{"_id":"6958f2e61331c6e773019528","slug":"video-devotees-bathed-in-rivers-and-performed-rituals-and-prayers-in-temples-on-paush-purnima-2026-01-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: पौष पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने नदियों में किया स्नान, मंदिरों में किया हवन-पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: पौष पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने नदियों में किया स्नान, मंदिरों में किया हवन-पूजन
लखीमपुर खीरी में पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर धौरहरा क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में स्नान किया। इसके बाद कफारा स्थित प्रसिद्ध श्री लीला नाथ मंदिर और धौरहरा नागेश्वर नाथ मंदिर, नारायणेश्वर नाथ में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में हवन-पूजन कर भगवान से सुख-समृद्धि की कामना की। कई भक्तों ने श्री सत्यनारायण व्रत कथा का श्रवण किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न की। पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं ने पुरोहितों को दान-दक्षिणा दी। पौष पूर्णिमा पर्व को लेकर मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने पर्व को पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।