Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Dhar News
›
Two horrific road accidents in Dhar bike rider killed children injured in collision between school bus and pic
{"_id":"698ed0f0f23957fe200586be","slug":"two-horrific-road-accidents-a-young-man-riding-a-motorcycle-died-a-truck-collided-with-a-school-bus-and-a-dhar-news-c-1-1-noi1504-3946648-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dhar News: धार में दो भीषण सड़क हादसे, बाइक सवार युवक की मौत, स्कूल बस और पिकअप में टक्कर से बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhar News: धार में दो भीषण सड़क हादसे, बाइक सवार युवक की मौत, स्कूल बस और पिकअप में टक्कर से बच्चे घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Fri, 13 Feb 2026 02:47 PM IST
Link Copied
धार जिले की पर्यटन नगरी मांडू के समीप नालछा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। स्कूली बच्चों सहित वाहन चालक घायल हो गया। ग्रामीण क्षेत्र से बच्चों को लेकर जा रहे वाहन को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और घायल बच्चों को निजी वाहनों के माध्यम से समीप के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। ट्रक का चालक शराब के नशे में था और ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। हादसे के बाद ट्रक सड़क से नीचे उतर गया।
मांडू के नालछा क्षेत्र में स्कूली बस हादसा
जानकारी के अनुसार, धामनोद-मांडू मार्ग पर ग्राम लुनेहरा में शुक्रवार सुबह धामनोद की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे वाहन क्रमांक सीजी-04 एनवी-9682 ने मजदूर बैठने के लिए खड़े पिकअप वाहन को टक्कर मारने के बाद बगड़ी के एक निजी स्कूल बस को भी टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूल बस के ड्राइवर सहित चार बच्चों को गंभीर चोटें आईं।
स्कूल बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त
हादसे की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि स्कूल बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर भास्कर ने बताया कि तेज आवाज सुनकर बाहर आने पर उन्होंने देखा कि बच्चों को लेकर स्कूल बस पर आईसर वाहन की टक्कर हुई थी। थाना प्रभारी कैलाश बारिया मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।
पीथमपुर में दूसरा बड़ा हादसा, युवक की मौत
वहीं, जिले में दूसरा बड़ा हादसा औद्योगिक नगरी पीथमपुर में हुआ। जहां देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह घटना मौर्या सरिया कंपनी के पास हुई। जानकारी के अनुसार, बाइक क्रमांक एमपी-09 जेडवी-0601 से पार्क एग्रो कंपनी से ड्यूटी कर घर लौट रहे युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जब उनका वाहन एक ट्रक से टकरा गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत आपातकालीन सेवा 108 को सूचना दी। 108 वाहन द्वारा गंभीर घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, लेकिन सिर पर गंभीर चोटें होने के कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
पीएम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
मृतक की पहचान बबलू पिता डोमर (28), निवासी गिरिडीह, झारखंड के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा और सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।