सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Meenakshi Seshadri performed at the Khargone Navagraha Fair

Khargone News: नवग्रह मेले में मीनाक्षी का जलवा, 30 साल बाद ‘सेकंड इनिंग्स’ की शुरुआत; इन मुद्दों पर रखी राय

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: खरगोन ब्यूरो Updated Sat, 21 Feb 2026 10:49 PM IST
Meenakshi Seshadri performed at the Khargone Navagraha Fair

खरगोन शहर के ऐतिहासिक नवग्रह मेले के सांस्कृतिक मंच पर शनिवार शाम फिल्म अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री की उपस्थिति ने कार्यक्रम को खास बना दिया। उन्होंने शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मीडिया से बातचीत में मीनाक्षी शेषाद्री ने अपने बचपन, फिल्मी सफर, मौजूदा सिनेमा और महिलाओं की भूमिका पर बेबाकी से विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि उनका जन्म ऐसे परिवार में हुआ, जहां संगीत, नृत्य, अभिनय और संस्कृत का समृद्ध वातावरण था। उनकी मां उनकी पहली गुरु थीं, जिन्होंने उन्हें भरतनाट्यम की शिक्षा दी।

उन्होंने बताया कि दिल्ली में पढ़ाई के दौरान उन्होंने मजाक में एक सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लिया और मिस इंडिया चुनी गईं। इसके बाद उनका फिल्मी करियर तेजी से आगे बढ़ा। 80 और 90 के दशक में उन्होंने करीब 80-90 फिल्मों में काम किया। हिंदी सिनेमा के साथ-साथ वे तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी सक्रिय रहीं।

विवाह के बाद वह अमेरिका चली गईं और लंबे समय तक फिल्मी दुनिया से दूर रहीं। अब लगभग 30 वर्षों बाद उन्होंने मनोरंजन जगत में दोबारा सक्रियता दिखाई है। इसे अपनी ‘सेकंड इनिंग्स’ बताते हुए उन्होंने कहा कि वह भविष्य को लेकर उत्साहित हैं और नई संभावनाओं की तलाश कर रही हैं। अपनी चर्चित फिल्म दामिनी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि ‘दामिनी’ केवल एक किरदार नहीं, बल्कि एक मजबूत संदेश था, जो आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को साहस और आत्मविश्वास के साथ आगे आना चाहिए। समाज में सकारात्मक बदलाव की आवश्यकता है और सिनेमा इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

ये भी पढ़ें- डिजिटल अरेस्ट गैंग का भंडाफोड़: शिवपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 आरोपी गिरफ्तार, 1.07 करोड़ का माल जब्त

वर्तमान सिनेमा पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि न तो पहले का दौर पूरी तरह सही था और न ही आज का। ओटीटी और सोशल मीडिया के प्रभाव से बड़े पर्दे का व्यवसाय प्रभावित हुआ है, लेकिन समय के साथ एक नया संतुलन जरूर बनेगा। अंत में उन्होंने कहा कि वह ऐसे किरदार निभाना चाहती हैं, जिन्हें पूरा परिवार साथ बैठकर गर्व से देख सके। खरगोन जैसे शहर में भरतनाट्यम प्रस्तुत करने का अवसर मिलने पर उन्होंने खुशी जताई और कहा कि शास्त्रीय नृत्य यदि सही तरीके से प्रस्तुत किया जाए तो हर वर्ग के लोग उसे समझ और आनंद ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

चरखी दादरी: दीवार से टकराई बाइक, दो लोगों की हुई मौत

21 Feb 2026

रेवाड़ी: चोरों ने दो मकानों को बनाया निशाना

21 Feb 2026

Delhi: दिल्ली ट्रांसपोर्ट विभाग हुआ एक्टिव, सवारियों की सुरक्षा के लिए चलाया अभियान

21 Feb 2026

Noida: पुष्प प्रदर्शनी में उमड़ी भारी भीड़, फूलों से सजा केदारनाथ मंदिर बना मुख्य आकर्षण

21 Feb 2026

Noida: सेक्टर 24 में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा केंद्र पहुंचे परीक्षार्थी

21 Feb 2026
विज्ञापन

Noida: श्री शिव शक्ति सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ मंदिर का 17वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

21 Feb 2026

Noida: कलश यात्रा से होगा श्री राम कथा का शुभारंभ

21 Feb 2026
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: तीन हजार से अधिक छात्रों ने मनाया होली का त्योहार, देखें वीडियो

21 Feb 2026

VIDEO: पीडीडीयू जंक्शन से बरामद हुए 16.25 लाख रुपये नकद

21 Feb 2026

Rudrapur: नुक्कड़ नाटक से बताए स्मार्ट मीटर के फायदे

VIDEO: मिंत्रा से मंगाया वूलेन जैकेट, भेज दिया बच्चों का जिंस; 30 हजार का लगा जुर्माना

21 Feb 2026

Almora: अनदेखी से भड़के छात्रों ने तीसरे दिन भी निदेशक कार्यालय में जड़े ताले, मांगे पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रखने की दी चेतावनी

21 Feb 2026

Bageshwar: अनुभव, तकनीक और विभागीय साथ, कांडा के प्रगतिशील किसानों ने पेश की स्वरोजगार की मिसाल

21 Feb 2026

सरकारी मेडिकल कॉलेज अमृतसर में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पैथोलॉजी सम्मेलन का शुभारंभ

21 Feb 2026

VIDEO: हाउस अरेस्ट के बावजूद दालमंडी पहुंचे युवजन सभा के किशन दीक्षित

21 Feb 2026

VIDEO: व्यापारियों से मिलने दालमंडी जा रही सपा नेत्री को पुलिस ने किया गिरफ्तार

21 Feb 2026

VIDEO: दालमंडी में व्यापारियों से मिलने पहुंचे सपाइयों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

21 Feb 2026

हमीरपुर: अनुराग बोले- मोदी सरकार ने तीन हेड में प्रदेश को दिया 1.62 लाख करोड़

VIDEO: आगरा पहुंचे क्रोएशिया के प्रधानमंत्री, ताजमहल का किया दीदार; कैबिनेट मंत्री ने किया स्वागत

21 Feb 2026

नेपाल से लाई जा रही 48 किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार

21 Feb 2026

झज्जर: बाल विवाह मुक्ति रथ को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

नगर पालिका का गृहकर व जलकर देने पर हाथरस मंडी समिति के आढ़ती यह बोले

21 Feb 2026

मनाली: फुटपाथ पर गाड़ियों का कब्जा, जनता परेशान

21 Feb 2026

महेंद्रगढ़: श्री श्याम मंडल की ओर से निकाली गई श्रीश्याम ध्वजा व शोभायात्रा

Rudrapur: देहरादून में शिक्षा निदेशक पर हमला के विरोध में शिक्षकों में आक्रोश

चरखी दादरी: श्री कृष्ण-सुदामा, भक्त रसखान चरित्र नाटिका का आयोजन

21 Feb 2026

जालंधर पुलिस ने 135 ग्राम हेरोइन और 15 ग्राम आइस के साथ तस्कर को पकड़ा

21 Feb 2026

कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा ने 10.50 करोड़ की जोगीपंगा-लाम झंबर सड़क का किया निरीक्षण

21 Feb 2026

Video: बंजार महाविद्यालय में रोवर्स एंड रेंजर्स इकाई ने संस्थापक दिवस मनाया

21 Feb 2026

VIDEO: युवा महोत्सव स्पंदन के लिए ढोल- नगाड़ों के साथ शोभायात्रा लेकर पहुंचीं 23 टीमें

21 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed