{"_id":"69a527edb7eec282250929a5","slug":"video-satapara-ma-taja-rafatara-bika-anayatarata-hakara-gadadha-ma-gara-caca-ka-mata-bhataja-ghayal-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी, चाचा की मौत, भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी, चाचा की मौत, भतीजा घायल
सीतापुर में इमलिया सुल्तानपुर थाना इलाके में नौवा अंबरपुर मोड़ पर हादसा हो गया। इसमें चाचा की मौत हो गई। जबकि, भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। ये लोग थाना क्षेत्र के ही जगना गांव के रहने वाले थे। बाइक से पिपरझला से काजीकमालपुर की ओर अपने गांव लौट रहे थे। मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर रोड किनारे गड्ढे में गिर गई।
हादसे में चाचा लक्ष्मन (45) पुत्र विश्राम की मौत हो गई। जबकि, रिंकू पुत्र राकेश घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ऐलिया ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
परिजनों ने बताया कि चाचा-भतीजे पिपरझला थाना क्षेत्र के मितौली में मकान बनाने का काम करते थे। रविवार की रात को काम निपटाकर वापस घर लौट रहे थे। देर रात तक जब वापस न आए को परिजनों ने तलाश की। नौवा अंबरपुर मोड़ के पास चाचा-भतीजे व बाइक गड्ढे में दिखी। सूचना पाकर चौकी इंचार्ज तिहार इंद्रजीत मौके पर पहुंचे व घायलों को इलाज के लिए भेजा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।