Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
A woman sleeping on the terrace with her granddaughters was murdered with a sharp weapon
{"_id":"68d4ecebe68d553eab0b869c","slug":"a-woman-sleeping-on-the-terrace-with-her-granddaughters-was-murdered-with-a-sharp-weapon-attacked-and-thrown-down-ratlam-news-c-1-1-noi1428-3445408-2025-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ratlam News: पोतियों के साथ छत पर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, शव नीचे फेंककर भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam News: पोतियों के साथ छत पर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, शव नीचे फेंककर भागे बदमाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Thu, 25 Sep 2025 04:03 PM IST
रतलाम जिले के रावटी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बीड़ के ग्राम भीमपुरा बेतिया में आधी रात धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद महिला को छत से नीचे फेंक दिया गया। हमलावरों की संख्या दो बताई जा रही है। खबर फैलने से गांव में सनसनी फैल गई। हत्या किसने और क्यों की, यह पता नहीं चल पाया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गांव में पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार 48 वर्षीय नानीबाई पत्नी निर्मला पति कैलाश भूरिया निवासी ग्राम भीमपुरा बेतिया बुधवार व गुरुवार की दरमियानी रात अपने घर की छत पर छोटी-छोटी पांच पोतियों के साथ सो रही थी। रात करीब एक बजे दो हमलावर धारदार हथियार लेकर छत पर पहुंचे तथा नानीबाई के साथ मारपीट करने लगे। इसी बीच उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और उसे नीचे फेंक दिया। गुरुवार सुबह महिला का शव नीचे पड़े देखकर एक महिला ने ग्रामीणों को सूचना दी। इसी बीच बीड़ ग्राम पंचायत के सरपंच लालसिंह भूरिया व अन्य लोग सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को सूचना दी। रावटी थाने से पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंचे तथा जांच शुरू की। कुछ देर बाद एएसपी राकेश खाखा व एफएसएल अधिकारी डॉ. अतुल मित्तल भी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल की बारीकी से जांच कर मृतिका नानीबाई की पौतियों व ग्रामीणों से जानकारी ली। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भिजवाया। दोपहर मे पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन को सौंप दिया।
सरपंच लालसिंह भूरिया ने मीडियाकर्मियों को बताया कि नानीबाई पोतियों के साथ छत पर सो रही थी। तभी उस पर हमला किया गया, हमला करने के बाद आरोपी भाग निकले। नानीबाई की बड़ी पोती 10 वर्षीय लक्ष्मी ने बताया कि रात करीब एक बजे शोर होने पर उसकी नींद खुली तो एक व्यक्ति ने दादी नानीबाई का गला पकड़ रखा था तथा दूसरा उनके सिर पर हथियार से वार कर रहा था। यह देखकर वह डर गई थी तथा जैसे-तैसे छत से नीचे उतरकर घर के पीछे खेतों में भागकर छिप गई थी। गुरुवार सुबह गांव की धन्नाबाई घर के पास से जा रही तो उसने नानीबाई को मृत अवस्था में पड़ा देखकर वहां से गुजर रहे हरिनारायण को जानकारी दी। इसके बाद सरपंच व अन्य ग्रामीणों व पुलिस को सूचना दी गई। एएसपी राकेश खाखा ने बताया कि नानीबाई के दो पुत्र हैं, दोनों पुत्र तथा पति मजदूरी करने या अन्य काम से बाहर गए हुए है। हत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। शीघ्र ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा, उसके बाद ही हत्या का कारण पता चल पाएगा। मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।