सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   MP Bulletin Woman uproar in Dhar hotel two buses collided in Khandwa unique marriage of calf-heifer in Khargon

खास खबरें: धार के होटल में महिला का हंगामा, खंडवा में दो बसों की भिड़ंत, खरगोन में बछड़े-बछिया की अनोखी शादी

Ankita Vishwakarma अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 15 Dec 2022 07:51 PM IST
MP Bulletin Woman uproar in Dhar hotel two buses collided in Khandwa unique marriage of calf-heifer in Khargon
धार जिले के बदनावर में एक होटल में बाहर से आई एक महिला ने जमकर बवाल काटा। उसने क्षेत्र के विधायक और मध्यप्रदेश के उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के लिए भी अपशब्दों का इस्तेमाल किया। यह भी कहा कि वह उसे बर्बाद करने ही आई है। दरअसल बताया जा रहा है कि महिला एक अन्य पुरुष के साथ वहां पहुंची थी। वह दो कमरे चाह रही थी। लेकिन, आईडी प्रूफ मांगने पर आनाकानी करने लगी। इस पर खूब बहस भी हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिला खुद को मंत्री से बड़ा बता रही है और राजवर्धन सिंह के आने पर पैर छूने की बात कह रही है। हालांकि इस मामले में राजवर्धन सिंह दत्तीगांव की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 

Read More:  MP News: बदनावर के होटल में महिला ने किया हंगामा, बोली- मंत्री होगा आपका, वह तो रेपिस्ट है, मेरे पैर छुएगा

खंडवा जिले में इंदौर इच्छापुर हाईवे पर गुरुवार सुबह दो बसों की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत ही हो गई। वहीं, 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना काफी भयानक थी दोनों ही बसों के आगे के हिस्से चकनाचूर हो गए हैं। फिलहाल घायलों को इंदौर और महू के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि खंडवा के छनेरा से इंदौर चलने वाली यादव श्री बस और आर्य बस सर्विस की बस की आमने सामने से भिड़ंत हुई है। हादसे में घायल आठ यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

Read More: Accident News: इंदौर इच्छापुर हाईवे पर दो बसों की भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, 40 यात्री घायल

छतरपुर में पेट्रोल पंप के पास स्थित एक दुकान में भीषण आग लगने से अफरा तफरी मच गई। घटना छतरपुर शहर बस स्टैंड के पास जवाहर रोड NH तिराहे की है, जहां जोगिंदर सिंह पेट्रोल पंप के बाजू में एक रेडियम की दुकान में भीषण आग लगने ले लोग दहशत में आ गए। पेट्रोल पंप पास में होने की वजह से कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था, हालांकि समय रहते दमकल ने आग पर काबू पाया। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

Read More: Chhatarpur News: पेट्रोल पंप के पास दुकान में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

सतना जिले में इन दिनों सैकड़ों की संख्या में अवैध ईंट भट्टे चल रहे हैं। वहीं, संचालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से अवैध ईंट भट्टों की संख्या बढ़ती जा रही है। जहां एक तरफ ईंट भट्टों से पर्यावरण को नुकसान हो रहा है तो वहीं, दूसरी तरफ राजस्व को होने वाली आय का भी नुकसान हो रहा है। शिकायत के बाद भी अब तक खनिज विभाग व प्रदूषण विभाग ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। हालांकि कुछ स्थानों में कागजी कार्रवाई कर खानापूर्ति जरूर कर ली गई है। ईंट भट्टा संचालक बड़े पैमाने पर ईंट का निर्माण कर शासकीय व निजी जमीन का खनन करने में लगे हुए हैं। वहीं, शिकायक के बाद अधिकारी ईंट भट्टों का सर्वे कराकर इन्हें आबादी वाले क्षेत्रों से हटाने की बात कह रहे हैं।

Read More: Satna: ईंट-भट्टे के अवैध कारोबार से शहर में बढ़ रहा प्रदूषण, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई

रतलाम जिले के कलेक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल कलेक्टर सैलाना विकासखंड में एक शिकायत की जांच करने पहुंचे थे, लेकिन गांव में उनकी कार नहीं जा सकती थी, जिसके बाद कलेक्टर खुद बाइक से वहां पहुंचे।  कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी  को जमुणिया तालाब की शिकायत मिली थी, जिसके बाद कलेक्टर एक ग्रामीण की बाइक पर सवार हुए और शिकायत सुनने के लिए गांव जा पहुंचे। उन्होंने  ग्रामीणों के साथ मौके का परीक्षण किया और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। 

Read More:  Ratlam: शिकायत की जांच के लिए बाइक पर निकले कलेक्टर, पीछे अधिकारियों ने लगाई दौड़


मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में हुई। बता दें कि जिले की ग्राम पंचायत प्रेम नगर में दो परिवार ऐसे हैं जो गाय को माता और बैल को नंदी मानकर पूजते हैं। गांव में रहने वाले मुकेश दिवाले  15 साल से निसंतान होने के कारण बछिया को ही बेटी की तरह पाल रहे थे। वहीं लिमये परिवार में बछड़ा भी संतान की तरह ही रहता है। जिनके नाम नारायण और लक्ष्मी रखे गए थे। उन्होंने दोनों की बकायदा रीति-रिवाज से शादी करने की ठानी, पहले थोड़ा विचार किया और दोनों परिवार ने तैयारियां शुरू कर दीं।  बुधवार को होने वाले विवाह के लिए बकायदा न्योते बांटे गए। चार गांव के लोग सज-धज कर इस शादी में पहुंचे। पंडित ने पूरे मंत्रोच्चार से विवाह कराया। 

Read More: एक विवाह ऐसा भी: क्या आपने देखी है बछड़ा-बछिया की शादी, जिसके निमंत्रण बंटे-मंडप सजा, जानें इसके पीछे की कहानी
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

देखिए MP की खास खबरें: खरगोन में दो अधिकारियों को CM ने किया निलंबित, फिल्म पठान को लेकर गृहमंत्री की चेतावनी

14 Dec 2022

रोहतक PGI में जमकर चले लात-घूंसे,नर्सिंग भर्ती के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान हंगामा समेत हरियाणा की खबरें

14 Dec 2022

रेवाड़ी में डंपिंग यार्ड में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया

14 Dec 2022

पानीपत में अनोखा प्रदर्शन,उपभोक्ता का आया सात लाख रुपये बिल,बिजली निगम में भैंस बांधकर बजाई बीन

14 Dec 2022

Bihar Politics: तेजस्वी यादव के लिए सीएम पद या राजनीति छोड़ेंगे नीतीश कुमार?

14 Dec 2022
विज्ञापन

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा का विरोध, राहुल गांधी गो-बैक के लिखे गए नारे

14 Dec 2022

सीएम सुखविंदर सिंह फिर से लगाएंगे अटल टनल पर सोनिया के नाम का पत्थर

14 Dec 2022
विज्ञापन

शिवसेना के नाम-चुनाव चिह्न पर रोक के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे उद्धव ठाकरे

14 Dec 2022

राजस्थान में महिलाओं के लिए कांग्रेस का 'मास्टर स्ट्रोक', राहुल गांधी करेंगे ड्रीम प्रोजेक्ट की शुरुआत

14 Dec 2022

रेवाड़ी: सूटकेस में बंद मिला महिला का शव,बदबू आने पर हुआ खुलासा

14 Dec 2022

भारत जोड़ो यात्रा पर आनंद शर्मा और अल्का लांबा से अमर उजाला की खास बातचीत

हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा 21 दिसंबर से,3 दिन में 80KM पैदल चलेंगे राहुल गांधी

14 Dec 2022

पंचकूला: डेढ़ माह पहले खरीदी CNG टैक्सी, बीच सड़क धू-धूकर जली

14 Dec 2022

गुजरात चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में शुरू हुई कलह, रघु देसाई ने मल्लिकार्जुन खरगे को लिखी चिट्ठी

14 Dec 2022

2024 लोकसभा चुनाव: केशव प्रसाद मौर्य के जीत के दावे पर समाजवादी पार्टी ने ली चुटकी

14 Dec 2022

Sehore: चलती मारुति वैन बनी आग का गोला, लोगों ने कूदकर बचाई जान, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू,देखें वीडियो

14 Dec 2022

नीतीश कुमार का बड़ा एलान 2025 का चुनाव लड़ा जायेगा तेजस्वी के नेतृत्व में

14 Dec 2022

विक्रमादित्य सिंह और प्रतिभा सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, जाने पूरा मामला

14 Dec 2022

2024 लोकसभा चुनाव पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान आया सामने, देखें वीडियो

13 Dec 2022

Mathura: CM Yogi ने मथुरा को दी 822 करोड़ की सौगात, कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

13 Dec 2022

हरियाणा में किसानों-टोलकर्मियों में बवाल,हिसार में मारपीट से भड़के किसान समेत हरियाणा की बड़ी खबरें

13 Dec 2022

शिवसेना के नाम और चिन्ह पर चुनाव आयोग ने क्या कहा? किसको मिलेगा धनुष-तीर?

13 Dec 2022

खास खबरें: पीएम मोदी की हत्या की बात कहने वाले कांग्रेस नेता भेजे गए जेल, चार साल की बच्ची की नर्मदा परिक्रमा

13 Dec 2022

मध्य प्रदेश में भी ऑपरेशन गुजरात की उठी मांग, बीजेपी विधायक ने बढ़ाई सीएम शिवराज की चिंता

13 Dec 2022

शौकत अली का विवादित बयान आया सामने, कहा- 'हमारी टोपी, हमारी दाढ़ी को बनाया जाता है निशाना'

13 Dec 2022

राजा पटेरिया के विवादित बयान पर गरमाई सियासत, आगामी चुनावों में BJP को होगा फायदा?

13 Dec 2022

MP News: नर्मदा परिक्रमा पर निकली चार वर्षीय राजेश्वरगिरी, रोजाना तय कर रही 25 किमी का पैदल सफर, देखें वीडियो

13 Dec 2022

Agra: डिवाइडर से टकराकर हवा में गोल-गोल घूमी कार, भयावह घटना ने कर दिए रोंगटे खड़े

13 Dec 2022

चंडीगढ़: धनास लेक पर लगा सबसे बड़ा तैरता हुआ सोलर पैनल,फव्वारे लगाएंगे चार चांद

13 Dec 2022

रोहतक: MBBS के छात्रों और अभिभावकों की एकजुटता का दिखा असर,PTM मीटिंग में केवल 5-7 स्टूडेंट्स के अभिभावक दिखे

13 Dec 2022
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed