सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Farmers blockade the Mhow-Neemuch highway demanding compensation for hailstorm and rain damage.

किसानों का हल्लाबोल: महू-नीमच हाईवे पर चक्काजाम, ओलावृष्टि-बारिश से हुए नुकसान के मुआवजे को लेकर प्रदर्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: नीमच ब्यूरो Updated Mon, 02 Feb 2026 05:27 PM IST
Farmers blockade the Mhow-Neemuch highway demanding compensation for hailstorm and rain damage.

मध्यप्रदेश के नीमच और मंदसौर जिलों में रविवार को हुई ओलावृष्टि और बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं। सबसे अधिक नुकसान पालसोड़ा क्षेत्र के भंवरासा सहित आसपास के इलाकों में हुआ है। अफीम, सरसों, चना और गेहूं की फसलों को भारी क्षति पहुंची है।

सोमवार को मुआवजे और अतिशीघ्र सर्वे की मांग को लेकर किसानों ने महू–नीमच हाईवे पर भंवरासा फंटे पर चक्काजाम किया। सुबह करीब 11 बजे सैकड़ों किसान हाईवे पर बैठ गए, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। चक्काजाम की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया, नीमच कैंट थाना प्रभारी निलेश अवस्थी और नीमच सिटी थाना प्रभारी पुष्पा चौहान दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें - विदेशी महिला के जाल में फंसा 75 साल का व्यापारी, 1.41 करोड़ ठगे, 12 राज्यों के खातों में भिजवाया पैसा

जाम से पांच किमी लंबी लगी वाहनों की कतार
करीब डेढ़ घंटे तक चले चक्काजाम के दौरान हाईवे पर दोनों ओर पांच-पांच किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शन स्थल पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती, दिग्विजयसिंह आमलीखेड़ा और जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान भी पहुंचे। अधिकारियों द्वारा एक सप्ताह के भीतर फसल नुकसान का सर्वे कर रिपोर्ट शासन को भेजने का आश्वासन दिए जाने के बाद किसान दोपहर करीब 12:30 बजे धरने से उठे। नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने तहसीलदारों और पटवारियों को तत्काल सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद पुलिस ने जाम खुलवाकर यातायात सुचारु कराया, हालांकि करीब एक घंटे तक हाईवे पर अव्यवस्था बनी रही।

जिला पंचायत अध्यक्ष को किसानों ने सुनाई खरी-खरी
धरना स्थल पर पहुंचे भाजपा से जुड़े जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान को किसानों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। किसानों ने कहा कि वे क्षेत्र के जनप्रतिनिधि हैं और इस आपदा के समय उन्हें कृषि मंत्री या मुख्यमंत्री से मुआवजे को लेकर बात करनी चाहिए थी। इस पर सज्जनसिंह चौहान असहज नजर आए। कुछ देर बाद किसानों को समझाइश दी गई, जिसके बाद स्थिति शांत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: पनकी रेलवे पुल के दोनों छोर गहरी खाई, बैरिकेडिंग न होने से हादसों का खतरा

02 Feb 2026

कानपुर: पनकी धाम स्टेशन मोड़ पर सड़क की जर्जर हालत

02 Feb 2026

कानपुर: पनकी के रेलवे पुल स्थित फुटपाथ के पत्थर टूटे

02 Feb 2026

कानपुर: कालपी रोड से रानीगंज जाने वाली सड़क की जर्जर हालत

02 Feb 2026

कानपुर: सराय मीता गांव जाने वाली सड़क की जर्जर हालत

02 Feb 2026
विज्ञापन

कानपुर: इंडियन ऑयल बॉटलिंग प्लांट स्थित सड़क की जर्जर हालत

02 Feb 2026

कानपुर: सड़क पर चेंबर का खड़ा ढक्कन हादसों को द रहा दावत

02 Feb 2026
विज्ञापन

कानपुर: पनकी में नालियां चोक होने से सड़क पर जलभराव

02 Feb 2026

Bareilly: रिटायर्ड इंजीनियर के घर से नकदी-सामान की चोरी, सीसीटीवी फुटेज में दिखे चोर

02 Feb 2026

लखनऊ में नगर निगम की दुकानों का किराया बढ़ाने पर व्यापारियों ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

02 Feb 2026

कानपुर: पनकी इस्पात नगर जाने वाली सड़क की जर्जर हालत

02 Feb 2026

कानपुर: पनकी के गैस प्लांट हाईवे ब्रिज स्थित सड़क की जर्जर हालत

02 Feb 2026

कानपुर: पनकी इस्पात नगर की डबल रोड खस्ताहाल

02 Feb 2026

कानपुर: पनकी लॉजिस्टिक पार्क की ओर जाने वाली सड़क की जर्जर हालत

02 Feb 2026

कानपुर: पनकी इंडस्ट्रियल एरिया साइड नंबर 4 के पार्क में लगा कूड़े का अंबार

02 Feb 2026

कानपुर: पनकी इंडस्ट्रियल एरिया सीमेंट गोदाम की ओर जाने वाली सड़क की जर्जर हालत

02 Feb 2026

कानपुर: इंडस्ट्रियल एरिया फैक्टरी के लिए जाने वाली सड़क की जर्जर हालत

02 Feb 2026

कानपुर: पनकी साइड नंबर 4 के लिए जाने वाली सड़क की जर्जर हालत

02 Feb 2026

कानपुर: पनकी के कंटेनर यार्ड की ओर जाने वाली सड़क पर जलभराव

02 Feb 2026

कानपुर: पनकी के कंटेनर र्याड सड़क की जर्जर हालत

02 Feb 2026

झांसी: कुत्ता बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से जीजा-साले घायल, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

02 Feb 2026

फतेहाबाद में फरवरी में पड़ रही कड़ाके की ठंड, रात से छाई धुंध

02 Feb 2026

VIDEO: दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब

02 Feb 2026

VIDEO: कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़

02 Feb 2026

नारनौल में सुबह से छाए बादल, बारिश के बने आसार

Datia News: देर रात चला प्रशासन का बुलडोजर, रामनगर में चार हजार वर्गफीट शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

02 Feb 2026

Kotputli-Behror News: बीएसएफ एएसआई को अंतिम विदाई, पदमाड़ा खुर्द में श्रद्धांजलि देने उमड़ा गांव

02 Feb 2026

अलीगढ़ में सुबह धूप निकलने की जगी उम्मीद

02 Feb 2026

अमृतसर में तीसरे विश्व पंजाबी भवन का भव्य उद्घाटन

02 Feb 2026

फगवाड़ा के मोहल्ला भगतपुरा में चल रही 'सीएम दी योगशाला' से जुड़ रही महिलाएं

02 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed