सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News: Fight breaks out at Barkul Hotel over cold pakoras.

Jabalpur News: ठंडी भजिया को लेकर बड़कुल होटल में मारपीट, सड़क पर उतरा जैन समाज; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sat, 03 Jan 2026 10:11 PM IST
Jabalpur News: Fight breaks out at Barkul Hotel over cold pakoras.
कोतवाली थाना क्षेत्र में कमानिया गेट के पास बड़कुल होटल में बीती रात भजिया को लेकर ग्राहक और होटल मैनेजर के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि होटल के कर्मी ने अपने साथियों को बुला लिया, जो कि बेसबाल के डंडे लेकर पहुंचे और मारपीट कर दी। इतना ही नहीं आरोप है कि उन्होंने जैन समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसने मामले को गर्मा दिया और देखते ही देखते जैन समाज के सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई और विरोध जताया। वहीं, भीड़ देखकर आरोपी होटल में दुबक गये, जिन्हें आक्रोशित लोग बाहर निकालने की जिद करने लगे।

सूचना पर कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और उन्होंने स्थिति को नियंत्रण करने लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद आरोपियों को होटल से सुरक्षित बाहर निकालकर थाने ले जाया गया। लाठीचार्ज की खबर ने भीड़ को और बढ़ा दिया और भारी संख्या में जैन समाज के लोग सड़कों पर उतर आये, जिन्होंने पुलिस पर पक्षपात का का आरोप लगाते हुए पुलिस की कार्रवाई की निंदा की।

जानकारी के मुताबिक स्थानीय निवासी राजकुमार जैन रात करीब 11 बजे बड़कुल स्वीट्स पहुंचे थे। वहां मौजूद मैनेजर रोहित से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। राजकुमार का आरोप है कि विवाद के दौरान उनके साथ गाली-गलौज की गई। विवाद बढ़ने पर रोहित ने किसी को कॉल किया। जिसके बाद उसके साथी बेसबॉल के डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और मारपीट की। घटना को लेकर जैसे ही जैन समाज के लोगों को पता चला तो सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे और मैनेजर रोहित राजपूत के साथियों पर टूट पड़े। जिसके जान बचाकर युवक दुकान में घुस गए। राजकुमार जैन का आरोप है कि मारपीट के दौरान समाज विशेष के खिलाफ अपशब्द कहे गए, जिससे जैन समाज में भारी आक्रोश फैल गया।

ठंडी भजिया को लेकर हुआ था विवाद
बताया जा रहा है कि राजकुमार जैन बड़कुल स्वीट्स में कुछ खाने के लिये गये थे। जहां ठंडी भजिया को लेकर उनकी मैनेजर रोहित से कहासुनी हो गई। उनका आरोप है कि कर्मी रोहित ने उनके साथ अभद्रता करते हुए समाज के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। जिसके बाद सैकड़ों की तादाद में जैन समाज के लोग मौके पर पहुंचे गये। भीड़ से बचने रोहित और उसके साथी होटल में ही छिप गये। जिन्हें लोग बाहर निकालने की बात करने लगे। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाईश देने की कोशिश की, लेकिन भीड़ आरोपियों को उनके हवाले करने की मांग करने लगी। जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर युवकों को सुरक्षित बाहर निकालकर अपनी हिरासत में लिया।

शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिसिया कार्रवाई बर्बरापूर्ण
जैन समाज के लोगों का आरोप है कि उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किया था। किसी तरह की तोडफ़ोड़ नहीं की गई। पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए जैन युवकों पर लाठीचार्ज किया, जिसमें कुछ नाबालिगों को भी चोटें आई हैं। आरोप है कि जिन लोगों ने पहले बेसबॉल के बैट से हमला किया पुलिसउन्हें बचा रही थी। घटना के बाद जैन समाज में भारी आक्रोश है। समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जैन समाज ने ऐलान किया है कि वे इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक, आईजी कार्यालय और जरूरत पडऩे पर सीएम को ज्ञापन सौंपेंगे, ताकि समाज की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित किया जा सके।

ये भी पढ़ें- Indore Diarrhea Outbreak: भागीरथपुरा में कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, तीन थानों की पुलिस ने संभाली स्थिति

तीन लोगों पर प्रकरण दर्ज
एडिशनल एसपी सिटी आयुष गुप्ता ने बताया कि राजकुमार जैन की शिकायत पर फिलहाल तीन लोग अतुल पटेल, रोहित राजपूत और सचिन शुक्ला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रहीं है। पुलिस अधिकारियेां का कहना है कि जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि भीड़ को तितर.बितर करने के दौरान कुछ लोग गिरकर घायल हुए है। हालांकि अभी तक किसी को गंभीर चोट की पुष्टि नहीं हुई है। इसके साथ ही सब इंस्पेक्टर अनिल गौर और कुछ पुलिस कर्मियों को भी चोटे आई है, जिनका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

मौके पर पुलिस बल तैनात, सोशल मीडिया पर भी नजर
देररात तक मचे बवाल से मौके पर भगदड़ के हालात बन गये थे। पुलिस द्वारा किये गये बल प्रयोग के बाद कुछ लोग घायल हुए, वहीं पुलिसकर्मियों को भी चोट लगने की चर्चा है। हंगामा बढ़ता देख मौके पर दो एडिशनल एसपीए चार सीएसपी सहित 8 से अधिक थानों और पुलिस लाइन से भी अतिरिक्त बल क्षेत्र में लगाया गया है। पुलिस प्रशासन सोशल मीडिया सहित अन्य गतिविधियों पर भी नजर बनाए हुए है, ताकि किसी तरह की अफवाह या भड़काऊ सामग्री से माहौल और खराब न हो सके। बहरहाल क्षेत्र में स्थिति पूर्णत: नियंत्रित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

उप मुख्यमंत्री ने ठठल में यूको बैंक की नई शाखा का किया उद्घाटन

03 Jan 2026

वरिष्ठ नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए बिलासपुर में हुआ मंथन

03 Jan 2026

बॉबी पंवार ने प्रेसकांफ्रेंस, लोगों के हक हकूक पर कुठाराघात का लगाया आरोप

03 Jan 2026

नारनौल में सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो पर महेंद्रगढ़ पुलिस की कार्रवाई, दोनों कारें की इंपाउंड

महेंद्रगढ़ में धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी, अब राम भरोसे सफाई व्यवस्था

विज्ञापन

वन अधिकार अधिनियम 2006 के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए रामपुर में हुई बैठक

03 Jan 2026

Bihar Weather: 37 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

03 Jan 2026
विज्ञापन

फरीदाबाद: छह साल की आन्या अग्रवाल ने टेबल टेनिस में बड़े खिलाड़ियों को दी मात

03 Jan 2026

फरीदाबाद: स्पार्टन एनसीआर ने बारसिंघा को चार विकेट से हराकर कॉर्पोरेट टूर्नामेंट जीता

03 Jan 2026

फरीदाबाद में सरस आजीविका मेले का अंतिम चरण, मिट्टी के कांच से बने बर्तन लोगों को खूब भा रहे

03 Jan 2026

VIDEO: बागेश्वर में विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ शुरू, खिलाड़ियों ने दौड़ और मुर्गा झपट प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

03 Jan 2026

कानपुर: गंगा तट पर बर्फीली हवाओं का पहरा, अलाव बना श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का सहारा

03 Jan 2026

कानपुर: पीएसी मोड़ पुल के नीचे अवैध पार्किंग का कब्जा; ठेले-खोमचों और बेतरतीब वाहनों ने रोका रास्ता

03 Jan 2026

कानपुर: हाड़ कंपाने वाली ठंड से सड़कें सूनी; दोपहर एक बजे भी जीटी रोड पर पसरा रहा सन्नाटा

03 Jan 2026

कानपुर: ग्रीन बेल्ट में हरियाली की जगह झाड़ियों का कब्जा; मिट्टी और खरपतवार ने रोका पौधों का दम

03 Jan 2026

चैतन्य बघेल को मिली जमानत: भूपेश बघेल बोले- सत्य परेशान हो सकता है पर पराजित नहीं

03 Jan 2026

पौष पूर्णिमा: शाहजहांपुर में ढाई घाट पर लगा आस्था का मेला, श्रद्धालुओं ने गंगा में किया स्नान

03 Jan 2026

बलरामपुर में सफाई कर्मचारियों ने ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में किया प्रदर्शन

03 Jan 2026

बाराबंकी में पौष मास की पूर्णिमा पर कोटवाधाम में उमड़ी आस्था की भीड़

03 Jan 2026

झज्जर: सावित्रीबाई फुले की मनाई गई 196वीं जयंती

Lakhimpur Kheri: पौष पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने नदियों में किया स्नान, मंदिरों में किया हवन-पूजन

03 Jan 2026

पौष पूर्णिमा: बदायूं के कछला गंगा घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किया स्नान

03 Jan 2026

रामलीला...महिलाएं निभा रही सभी किरदार, पहली बार किया जा रहा आयोजन

03 Jan 2026

चरखी दादरी: नाती को छोड़कर आ रहे नाना की बाइक असंतुलित होकर पेड़ से टकराई, हुई मौत

03 Jan 2026

सिरमौर: 6 जनवरी को नाहन में संगम शिक्षा व्यवस्था पर होगा जिला स्तरीय सम्मेलन

03 Jan 2026

फतेहाबाद: युवा अग्रवाल सभा के प्रधान को किया गया सम्मानित

03 Jan 2026

SIR Row: पूर्व सीएम हरीश रावत बोले- हमें एसआईआर प्रक्रिया से कोई दिक्कत नहीं

03 Jan 2026

धनोंदा स्थित ब्रह्मचारी कृष्णानंद आश्रम में विश्वशांति के लिए हवन, काफी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

Video: एमएसएमई फेस्ट में लगाई हाथों से तैयार 4,023 हिमाचली शॉलों की प्रदर्शनी

03 Jan 2026

विधायक चंद्रशेखर बोले- मंडी जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 24561 नए मामले स्वीकृत

03 Jan 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed