{"_id":"6958f2e21690d7284107e142","slug":"video-thousands-of-devotees-took-a-holy-dip-in-the-ganges-river-at-the-ghat-in-badaun-2026-01-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"पौष पूर्णिमा: बदायूं के कछला गंगा घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किया स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौष पूर्णिमा: बदायूं के कछला गंगा घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किया स्नान
बदायूं में पौष पूर्णिमा पर कछला गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शनिवार को सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं ने गंगा की निर्मल धारा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पौष पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है। इस दिन स्नान, दान और पूजन करने से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति का वास होता है। इसी आस्था के चलते बदायूं के साथ-साथ आसपास के जनपदों से भी हजारों श्रद्धालु कछला घाट पहुंचे। स्नान के बाद भक्तों ने विधि-विधान से मां गंगा की पूजा-अर्चना की, दीपदान किया और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र एवं दान-दक्षिणा प्रदान की। घाट पर दिनभर हर-हर गंगे और जय गंगा मैया के जयघोष गूंजते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की मौजूदगी से घाट पर मेले जैसा नजारा देखने को मिला। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मुस्तैद रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।