सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   A bull attacked the commissioner during a vegetable market inspection, but the MLA saved him.

Morena News: सब्जी मंडी निरीक्षण के दौरान कमिश्नर पर सांड का हमला, विधायक ने बचाया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: मुरैना ब्यूरो Updated Sun, 03 May 2026 05:59 PM IST
A bull attacked the commissioner during a vegetable market inspection, but the MLA saved him.

मुरैना शहर की सब्जी मंडी में सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब निरीक्षण कर रहे नगर निगम कमिश्नर सत्येंद्र धाकरे पर अचानक सांड ने हमला कर दिया। गनीमत रही कि साथ मौजूद विधायक दिनेश गुर्जर और अधिकारियों ने फुर्ती दिखाते हुए कमिश्नर को खींच लिया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना सुबह की है। विधायक दिनेश गुर्जर, कमिश्नर सत्येंद्र धाकरे, कांग्रेस जिलाध्यक्ष गजेंद्र जाटव, पार्षद विनीत कंषाना और निगम अमला सब्जी मंडी की बदहाल व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे थे। मंडी परिसर में जगह-जगह गंदगी का अंबार, कीचड़ से सनी गलियां और आवारा गोवंश घूमता मिला। इसी बीच भीड़ को चीरता हुआ एक सांड तेजी से कमिश्नर की ओर बढ़ा। हालात देख अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। विधायक और अन्य अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए कमिश्नर को अपनी ओर खींच लिया। कमिश्नर बाल-बाल बच गए।

निरीक्षण के दौरान विधायक दिनेश गुर्जर ने कमिश्नर से कहा कि सब्जी मंडी की हालत बेहद खराब है। सड़कें जर्जर हैं, नाले-नालियां चोक हैं और ग्राहकों-विक्रेताओं को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। आवारा गोवंश के कारण आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। विधायक ने साफ कहा कि अगर मंडी के विकास में विधायक निधि की जरूरत हो तो वे देने को तैयार हैं, लेकिन लोगों को गंदगी और सांडों के आतंक से निजात मिलनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- 6 साल बाद महिला आयोग को अध्यक्ष मिला, रेखा यादव को सौंपी कमान; नाम तय होने के बावजूद अटका था फैसला

कमिश्नर सत्येंद्र धाकरे ने कहा कि मंडी की स्थिति सुधारने के लिए जल्द कार्ययोजना तैयार की जाएगी। आवारा गोवंश को रोकने के लिए मंडी के चारों ओर बैरिकेडिंग कराई जाएगी। टीनशेड लगाकर सब्जी विक्रेताओं के बैठने की स्थायी व्यवस्था होगी। जर्जर सड़कों की मरम्मत और नालियों की सफाई प्राथमिकता से कराई जाएगी। कमिश्नर ने माना कि सांड की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।

मंडी के व्यापारियों ने विधायक को बताया कि बरसात में पूरा परिसर तालाब बन जाता है। छत न होने से सब्जी खराब हो जाती है। सांड और गायें दिनभर मंडी में घूमती हैं और कई बार दुकानदारों पर हमला कर चुकी हैं। महिलाओं का निकलना मुश्किल हो गया है। व्यापारियों ने स्थायी समाधान की मांग की। विधायक दिनेश गुर्जर ने कहा कि वे इस मुद्दे को लेकर जल्द कलेक्टर से मुलाकात करेंगे। मंडी विकास के लिए अलग से बजट की मांग रखी जाएगी। उन्होंने निगम अधिकारियों को 15 दिन में सफाई और मरम्मत का काम शुरू करने के निर्देश दिए।

कमिश्नर सत्येंद्र धाकरे ने कहा, सब्जी मंडी में निरीक्षण के दौरान सांड की चपेट में आने से बच गया। मंडी को गोवंश मुक्त करने के लिए बैरिकेडिंग कराई जाएगी। टीनशेड, सड़क मरम्मत और सफाई का प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं। फिलहाल घटना के बाद निगम अमला हरकत में आ गया है। मंडी में सफाई अभियान शुरू करने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पशुओं का वध करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार; VIDEO

03 May 2026

सहारनपुर: लापता किशोर की हत्या, पूर्वी यमुना नहर में मिला शव

03 May 2026

आजमगढ़ में मुठभेड़, बदमाश को घायल कर किया गिरफ्तार; VIDEO

03 May 2026

सहारनपुर में बदला मौसम, काले बादलों के बीच हवा के साथ तेज बारिश

03 May 2026

छत्तीसगढ़: आईईडी ब्लास्ट में बलिदान हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि, पार्थिव शरीर भेजे गए गृहग्राम

03 May 2026
विज्ञापन

Una: भरवाईं के नजदीक नलसुहा में गिरी आसमानी बिजली, पेड़ के नीचे खड़े दो बेसहारा मवेशियों की दर्दनाक मौत

03 May 2026

Budaun News: रात में रोशनी से जगमगाया गंगा एक्सप्रेसवे, वाहन भर रहे रफ्तार; देखें वीडियो

03 May 2026
विज्ञापन

विकास योजनाओं का लोकार्पण करने आएंगे सीएम योगी, कोल विधायक अनिल पाराशर ने किया आग्रह

03 May 2026

एमएचईए की एजीएम में हंगामा, हाथापाई की नौबत

03 May 2026

हेलीकॉप्टर से 15 घंटे बाद टंकी पर फंसे दोनों किशोर को उतारा, सेना ने किया रेस्क्यू

03 May 2026

विश्व हास्य दिवस: हंसना हर किसी के लिए है जरूरी, रिपोर्टर दीपक शर्मा की खास रिपोर्ट

03 May 2026

जांजगीर-चांपा: कोरबा से सरायपाली जा रही यात्री बस सड़क किनारे पलटी, 14 लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

03 May 2026

VIDEO: जौलीग्रांट क्षेत्र में तेज तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि

03 May 2026

Mandi: चलती कार से खिड़की से बाहर निकलकर बीयर पीते युवकों का वीडियो वायरल, खुले में फेंका कैन

03 May 2026

लखनऊ: मशीनों से शिफ्ट की गई इमारत, इस तकनीकी से हुआ संभव; आया इतना खर्च

03 May 2026

Mandi: लडभड़ोल तहसील में बेमौसमी बारिश बनी आफत, गंदम की फसलें बर्बाद

03 May 2026

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज; चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में तेज आंधी के साथ बरसे बदरा

03 May 2026

मोगा में टिपर और मोटरसाइकिल की टक्कर के बाद लगी आग, मोटर साइकिल सवार युवक की जलकर मौत

03 May 2026

Una: तेज हवाओं से उड़ी तिरपाल, खेतों में भीगी तूड़ी; गेहूं की खड़ी फसल पर भी खतरा

03 May 2026

VIDEO: देहरादून में आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि

03 May 2026

Barmer News: सनवाड़ा में प्रार्थना के बाद 16 बच्चों की तबियत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंप, जांच जारी

03 May 2026

औरैया: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल; बुजुर्ग से लूट करने वाला गिरोह चढ़ा हत्थे, बाइक और तमंचे बरामद

03 May 2026

अंबेडकर नगर: चार बच्चों की हत्या, चाचा बोले- पिता नियाज ने चार साल पहले की थी दूसरी शादी, नहीं थी अनबन

03 May 2026

अंबेडकर नगर: चार बच्चों की हत्यारोपी मां गासिया खातून का नहीं लगा सुराग, परिजन बोले कोई और भी शामिल

03 May 2026

Video: सोलन में तेज अंधड़ व तूफान के साथ बारिश शुरू

03 May 2026

झज्जर में भीषण सड़क हादसा, पिकअप गाड़ी पर पलटा बजरी से भरा कंटेनर

बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, मांगों को लेकर बढ़ा दबाव

अंबाला में 40 किमी की रफ्तार से चली हवाएं

03 May 2026

यमुनानगर में धूल के गुबार से दिन में हुआ 'रात' का अहसास

03 May 2026

गरनाला के गुरप्रीत को गोली लगने से मौत का मामला, ऊर्जा मंत्री विज ने SP को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

03 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed