Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
An old disabled woman had approached the SP with a complaint about her husband and sons
{"_id":"6749bd3fc8eafc374f044e78","slug":"an-old-disabled-woman-had-approached-the-sp-with-a-complaint-about-her-husband-and-sons-when-the-police-arrived-to-investigate-the-complaint-the-truth-turned-out-to-be-something-else-rajgarh-news-c-1-1-noi1226-2365823-2024-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rajgarh: पति-बेटों की शिकायत लेकर एसपी के पास पहुंची थी वृद्ध दिव्यांग महिला, जांच के बाद पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh: पति-बेटों की शिकायत लेकर एसपी के पास पहुंची थी वृद्ध दिव्यांग महिला, जांच के बाद पुलिस भी हैरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: राजगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 29 Nov 2024 07:37 PM IST
Link Copied
राजगढ़ जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लगभग सैकड़ों शिकायतकर्ता अलग-अलग मामले की शिकायतें लेकर रोजाना पहुंचते हैं और आवेदन व अन्य माध्यम से अपनी शिकायत के निराकरण की भी मांग करते हैं। ऐसी ही एक शिकायत 26 नवंबर 2024 को लेकर ब्यावरा सिटी थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव की एक महिला एसपी आदित्य मिश्रा के पास पहुंची थी, जहां उसने एसपी को बताया कि उसका पति रामप्रसाद और उसका बेटा जगदीश उसके साथ मारपीट करते हैं और उसका पति ढाबों पर अन्य महिलाओं के साथ रहता है, घर नहीं आता और मेरे खेत की फसल के पैसे ओर मुझे खाने पीने को भी नहीं देता।
उक्त वृद्ध दिव्यांग महिला की शिकायत को एसपी ने गंभीरता से लेते हुए उसे अपनी गाड़ी से महिला द्वारा बताए गए पते पर भेजते हुए ब्यावरा देहात थाना प्रभारी गोविंद सिंह मीणा को जांच के निर्देश दिए। जहां थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर मामले जांच की और पड़ोसियों के बयान लिए तो पूरा मामला ही कुछ और निकला।
शिकायत की जांच करने महिला द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचे देहात थाना प्रभारी गोविंद सिंह मीणा ने बताया कि महिला द्वारा लगातार अपने पति और बेटे की झूठी शिकायतें की गई थीं, और उन्हें जेल भिजवा दिया गया था। इससे परेशान होकर उसका पति और और उसके बेटे गांव से बाहर रहते हैं और उसका पति यदि घर में उसके साथ रहता भी है तो वह उससे झगड़ा करती है। जबकि उसका पति और बेटे उसका अच्छे से ख्याल रखते हैं, हाल ही में वह अपने अपने पति के साथ रामदेवरा और वैष्णोदेवी घूमकर आई है। महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है जिस कारण वह कभी कुछ बोलती है और कभी कुछ। और उसने अपने पति पर जो इल्जाम लगाए हैं वह पूरी तरह से झूठ हैं। ऐसे में महिला के परिजनों को उसका अच्छे से इलाज करवाकर देखभाल करने की समझाइश दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।