Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Narmadapuram News: Crores Cheated from Dolariya College Principal, Driver Dupes Him with Treasure Bait
{"_id":"6995d6b702c6492bac0e3d63","slug":"crores-of-rupees-were-defrauded-from-the-principal-of-dolaria-government-college-narmadapuram-news-c-1-1-noi1512-3967048-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Narmadapuram News: डोलरिया कॉलेज प्राचार्य के साथ करोड़ों की ठगी, खजाने का लालच देकर ड्राइवर ने की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narmadapuram News: डोलरिया कॉलेज प्राचार्य के साथ करोड़ों की ठगी, खजाने का लालच देकर ड्राइवर ने की वारदात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: नर्मदापुरम ब्यूरो Updated Thu, 19 Feb 2026 08:18 AM IST
डोलरिया के एक शासकीय कॉलेज के प्राचार्य राकेश कुमार वर्मा से जमीन में गड़े खजाने को निकालने के नाम पर 1 करोड़ 4 लाख रुपये से अधिक की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि ठगी किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि प्राचार्य के पूर्व कार चालक अंकित शर्मा ने की। आरोपी ने तंत्र-मंत्र और कानूनी कार्रवाई का भय दिखाकर उन्हें रकम देने के लिए मजबूर किया।
प्राचार्य को जाल में फंसाने के लिए आरोपी ने कथित तौर पर खुदाई का नाटक रचा और एक पोटली निकालकर उसे खजाना बताया। साथ ही धमकी दी कि यदि इस बारे में पुलिस को जानकारी हुई तो कानूनी कार्रवाई होगी। डर के कारण प्राचार्य ने वह पोटली अपनी तिजोरी में रख ली।
कुछ दिनों बाद आरोपी ने उज्जैन के किसी कथित महाराज और साधु की हत्या जैसी झूठी कहानियां गढ़कर प्राचार्य को और भयभीत किया। बदनामी और कार्रवाई के डर से प्राचार्य ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, नकद भुगतान और गोल्ड लोन के माध्यम से आरोपी को कुल 1 करोड़ 4 लाख रुपये दे दिए। जब प्राचार्य को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ, तो उन्होंने तुरंत कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
एसडीओपी जितेंद्र पाठक के अनुसार आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि यह अंधविश्वास, भय और विश्वास का दुरुपयोग कर रची गई सुनियोजित साजिश थी।
इस घटना ने पूरे शहर में चर्चा का विषय बना दिया है कि कैसे शिक्षित और जिम्मेदार पद पर आसीन व्यक्ति भी डर और लालच के जाल में फंसकर करोड़ों रुपये गंवा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।