बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Jhabua News ›   Thandla police station in-charge injured while trying to apprehend eve-teasers.

Jhabua: छात्राओं की सुरक्षा में जुटे थाना प्रभारी हादसे का शिकार, बाइक की टक्कर से पैर में गंभीर चोट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ Published by: झाबुआ ब्यूरो Updated Sat, 15 Aug 2026 03:34 PM IST
Thandla police station in-charge injured while trying to apprehend eve-teasers.

15 अगस्त से ठीक एक दिन पहले छात्राओं की सुरक्षा के लिए कार्रवाई करने पहुंचे थांदला थाना प्रभारी अशोक कनेश सड़क हादसे में घायल हो गए। वे पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं से छेड़खानी और मनचलों की शिकायत पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपित युवकों को पकड़ने के प्रयास में एक बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में उनके दाएं पैर में गंभीर चोट आई है।

घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे की है। छुट्टी के समय विद्यालय से बड़ी संख्या में छात्राएं बाहर निकल रही थीं। विद्यालय में करीब 1300 से अधिक छात्राएं अध्ययनरत हैं। पिछले कुछ दिनों से स्कूल परिसर और आसपास मनचलों द्वारा छात्राओं पर फब्तियां कसने, वीडियो बनाने और छेड़खानी करने की शिकायतें सामने आ रही थीं।

पढे़ं:  युवक से मारपीट कर कार-मोबाइल लूटने वाले आरोपी गिरफ्तार, CCTV से पुलिस पहुंची गांव तक

शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी अशोक कनेश पुलिस टीम के साथ विद्यालय पहुंचे। बताया जा रहा है कि मौके पर कुछ युवक छात्राओं पर फब्तियां कस रहे थे और छेड़खानी कर रहे थे। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगे। उन्हें पकड़ने के प्रयास में थाना प्रभारी ने दौड़ लगाई।

इसी दौरान एक बाइक सामने आ गई और थाना प्रभारी की बाइक सवार से टक्कर हो गई। हादसे में उनके दाएं पैर में गंभीर चोट आई। घटना के तुरंत बाद उन्हें थांदला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

घटना के बाद पुलिस ने विद्यालय और उसके आसपास मनचलों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई। पुलिस ने छात्राओं की सुरक्षा को लेकर क्षेत्र में निगरानी और कार्रवाई और सख्त करने की बात कही है। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले छात्राओं की सुरक्षा के लिए कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी के घायल होने की घटना चर्चा में है। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में मनचलों के खिलाफ और सख्ती की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

वाराणसी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ झंडा फहराया, VIDEO

15 Aug 2026

Video: गोंडा में स्वामीनारायण छपिया मंदिर में तिरंगे से हुआ भगवान घनश्याम महाराज का श्रृंगार

15 Aug 2026

Video: लखनऊ में शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित

15 Aug 2026

Video: विधानसभा के सामने सीएम योगी ने फहराया तिरंगा, वंदे मातरम से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

15 Aug 2026

अलवर के सरकारी स्कूल में उड़ी ‘एजुकेशन एयरलाइन’, हवाई जहाज जैसी कक्षा में पढ़ रहे बच्चे

15 Aug 2026
विज्ञापन

हुसैनीवाला बॉर्डर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

फिरोजपुर में सीएम भगवंत मान के खिलाफ प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों ने तोड़ा गेट

विज्ञापन

कानपुर: युवतियों ने निकाली डाक कांवड़ यात्रा, गूंजे हर-हर महादेव और वंदे मातरम के नारे

15 Aug 2026

कुरुक्षेत्र में एलएनजेपी अस्पताल परिसर में ड्रोन से हुई पुष्पवर्षा, फहराया तिरंगा

15 Aug 2026

महेंद्रगढ़ में विधायक ओमप्रकाश यादव ने किया ध्वजारोहण, एनसीसी कैडेट ने निकाली परेड

VIDEO: आगरा-ग्वालियर हाईवे पर मजदूर को कुचलकर भागा वाहन, मौके पर मौत

15 Aug 2026

Video: गोमती नगर एसएसबी सीमांत मुख्यालय में शान से फहरा तिरंगा, बैंड की धुनों ने बांधा समां

15 Aug 2026

Video: अयोध्या में कलेक्ट्रेट में डीएम ने किया ध्वजारोहण

15 Aug 2026

सोनीपत में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी

15 Aug 2026

कुरुक्षेत्र में हरियाणा विधानसभा स्पीकर हरविंदर कल्याण ने किया ध्वजारोहण

15 Aug 2026

कानपुर में कनाडा वीजा बनवाने आए ठेकेदार को ऑटो में बंधक बनाकर लूटा

15 Aug 2026

हांसी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया ध्वजारोहण

15 Aug 2026

कानपुर में पुलिस और चेन लुटेरों की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल

15 Aug 2026

स्वतंत्रता दिवस पर मन की गुलामी से मुक्ति का दिया संदेश, जींद में ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र पर हुआ कार्यक्रम

15 Aug 2026

Video: इंदिरानगर के ए-ब्लॉक योगा पार्क में फहराया गया तिरंगा

15 Aug 2026

Video: बादशाहनगर रेलवे कॉलोनी में बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

15 Aug 2026

हांसी में घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए लेकर जाते हुए

15 Aug 2026

हांसी में प्रदर्शनकारियों के ट्रैक्टरों और गाड़ियों के पहियों से हवा निकाली गई

15 Aug 2026

फतेहाबाद के टोहाना में राधा नाम प्रभात फेरी से गूंजा शहर, भक्ति के साथ देशभक्ति का रंग

15 Aug 2026

पानीपत में सावन तीज पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, आरती में गूंजे'हर-हर महादेव' के जयकारे

15 Aug 2026

हांसी में CM के ध्वजारोहण कार्यक्रम से पहले भारी बवाल: प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, पथराव में पुलिसकर्मी घायल; कई रास्ते सील

15 Aug 2026

ससुराल पहुंचे जीजा ने चलाई गोली, साला और ससुर घायल; VIDEO

15 Aug 2026

VIDEO: विभाजन की त्रासदी और बलिदान को किया याद

15 Aug 2026

VIDEO: तिरंगे के रंग में रंगा जिला मुख्यालय, पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

15 Aug 2026

VIDEO: नहाते समय पांच बच्चे यमुना में डूबे, दो लापता; गांव में मची चीख-पुकार

15 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed