सागर जिले के बंडा में उल्टी-दस्त से पीड़ित महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दी। मृतका के बेटे का आरोप है कि डॉक्टर ने इलाज में लापरवाही बरती और गलत इंजेक्शन लगाया, जिसकी वजह से उनकी मां का असमय निधन हो गया। इससे गुस्साए परिजनों ने नाराज होकर चक्काजाम कर दिया।
ये भी पढ़ें:
'बंगाल की मैडम कुछ नहीं कर रहीं', हिंसा पर प्रदीप मिश्रा का CM ममता पर हमला, कहा-बुद्धि सही करने के लिए...
जानकारी के अनुसार, मृतका महिला जगथर गांव की निवासी थी। दो दिन पहले तबीयत खराब होने पर वह बंडा के निजी अस्पताल आई थी, जहां रात में उपचार के बाद उसे घर वापस भेज दिया गया। लेकिन, बुधवार की सुबह उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उसे लेकर अस्पताल आए, जहां इलाज के दौरान दोपहर में महिला रेवती आदिवासी ने दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें:
बिस्किट दिखाकर पकड़ा, फिर चारपाई से बांधकर पीटा, प्लास से तोड़े दांत; कुत्ते से हुई हैवानियत की तस्वीरें
इससे गुस्साए महिला के परिजों ने विरोध करते हुए चक्काजाम कर दिया। सूचना पर एसडीओपी शिखा सोनी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने सभी को समझाइश दी और मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग सड़क से हटे।
ये भी पढ़ें:
प्रदेश का सबसे लंबा डिजिटल अरेस्ट, 26 दिन तक ठगों के चंगुल में रहे स्वामी सुप्रदिप्तानंद, 2.5 करोड़ गंवाए