{"_id":"69a5297ef3bf16639b0cb985","slug":"video-kanpur-electricity-bill-of-rs-1-crore-received-meter-replaced-after-complaint-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: एक करोड़ का आया बिजली बिल, शिकायत पर बदला मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: एक करोड़ का आया बिजली बिल, शिकायत पर बदला मीटर
नरवल तहसील क्षेत्र के सरसौल निवासी लक्ष्मी शंकर बाजपेई के घर अचानक एक महीने का बिजली बिल करीब एक करोड़ रुपये पहुंच गया। बिल देखकर परिवार हैरान रह गया। पीड़ित ने बताया कि वह हर महीने समय से बिल जमा करते हैं, लेकिन इस बार कर्मचारी ने मीटर में 24,35,998 यूनिट दर्ज कर दी। यदि छह रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिल बनता तो राशि एक करोड़ से अधिक होती।
शिकायत के बाद विभाग हरकत में आया और टीम मौके पर पहुंची। पुराना मीटर हटाकर नया लगाया गया और खराब मीटर जांच के लिए लैब भेजा गया।
एसडीओ विनीत चौधरी ने बताया कि उपभोक्ता का बिल न्यूनतम चार्ज पर ही जनरेट हुआ था, मीटर में तकनीकी खराबी थी। कर्मचारियों की कोई लापरवाही नहीं पाई गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।