सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Questions raised on the Municipality itself which is indebted due to recovery by beating drums

MP: रायसेन में ‘ढोल बजाओ’ अभियान पर विवाद, व्यापारियों ने उठाए सवाल; कैसे आरोपो में घिर गया ये प्रयोग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन Published by: रायसेन ब्यूरो Updated Thu, 12 Feb 2026 01:10 PM IST
Questions raised on the Municipality itself which is indebted due to recovery by beating drums

रायसेन नगर पालिका परिषद द्वारा संपत्ति कर वसूली के लिए शुरू किया गया ‘ढोल बजाओ’ अभियान अब विवादों में घिर गया है। प्रशासन का दावा है कि शहर में करीब 5 करोड़ रुपये का संपत्ति कर बकाया है। इसकी वसूली के लिए 450 बड़े बकायादारों के घरों और प्रतिष्ठानों के बाहर ढोल बजाकर उन्हें जागरूक किया जा रहा है। हालांकि, इस कार्रवाई के बाद कई व्यापारियों ने नगर पालिका पर ही लाखों रुपये की देनदारी लंबित रखने का आरोप लगाया है।

मंगलवार को प्रशिक्षु भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी कुलदीप पटेल और मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुरेखा जाटव ने राजस्व अमले के साथ शहर के व्यावसायिक क्षेत्रों में अभियान चलाया। इस दौरान कई दुकानों और प्रतिष्ठानों पर बकाया संपत्ति कर के नोटिस चस्पा किए गए। सज्जाद हुसैन पेट्रोल पंप पर 2 लाख 98 हजार रुपये के बकाया का नोटिस लगाए जाने के बाद मामला तूल पकड़ गया।

पेट्रोल पंप संचालक परवेज खान ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि वर्ष 2021 से उनके पंप का करीब 3 लाख 90 हजार रुपये का भुगतान लंबित है। उनका कहना है कि कई बार आवेदन और अनुरोध करने के बावजूद राशि का भुगतान नहीं किया गया, जबकि अब सार्वजनिक रूप से नोटिस चस्पा कर उन्हें अपमानित किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि पहले विभाग अपनी देनदारी चुकाए या बकाया राशि को संपत्ति कर में समायोजित किया जाए।

ये भी पढ़ें- पन्ना में बड़ा सड़क हादसा: नागपुर जा रही बस डंपर से भिड़ी, तीस से अधिक यात्री घायल; कुछ की स्थिति गंभीर

इसी प्रकार अन्य व्यापारियों ने भी अभियान के तरीके पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि वसूली के नाम पर ढोल बजाकर सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा करना उचित नहीं है। व्यापारियों का आरोप है कि नगर पालिका एकतरफा कार्रवाई कर रही है और अपनी वित्तीय जिम्मेदारियों की अनदेखी कर रही है।

वहीं नगर पालिका अधिकारियों का कहना है कि शहर के विकास कार्यों के लिए राजस्व बढ़ाना आवश्यक है और लंबे समय से लंबित संपत्ति कर की वसूली के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, अभियान का उद्देश्य किसी को अपमानित करना नहीं, बल्कि करदाताओं को जागरूक करना है, ताकि नगर विकास के कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकें।

इस विवाद के बाद शहर में यह बहस तेज हो गई है कि जिन पर स्वयं देनदारी लंबित रखने के आरोप हैं, क्या उन्हें बकायादारों के दरवाजे पर ढोल बजाने का नैतिक अधिकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Baghpat: “हिंदू घटोगे तो मरोगे, कोई नहीं बचेगा”, विराट हिन्दू सम्मेलन में मंच से बोलीं साध्वी प्राची

12 Feb 2026

VIDEO: दो दिवसीय ब्रजधरा साहित्य उत्सव का समापन, अतिथि बोले- सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करना सीखें भारतीय

12 Feb 2026

VIDEO: फतेहाबाद रोड पर लीक हुई पानी की लाइन, सड़क पर बह गया हजारों लीटर गंगाजल

12 Feb 2026

VIDEO: युवती की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप, पुलिस ने जलती चिता से उठाया शव; पोस्टमार्टम के लिए भेजा

12 Feb 2026

VIDEO: गुरबाणी के कीर्तन से निहाल हुई संगत, गूंजे वाहेगुरु के जयकारे

12 Feb 2026
विज्ञापन

Kanpur: बच्चे के अपहरण की सूचना पर परिजन थाने पहुंचे

11 Feb 2026

Meerut: मवाना के ए.एस. इंटर कॉलेज में मनाया गया 12वीं कक्षा की छात्राओं का विदाई सम्मान समारोह

11 Feb 2026
विज्ञापन

Meerut: एनएच-34 पर हादसे का सीसीटीवी वीडियो, डंपर की टक्कर से हवा में उछलकर डिवाइडर पर पलट गई दूध की गाड़ी

11 Feb 2026

Meerut: बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में मनाया गया विदाई समारोह

11 Feb 2026

Meerut: रॉन्ग साइड वाहन लाने से दिल्ली रोड पर लगा जाम, रेंगते रहे वाहन

11 Feb 2026

कानपुर: जानवरों के हमले से मौत के बाद भी नहीं जागा विभाग

11 Feb 2026

कानपुर: होली का त्योहार नजदीक, जगह-जगह सजने लगीं होलिका

11 Feb 2026

कानपुर: सर्वजाती सम्मेलन में पांच जोड़ों को दिया गया दान दहेज

11 Feb 2026

कानपुर: दुलारे ज्वैलर्स पहुंची आयकर विभाग की टीम, दुकान के बाहर तैनात रही फोर्स

11 Feb 2026

कानपुर: धूमधाम से निकली शिव बरात, झूमे भक्त

11 Feb 2026

कानपुर: शिवकटरा में लगा जाम, लोग रहे परेशान

11 Feb 2026

बुलंदशहर में शिक्षकों ने जयंत चौधरी का पुतला फूंका

11 Feb 2026

अलीगढ़ के एसएसडी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने की प्रेस विजिट, अखबार को छपते हुए देखा

11 Feb 2026

राजनांदगांव में मोहारा पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों पर प्रार्थी ने मारपीट का लगाया आरोप

11 Feb 2026

मां बेटे के विवाद में जांच करने पहुंचे नायब तहसीलदार मंधना

11 Feb 2026

कानपुर: गेस्ट हाउस में नही पार्किंग के इंतजाम, स्टेट हाईवे पर पार्क हैं सैकड़ों कारें

11 Feb 2026

नोएडा में एमपीएल–सीजन 5 की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन दिखा क्रिकेट का जोश

11 Feb 2026

नोएडा में टावर की मरम्मत के दौरान क्रैडल का तार टूटने से बाल-बाल बचा कामगार, देखें वीडियो

11 Feb 2026

Alwar News: रूपवास फाटक के पास युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, शिनाख्त के प्रयास जारी

11 Feb 2026

Bihar News: बदमाश ने महिला समेत दो को मारी गोली, गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पीटा, इलाज के दौरान हुई मौत

11 Feb 2026

कानपुर: मंधना गंगा बैराज पर आज तक नहीं लगी स्ट्रीट लाइट

11 Feb 2026

Rajasthan Budget: बाड़मेर में बजट पर बंटी राय, किसी ने बताया निराशाजनक, तो किसी ने कहा जनसमर्पित

11 Feb 2026

किसानों ने विशाल मेगा मार्ट के बाहर दिया धरना, मैनेजर पर मारपीट का आरोप

11 Feb 2026

मोदीनगर में लाखों की चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े

11 Feb 2026

फगवाड़ा में अचानक गायब हो गई कार, एक घंटे बाद वहीं मिली

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed