{"_id":"6958f397468f689ca40aec5e","slug":"video-blramapara-ma-safaii-karamacaraya-na-oinalina-hajara-ka-varathha-ma-kaya-paratharashana-2026-01-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में सफाई कर्मचारियों ने ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में सफाई कर्मचारियों ने ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में किया प्रदर्शन
बलरामपुर में उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ एवं उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के संयुक्त आह्वान पर शनिवार को ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में प्रदर्शन किया गया। दोनों संगठनों के पदाधिकारियों के नेतृत्व में करीब एक हजार सफाई कर्मचारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों को उठाया।
प्रदर्शन का नेतृत्व उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार गौतम एवं उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राकेश चौधरी ने किया। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि उनकी नियुक्ति साक्षरता के आधार पर हुई थी और शासन द्वारा निर्धारित चार्ट के अनुसार ही उनसे कार्य लिया जाना चाहिए।
सफाई कर्मचारियों का कहना था कि ऑनलाइन हाजिरी की प्रक्रिया उनके लिए व्यवहारिक नहीं है। कई कर्मचारी तकनीकी जानकारी और संसाधनों के अभाव में ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगा पा रहे हैं। इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने मांग की कि ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था को वापस लिया जाए। पूर्व की भांति मैनुअल व्यवस्था से ही उपस्थिति दर्ज कराई जाए।
प्रदर्शन के दौरान सफाई कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए समस्या के समाधान की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।