सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Narmadapuram News: Five people injured in a cylinder blast at a hotel in Pachmarhi.

Narmadapuram News: पचमढ़ी होटल ब्लास्ट से हड़कंप, एक ही परिवार के चार सदस्य घायल, कर्मचारी झुलसा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: नर्मदापुरम ब्यूरो Updated Mon, 02 Feb 2026 12:09 PM IST
Narmadapuram News: Five people injured in a cylinder blast at a hotel in Pachmarhi.
प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक होटल में एलपीजी सिलिंडर फटने से जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना भीषण था कि करीब 20 मीटर दूर स्थित पांडव रिट्रीट तक कांप उठा और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सुबह लगभग 8:30 बजे हुए इस हादसे में होटल सिनेरिटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। धमाके के बाद होटल की दीवारें, छत और अंदर रखा सामान पूरी तरह टूट-फूट गया, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल होटल को सील कर दिया गया। सुरक्षा के मद्देनज़र होटल के आसपास आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। होटल में उस समय कुल 19 पर्यटक ठहरे हुए थे। हादसे में महाराष्ट्र के एक ही परिवार के चार सदस्य पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे धमाके की चपेट में आ गए, जो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसके अलावा होटल में कार्यरत एक कर्मचारी भी बुरी तरह झुलस गया।

पचमढ़ी होटल ब्लास्ट से हड़कंप,चार पर्यटक समेत पांच घायल

सूचना मिलते ही पचमढ़ी थाना प्रभारी पदम सिंह मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को पहले पचमढ़ी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, इसके बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें पिपरिया अस्पताल रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि होटल का मालिकाना हक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, पचमढ़ी के एसडीओ संजीव शर्मा के पास है। यह होटल “बेटा बावर्ची होटल” के संचालक तुषार जायसवाल को किराए पर दिया गया है, जो वर्तमान में इसका संचालन कर रहे हैं। फिलहाल एलपीजी सिलिंडर फटने के कारणों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि होटल में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं।

ये भी पढ़ें- यूके में नौकरी करने वाला इंजीनियर बना ट्रेन का शातिर चोर! भोपाल स्टेशन कांड का हैरान करने वाला खुलासा

सिलिंडर में लीकेज या लापरवाही हादसे की वजह तो नहीं बनी इस बिंदु पर भी जांच जारी है। पचमढ़ी जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल पर हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटा हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

हरदोई: फैक्टरी में सफेद गैस का गुबार उठने से अफरा तफरी

02 Feb 2026

VIDEO: किरावली में संत रविदास की शोभायात्रा निकाली

01 Feb 2026

VIDEO: एटा में खुदाई में निकली प्राचीन मूर्तियों को गांव के चंडी मंदिर में रखवाया गया

01 Feb 2026

कानपुर: यूजीसी बिल के विरोध में बर्रा में किया प्रदर्शन

01 Feb 2026

कानपुर: धर्मांतरण का दबाव बनाने वालों पर कार्रवाई की मांग

01 Feb 2026
विज्ञापन

VIDEO: काकोरी में गुरु रविदास जयंती पर निकली भव्य शोभा यात्रा, नगर हुआ भक्तिमय

01 Feb 2026

कानपुर: एक महीने पहले बनी सड़क पर फैली बजरी

01 Feb 2026
विज्ञापन

कानपुर: टिकरा की गलियों में भरा है सीवर का पानी, लोगों को हो रही परेशानी

01 Feb 2026

कानपुर: 25 साल में जर्जर हो गया मिलन केंद्र, हादसा न हो इसलिए ध्वस्तीकरण की गुहार लगा रहे ग्रामीण

01 Feb 2026

कानपुर: टिकरा पुलिस चौकी के सामने रास्ते पर भरा है सीवर का पानी

01 Feb 2026

Meerut: शास्त्रीनगर में एटीएम मशीन में टेप लगाकर पैसे निकालने वाला गिरोह सक्रिय, एक ग्राहक ने पकड़ा खेल

01 Feb 2026

VIDEO: 'भारत मां को पड़ी जरूरत मैं शीश चढ़ाऊंगा', शहीद मेले में हुआ कवि सम्मेलन

01 Feb 2026

VIDEO: वनखंडी आश्रम पर किया गया हवन, लगाए छप्पन भोग

01 Feb 2026

VIDEO: हाथवंत में हिंदू सम्मेलन आयोजित, सनातन धर्म में एकजुटता का आह्वान

01 Feb 2026

VIDEO: राज चौहान हत्याकांड के बाद पुलिस की सख्ती, दूसरे दिन भी यमुनापार में पैदल मार्च

01 Feb 2026

Meerut: सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का किया वितरण

01 Feb 2026

संत रविदास के आदर्शों पर चलने का आह्वान, धूमधाम से मनाई गई जयंती

01 Feb 2026

सरैया आरओबी: मरहला चौराहे पर स्लैब डालने व गोल चौराहा का निर्माण शुरू

01 Feb 2026

यज्ञ में पूर्णाहुति देकर विश्व कल्याण की कामना, भागवत कथा का भंडारे के साथ समापन

01 Feb 2026

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

01 Feb 2026

Meerut: सरधना के कस्बा हर्रा में दुकान में घुसा तेज़ रफ्तार ट्रक, कई लोग घायल, मचा हड़कंप

01 Feb 2026

Meerut: सरधना के भामौरी गांव में खेत में महिलाओं पर हमला, फायरिंग से मच गया हड़कंप

01 Feb 2026

Shamli: समोसा खाने गए 12वीं के छात्र की दोस्तों ने चाकुओं से गोदकर की हत्या, एक गिरफ्तार, दो मुख्य आरोपी फरार

01 Feb 2026

Muzaffarnagar: बजट 2026 पर सपा सांसद हरेंद्र मलिक का बयान, कहा...अपना कमीशन और अपने लोगों को सेट करने का बजट

01 Feb 2026

Meerut: यूजीसी के विरोध में हुई सामान्य समाज की बैठक, कानून को लेकर हुआ विचार-विमर्श

01 Feb 2026

बागेश्वर धाम में कन्या विवाह महोत्सव: धीरेंद्र शास्त्री बोले- बहू को बेटी की तरह रखें, कोई शिकायत न मिले

01 Feb 2026

बंद घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान राख

01 Feb 2026

कानपुर: पनकी हाईवे सराय मीता गांव मोड़ पर सड़क की जर्जर हालत

01 Feb 2026

Union Budget 2026: बजट पर Jodhpur बीजेपी के नेताओं ने जताई खुशी, बताया राजस्थान को क्या मिला?

01 Feb 2026

कानपुर: देखरेख के अभाव में बदहाल है पार्क, फैली गंदगी

01 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed