। सूत्रों के अनुसार गिरोह के तार भोपाल और ग्वालियर से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस टीम संभावित आरोपियों की तलाश में रवाना हो चुकी है, हालांकि मामले की भनक लगते ही गिरोह से जुड़े लोग फरार बताए जा रहे हैं।

रिमांड में पूछताछ के बाद खुलासा
दो दिन पहले ही सीएमएचओ डॉ राजेश आठिया की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दमोह से दो और जबलपुर से एक आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार किया था। रविवार शाम पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने कोतवाली थाना में पूरे मामले का खुलासा किया था। न्यायालय में पेशी के बाद आरोपियों को रिमांड पर लिया गया, जहां पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आईं। एसपी आनंद कलादगी ने बताया कि आरोपियों से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस टीम गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। जल्द ही फर्जी डिग्री बनाने वाले मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

पढे़ं:  एसआई भर्ती के दूसरे चरण का रिजल्ट जारी, 1639 अभ्यर्थी अगले दौर में पहुंचे

ये हैं गिरफ्तार आरोपी
पकड़े गए आरोपियों में डॉ. कुमार सचिन यादव निवासी शंकुतलापुरी, ग्वालियर और डॉ. राजपाल गौर निवासी मगरधा, सीहोर शामिल हैं। दोनों की नियुक्ति राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित संजीवनी क्लिनिक में भोपाल स्तर से की गई थी। पूछताछ में सामने आया कि डॉ. सचिन यादव के पास बीडीएस की डिग्री थी और वह करीब पांच महीने पहले संजीवनी क्लिनिक में पदस्थ हुआ था। वहीं डॉ. राजपाल गौर के पास बीएचएमएस की डिग्री मिली, जो लगभग एक वर्ष से सेवाएं दे रहा था। दोनों के पास मेडिकल काउंसिल में मान्य एमबीबीएस पंजीयन नहीं मिला।

8 से 10 लाख में बनवाई गई फर्जी डिग्री
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने 8 से 10 लाख रुपए देकर फर्जी एमबीबीएस डिग्री बनवाई थी। जांच में जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर और रीवा मेडिकल कॉलेज के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि फर्जी दस्तावेज कहां और किस नेटवर्क के जरिए तैयार किए गए।

जबलपुर से भी एक डॉक्टर हिरासत में
डॉ. सचिन यादव की निशानदेही पर पुलिस ने डॉ. अजय मोर्य को भी अभिरक्षा में लिया है। वह मूल रूप से मुरैना का निवासी है और वर्तमान में जबलपुर के संजीवनी अस्पताल में करीब ढाई साल से कार्यरत था। पुलिस के अनुसार उसके पास भी फर्जी एमबीबीएस डिग्री मिली है।

रोज 30 से 40 मरीज देख रहे थे डॉक्टर
सीएमएचओ डॉ. राजेश अठ्या ने बताया कि दोनों डॉक्टर प्रतिदिन 30 से 40 मरीजों का इलाज कर रहे थे। हालांकि संजीवनी क्लिनिक में केवल ओपीडी सेवाएं संचालित होती हैं और गंभीर मरीजों का इलाज नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि अब तक किसी मरीज को गंभीर नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने नहीं आई है। सीएमएचओ ने बताया कि दोनों डॉक्टरों को हर महीने लगभग 70 से 80 हजार रुपए वेतन मिलता था। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर जब उनके रजिस्ट्रेशन नंबर का मिलान किया गया तो वह किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर दर्ज पाए गए। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

जिलेभर में डॉक्टरों की डिग्री जांच शुरू
मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सीएमएचओ डॉ. राजेश अठ्या ने निर्देश दिए हैं कि जिले में कार्यरत सभी नियमित डॉक्टरों, एनएचएम डॉक्टरों और बॉन्ड पर नियुक्त चिकित्सकों की डिग्रियों की जांच की जाए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिला अस्पताल में करीब 38 डॉक्टर, एनएचएम के 15 डॉक्टर और विभिन्न ब्लॉकों में लगभग 28 डॉक्टर पदस्थ हैं। सभी के दस्तावेजों का सत्यापन कराया जा रहा है।

एनएचएम से निरस्तीकरण की तैयारी
सीएमएचओ ने बताया कि दोनों आरोपियों की नियुक्ति राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल द्वारा की गई थी। जांच में एमबीबीएस डिग्री फर्जी पाए जाने के बाद नियुक्ति निरस्त करने के लिए भोपाल को पत्र भेजा गया है। अब नियुक्तिकर्ता संस्था ही इनकी सेवाएं समाप्त करेगी। मामले ने स्वास्थ्य विभाग की भर्ती प्रक्रिया और दस्तावेज सत्यापन प्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग दोनों स्तर पर जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अमर उजाला संवाद 2026 में अखिलेश यादव बोले- मंत्रिमंडल विस्तार में दिखा पीडीए

19 May 2026

Video: ऊना में तापमान चढ़ने से बढ़ीं दिक्कतें, बाजारों में आवाजाही कम, देखें रिपोर्ट

19 May 2026

अमर उजाला संवादः अखिलेश यादव बोले- मंत्रिमंडल विस्तार की पर्ची ऊपर से आई, जिन्हें मिलना था बड़ा, उन्हें मिला सूक्ष्म विभाग

19 May 2026

अमर उजाला संवाद 2026 में अखिलेश यादव बोले- अबकी बार जनता हमें जिताने जा रही

19 May 2026

अमर उजाला संवाद 2026 में अखिलेश यादव बोले- भाजपा सबसे अधर्मी पार्टी है

19 May 2026
विज्ञापन

Video: नेशनल हाईवे चंडीगढ़-देहरादून पर खजूरना पुल के समीप अनियंत्रित हुआ ट्राला, सड़क बाधित

19 May 2026

अमर उजाला संवादः अखिलेश यादव कैसे पहुंचे संवाद के मंच पर, बड़ी संख्या में सपा के नेता रहे मौजूद

19 May 2026
विज्ञापन

अमर उजाला संवाद 2026 में अखिलेश यादव ने गिनाएं इकाना, एचसीएल, डायल 100 समेत सपा के काम

19 May 2026

कानपुर: अब चूल्हे में उंगली नहीं जलेगी, अनाथ बच्चों को मिला गैस सिलिंडर और चूल्हा

19 May 2026

दोहा-कतर में फंसे तरनतारन के युवक की मदद को आगे आए डॉ. एसपीएस ओबराय

19 May 2026

अमर उजाला संवाद 2026 में अखिलेश यादव को सुनने को उमड़ी भीड़, खचाखच भरा हाल

19 May 2026

अमर उजाला संवाद 2026 में अखिलेश यादव बोले- भविष्य साइकिल का ही है

19 May 2026

अमर उजाला संवादः अखिलेश यादव बोले- मंत्री साइकिलों से चल रहे हैं, इसका मतलब साइकिल का समय आने वाला है

19 May 2026

अमर उजाला संवाद 2026 में अखिलेश यादव बोले- महिलाओं को वोट नहीं डालने दिया गया

19 May 2026

नगर पंचायत बड़गांव में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़े लाखों रुपए खर्च कर बनवाए गए सामुदायिक शौचालय

19 May 2026

Meerut: बड़े मंगल पर मेरठ कॉलेज में हवन-पूजन के बाद लगा भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

19 May 2026

अमर उजाला संवादः अखिलेश यादव बोले- पश्चिम बंगाल में महिलाओं को वोट डालने से रोका गया

19 May 2026

कलायत में कपिल मुनि तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत

19 May 2026

अमर उजाला संवादः हरपाल सिंह सोखी ने बताया कि खाने में क्यों जरूरी है नमक की सही मात्रा

19 May 2026

Video: नालागढ़ के शीतला माता मंदिर में ऐतिहासिक मंगला दे मेले शुरू

19 May 2026

अमर उजाला संवादः अनुप्रिया पटेल द्वारा अमर उजाला ओलंपियार्ड के विजेता बच्चों को किया गया पुरस्कृत

19 May 2026

अमर उजाला संवाद 2026 के मंच पर पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव

19 May 2026

अमर उजाला संवाद 2026 में गैस किल्लत पर हरपाल सिंह सोखी ने रखी अपनी बात

19 May 2026

लखनऊ के चौक में पंचवटी घाट में लेटे हुए हनुमान जी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

19 May 2026

वेरका में बिजली कटौती से परेशान लोगों ने किया एसडीओ दफ्तर का घेराव

19 May 2026

पंजाब में गैंगस्टर राज और नशों से मुक्ति के लिए भाजपा ही विकल्प : तरुण चुघ

19 May 2026

कानपुर देहात: ‘अवकाश और बोनस दो, तभी करेंगे काम’, रनियां में सैकड़ों श्रमिकों का फूटा गुस्सा

19 May 2026

ज्येष्ठ महीने के बड़े मंगल पर लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर में दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

19 May 2026

अमर उजाला संवाद 2026 में अखिलेश यादव को सुनने के लिए प्रदेशभर से पहुंचे कार्यकर्ता

19 May 2026

बाघ के शिकार में एक वन गुज्जर गिरफ्तार

19 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed