Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Rewa, preacher and BJP leader admitted mistake after they apologized at police station for insulting deities
{"_id":"69a55430d44e4322b704dbd6","slug":"in-rewa-a-preacher-and-a-bjp-leader-admitted-their-mistake-after-they-apologized-at-the-police-station-for-insulting-deities-rewa-news-c-1-1-noi1337-4008885-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rewa News: रीवा में देवी-देवताओं के अपमान पर थाने में माफीनामा, प्रवचनकर्ता और भाजपा नेता ने मानी अपनी गलती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewa News: रीवा में देवी-देवताओं के अपमान पर थाने में माफीनामा, प्रवचनकर्ता और भाजपा नेता ने मानी अपनी गलती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रीवा ब्यूरो Updated Mon, 02 Mar 2026 05:12 PM IST
Link Copied
रीवा शहर के कैलाशपुरी इलाके में भाजपा नेता के घर आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान हिंदू देवी-देवताओं पर कथित अभद्र टिप्पणी का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। रविवार रात आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला प्रवचनकर्ता थाने पहुंचकर अपनी गलती स्वीकार कर ली।
बता दें कि बैकुंठपुर निवासी भाजपा नेता सीताराम साकेत के घर गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में लाउडस्पीकर के माध्यम से भगवान शिव, मां काली, भगवान कृष्ण समेत अन्य देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं। फरियादी ने शिकायत में आरोप लगाया कि भगवान शिव को पत्थर बताकर घर से फेंकने जैसी बात कही गई, मां काली पर अभद्र टिप्पणी की गई और अन्य देवी-देवताओं के संबंध में भी अनुचित शब्दों का प्रयोग किया गया।
तनाव की स्थिति बन गई थी
घटना के बाद मोहल्ले में तनाव की स्थिति बन गई थी और कुछ देर के लिए दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर संबंधित थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई जा चुकी है। ताजा घटनाक्रम में प्रवचनकर्ता खुद थाने पहुंचा और अपनी गलती स्वीकार की। उसने पुलिस को बताया कि वह बौद्ध प्रवचन करता है और उससे गलती हो गई है।
उसने यह भी कहा कि वह अकेले प्रवचन नहीं कर रहा था, बल्कि बड़ी संख्या में अन्य लोग भी कार्यक्रम में मौजूद थे और उनके द्वारा भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। उसने भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का आश्वासन देते हुए एक और अवसर देने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।