सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Thirsty Kalalpura, villagers blocked Highway 52 by breaking pots, halting traffic for hours.

Rajgarh: प्यास से बेहाल कलालपुरा, हाईवे-52 पर ग्रामीणों ने मटके फोड़कर किया चक्काजाम; घंटों थमी रही रफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: राजगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 31 May 2026 02:43 PM IST
Thirsty Kalalpura, villagers blocked Highway 52 by breaking pots, halting traffic for hours.
राजगढ़ में बूंद-बूंद को तरसते कलालपुरा के ग्रामीणों का सब्र रविवार को जवाब दे गया। राजगढ़-ब्यावरा के बीच हाईवे-52 पर पीपलबे-कलालपुरा के पास सैकड़ों ग्रामीण मटके और बर्तन लेकर सड़क पर उतर आए। पानी की किल्लत से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यात्री घंटों धूप में फंसे रहे, लेकिन मौके पर प्रशासन और पुलिस का कोई अफसर नहीं पहुंचा।

रबीबर को सुबह महिलाएं, बुजुर्ग और युवा खाली मटके-बाल्टी लेकर हाइवे पर बैठ गए। ‘पानी दो या सड़क पर ही मरने दो’ के नारे गूंजने लगे। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले दो महीने से गांव में पेयजल संकट गहराया हुआ है। नल-जल योजना के नल सूखे पड़े हैं। हैंडपंप जवाब दे चुके हैं। टैंकर की व्यवस्था भी नियमित नहीं है। मजबूरी में लोगों को 2-3 किलोमीटर दूर से पानी ढोना पड़ रहा है।

चक्काजाम के कारण हाइवे के दोनों ओर ट्रकों, बसों और निजी वाहनों की 3 किमी लंबी लाइन लग गई। भीषण गर्मी में यात्री पानी के लिए तरस गए। जाम में एक एंबुलेंस भी फंसी रही, जिसे ग्रामीणों ने मानवता दिखाते हुए रास्ता दिया। ‘बच्चे के साथ 2 घंटे से फंसे हैं। न पानी है, न छाया। प्रशासन को सुध लेनी चाहिए’, इंदौर जा रहे यात्री सुनील वर्मा ने बताया। हैरानी की बात यह रही कि दो घंटे से ज्यादा समय तक चले जाम के दौरान कोई प्रशासनिक अधिकारी या पुलिस बल मौके पर नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों का गुस्सा और भड़क गया। ग्रामीण नेता रामस्वरूप दांगी ने कहा, ‘कई बार जनपद और पीएचई विभाग को ज्ञापन दिया। हर बार सिर्फ आश्वासन मिला। अब आर-पार की लड़ाई होगी।’

ये भी पढ़ें- MP: शहडोल में मां ने तीन बेटियों को पिलाया जहर, दूसरी घटना में कुएं में डूबे चाचा-भतीजे; 6 मौतों से दहला इलाका

कलालपुरा में करीब 400 परिवार रहते हैं। गांव में लगे 6 में से 4 हैंडपंप पूरी तरह सूख चुके हैं। दो हैंडपंप से खारा पानी निकलता है जो पीने लायक नहीं है। नल-जल योजना की टंकी में महीनों से पानी नहीं आया। गर्मी बढ़ने के साथ कुएं-तालाब भी सूख गए हैं। महिलाएं तड़के 4 बजे उठकर पानी की तलाश में निकलती हैं।

करीब ढाई घंटे बाद ग्रामीणों ने खुद ही जाम खोला, लेकिन चेतावनी दी कि 3 दिन में स्थायी समाधान नहीं हुआ तो हाइवे अनिश्चितकाल के लिए बंद करेंगे। ग्रामीणों की मांग है कि गांव में तत्काल टैंकरों से जलापूर्ति शुरू की जाए और नल-जल योजना को दुरुस्त कर हर घर तक पानी पहुंचाया जाए। हाइवे-52 पर पानी, सड़क और मुआवजे को लेकर आए दिन चक्काजाम की घटनाएं बढ़ रही हैं। लेकिन हर बार प्रशासन की लेटलतीफी से आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ती है। समय रहते जनसमस्याओं का निराकरण न होना अब कानून-व्यवस्था के लिए भी चुनौती बन रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

जींद में व्यक्ति ने खेतों में पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या

31 May 2026

Chamoli: सुबह से हो रही बारिश, मौसम में बढ़ी ठंडक

31 May 2026

Dehradun: बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश ने गर्मी से दी राहत

31 May 2026

अयोध्या में अवध विश्वविद्यालय सहित 92 केंद्रों पर शुरू हुई बीएड प्रवेश परीक्षा

31 May 2026

Ujjain News: भांग का श्रृंगार कर बेलपत्र पर लिखा राम का नाम, शीष पर भस्म रमाकर बाबा श्री महाकाल ने दिए दर्शन

31 May 2026
विज्ञापन

भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में मेधावियों से बोलीं नगर आयुक्त जीवन में हमेशा नई चीजें सीखने और पढ़ने का भाव रखें

31 May 2026

होटल के बाहर फिल्मी अंदाज में हुई विनीत की हत्या, VIDEO

31 May 2026
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों को किया गया सम्मानित, VIDEO

31 May 2026

रिंग रोड निर्माण में बाधा बने 14 मकानों को ढहाया गया, मुआवजा न मिलने पर कुछ लोगों ने किया विरोध

31 May 2026

शुक्लागंज: नवीन गंग पुल पर एक और गड्ढा, दिखने लगी सरिया

31 May 2026

सरैया आरओबी : दो से छह जून तक कराया जाएगा गर्डर रखने का काम

30 May 2026

Pilibhit : मोबाइल शोरूम पर जीएसटी एसआईबी का छापा, देर रात तक जारी रही जांच

30 May 2026

कानपुर: धूमधाम से मनाया गया हिंदी पत्रकारिता दिवस, कलमकारों का हुआ सम्मान

30 May 2026

बद्रीनाथ से लौट रहे हाथरस के 17 श्रद्धालुओं की बस खाई में पलटने से बची

30 May 2026

कानपुर: संवरेगा झील का स्वरूप, पुनर्जीवित करने के लिए प्रशासन ने बढ़ाए कदम

30 May 2026

पत्नी से नाराज युवक दूसरी बार चढ़ा मोबाइल टावर पर, तीन घंटे बाद उतारा गया; VIDEO

30 May 2026

17 दिन से विद्युत आपूर्ति ठप, नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; VIDEO

30 May 2026

प्रेमी को बुलाने की मांग लेकर बच्चों संग थाने पहुंची महिला, बिगड़ी तबीयत; VIDEO

30 May 2026

थाने में सात मंजिला पुलिस परिवार आवास का किया शिलान्यास, VIDEO

30 May 2026

एक करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी में आरोपी को सात वर्ष की सजा, VIDEO

30 May 2026

अमर उजाला के भविष्य ज्योति-2026 समारोह में हुआ बोर्ड परीक्षा के मेधावियों का सम्मान; VIDEO

30 May 2026

सपा नेता हवलदार ने भाजपा पर किया सियासी तंज; VIDEO

30 May 2026

गार्गी सिंह से मिलने पहुंचे राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, VIDEO

30 May 2026

आजमगढ़ में ग्राम समाज की भूमि व कब्रिस्तान पर कब्जे का आरोप, VIDEO

30 May 2026

आचार संहिता उल्लंघन के दो मुकदमे वापस, पूर्व सांसद को राहत; VIDEO

30 May 2026

मंदिर में घुसकर तोड़ी बजरंग बली की मूर्ति, VIDEO

30 May 2026

नकली धान बीज बेचने का आरोप, जांच की मांग; VIDEO

30 May 2026

नाली निर्माण में अनियमितता का आरोप, ढक्कन टूटने से व्यक्ति घायल

30 May 2026

एक साथ उठीं पति-पत्नी की अर्थियां, गांव में पसरा मातम; VIDEO

30 May 2026

नगर पालिका बोर्ड की बैठक में दूसरे दिन भी बजट पास नहीं, VIDEO

30 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed