बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Datia News ›   BJP's show of strength in Datia, veterans infused new energy into the workers

Datia By Election: BJP का शक्ति प्रदर्शन, दिग्गजों ने भरी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा; कल नामांकन भरेंगे तिवारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दतिया ब्यूरो Updated Sun, 12 Jul 2026 08:51 PM IST
BJP's show of strength in Datia, veterans infused new energy into the workers

दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। टिकट की घोषणा के बाद पहली बार शहर में पार्टी के बड़े नेताओं का जमावड़ा लगा। रविवार को हुई कार्यकर्ता बैठक में प्रदेश से लेकर केंद्र तक के दिग्गज पहुंचे और कार्यकर्ताओं में जीत का जोश भरा। साथ ही नाराज चल रहे नेताओं को मनाने की कवायद भी शुरू हो गई।

बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, भाजपा प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, जिले के प्रभारी मंत्री ऐदल सिंह कंसाना, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी और सांसद संध्या राय सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मंच पर सभी नेता एक साथ दिखे। यह तस्वीर कार्यकर्ताओं के लिए संदेश थी कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है और चुनाव एकजुट होकर लड़ा जाएगा। बैठक में पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समर्थक नेता और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में पहुंचे।

दतिया से भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद आशुतोष तिवारी पहली बार इतने बड़े मंच पर कार्यकर्ताओं के बीच आए। उन्होंने मंच पर पहुंचते ही सभी वरिष्ठ नेताओं को दंडवत प्रणाम किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। तिवारी ने कहा, यह चुनाव मेरा नहीं, भाजपा के हर कार्यकर्ता का चुनाव है। आप सभी के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से हम दतिया में कमल खिलाएंगे। उनके इस व्यवहार से कार्यकर्ताओं में उत्साह दोगुना हो गया।

ये भी पढ़ें- दतिया उपचुनाव: नितिन नवीन से मिले नरोत्तम मिश्रा, टिकट को लेकर चर्चा; रात में सीएम से भी हुई थी मुलाकात

रूठों को मनाया
उपचुनाव को लेकर रविवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं की दतिया में 2 घंटे तक चली बैठक में भाजपा से रूठे हुए कार्यकर्ताओं को मनाने का बड़ा दावा किया गया। खासकर उन कार्यकर्ताओं को जो पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के टिकट न मिलने पर पार्टी से अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे थे। खंडेलवाल ने मीडिया से पार्टी कार्यकर्ताओं को लेकर सभी कार्यकर्ताओं की एकजुट होने की बात कही। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने साफ शब्दों में कहा कि डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा के नेतृत्व में विधानसभा का उपचुनाव भाजपा लड़ेगी और जीतेगी।

कल तिवारी भरेंगे नामांकन
सोमवार को भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी अपना नामांकन फॉर्म दाखिल करेंगे। इसमें भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा सहित प्रदेश संगठन के कार्यकर्ता नामांकन फार्म दाखिल होने के समय साथ नजर आएंगे। डॉ. नरोत्तम मिश्रा के टिकट न मिलने से नाराज भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रति पूरी श्रद्धा रखने वाले कार्यकर्ता पार्टी के साथ हैं और सभी कार्यकर्ता आज पूरी एक जुटता के साथ मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Shimla Shooting Championship: इंदिरा गांधी खेल परिसर में चौथे दिन भी निशानेबाजों का दम, 1000 से अधिक खिलाड़ी ले रहे भाग

12 Jul 2026

टोहाना: कल्पना चावला पार्क में मिली लाश के बाद हरकत में आया सिंचाई विभाग, झील की सफाई शुरू, सुरक्षा के लिए 6 चौकीदार तैनात

12 Jul 2026

अलीगढ़ में वृक्षारोपण महायज्ञ शुरू, महापौर-नगर आयुक्त ने लगाए पेड़

12 Jul 2026

Shahjahanpur: स्कूली बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा, नोडल अधिकारी ने बढ़ाया हौसला

12 Jul 2026

नारनौल की बेटी हॉकी वाली सरपंच नीरू यादव ने ब्रिक्स बैठक में रखा भारत का ग्रामीण विकास मॉडल

विज्ञापन

MP News: MBBS में एडमिशन दिलाने के नाम पर 4.25 लाख की ठगी, पश्चिम बंगाल से मास्टरमाइंड गिरफ्तार

12 Jul 2026

Shimla: अंडर-17 और अंडर-19 जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, 150 प्रतिभागी मैदान में

12 Jul 2026
विज्ञापन

Una Rain: साधा दा चो में बारिश से तबाही, नाले का पानी घरों में घुसा; ग्रामीणों ने मांगा स्थायी समाधान

12 Jul 2026

Bihar: 213 करोड़ से बना Sikandarpur लेक फ्रंट जनता को समर्पित | Samrat Choudhary | Muzaffarpur

12 Jul 2026

अमृतसर: राम मंदिर मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच: कुलदीप राठौड़, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता

12 Jul 2026

गुरुहरसहाए में नहरी पानी की चोरी रोकने पर विभाग के मुलाजिम से मारपीट, अस्पताल में भर्ती

Shimla News: बीसीएस स्थित इस्कॉन मंदिर में 250 किलो आमों से सजा गर्भगृह, मैंगो फेस्टिवल में उमड़े श्रद्धालु

12 Jul 2026

VIDEO: अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन की ओर से सेमिनार का आयोजन, रिटायर्ड हाई कोर्ट न्यायमूर्ति राजेंद्र कुमार ने किया संबोधित

12 Jul 2026

सकलडीहा ब्लॉक रोड पर बिजली के पोल शिफ्टिंग शुरू, सड़क चौड़ीकरण कार्य ने पकड़ी रफ्तार; VIDEO

12 Jul 2026

लटके बिजली तार की चपेट में आकर किसान झुलसा, भड़के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; VIDEO

12 Jul 2026

हांसी: हैप्पी कार्ड वितरण प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ी, 96,932 नए हैप्पी कार्ड में से विभाग की ओर से करीब 77,721 आवेदकों को कार्ड दिए

12 Jul 2026

VIDEO: स्टेशन पर आरपीएफ जवानों ने डिप्टी स्टेशन अधीक्षक को पीटा, घसीटते हुए ले गए थाने; हंगामा

12 Jul 2026

Shahjahanpur News: वृहद पौधरोपण अभियान का शुभारंभ, वित्त मंत्री और सांसद ने लगाए पौधे

12 Jul 2026

रामगढ़ ताल की जेट्टी के पिलर में दरार, बांधी गई रस्सी

12 Jul 2026

छत्तीसगढ़: बिलासपुर में मछली चोरी की रंजिश में युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

राजनांदगांव: कोरकोट्टी नक्सली हमले में शहीद हुए एसपी सहित 29 जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

12 Jul 2026

VIDEO: लखनऊ के इको गार्डेन पर पेपर लीक के मुद्दे को लेकर छात्रों का प्रदर्शन

12 Jul 2026

VIDEO: पेड़ों की कटान रुके, तभी सफल होगा पौधरोपण अभियान, स्वास्थ्य राज्यमंत्री बोले- जन आंदोलन बनेगा पौधरोपण तभी बढ़ेगा वन क्षेत्र

12 Jul 2026

चार महीने में टूटने लगी 40 लाख से बनी सीसी सड़क, किया प्रदर्शन; VIDEO

12 Jul 2026

धानापुर थाने में वृहद पौधरोपण अभियान, 726 पौधे लगाने का लक्ष्य; VIDEO

12 Jul 2026

ऑटो-स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौत, एक घायल; VIDEO

12 Jul 2026

प्रेशर हॉर्न वाले 20 ट्रकों पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, दो लाख रुपये का जुर्माना; VIDEO

12 Jul 2026

तेज रफ्तार बाइक ने समीक्षा अधिकारी को मारी टक्कर, पैर फ्रैक्चर; VIDEO

12 Jul 2026

ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर किया सियासी तंज, VIDEO

12 Jul 2026

अजय कुमार की स्मृति में 'राग जौनपुरी' कार्यक्रम मनाया; VIDEO

12 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed