Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Tiger dies in Veerangana Rani Durgavati Tiger Reserve, brought from Kanha just a month ago
{"_id":"6992c28982f409c51109ba0b","slug":"tiger-dies-in-veerangana-rani-durgavati-tiger-reserve-brought-from-kanha-just-a-month-ago-sagar-news-c-1-1-noi1338-3957566-2026-02-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sagar News: वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बाघ की मौत, एक महीने पहले ही कान्हा से लाया गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बाघ की मौत, एक महीने पहले ही कान्हा से लाया गया था
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Mon, 16 Feb 2026 04:14 PM IST
मध्य प्रदेश के नवनिर्मित वीरांगना रानी दुर्गावती (नौरादेही) टाइगर रिजर्व से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां करीब एक महीने पहले कान्हा टाइगर रिजर्व से शिफ्ट किए गए एक बाघ की मौत हो गई है। बाघ का शव शनिवार शाम को रिजर्व के कोर एरिया में मिला। चौंकाने वाली बात यह है कि रेडियो कॉलर लगे होने के बावजूद दो दिनों तक लोकेशन न बदलने पर प्रबंधन को इसकी भनक लगी।
दो दिन से एक ही जगह मिल रही थी लोकेशन
टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश कुमार सिंह के मुताबिक, बाघ को 18-19 जनवरी 2026 की रात को रेडियो कॉलर लगाकर कोर एरिया में छोड़ा गया था। मॉनिटरिंग टीम लगातार उस पर नजर रख रही थी। पिछले दो दिनों से बाघ के सिग्नल एक ही जगह से मिल रहे थे, जिससे टीम को अनहोनी की आशंका हुई। जब रविवार शाम करीब 5:30 बजे टीम मोहाली परिक्षेत्र की मानेगांव बीट (कक्ष क्रमांक 159) पहुंची, तो बाघ मृत अवस्था में पाया गया।
कान्हा से शिफ्टिंग के बाद था निगरानी में
इस बाघ को मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध कान्हा टाइगर रिजर्व से नौरादेही (अब वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व) में बाघों का कुनबा बढ़ाने के लिए लाया गया था। शिफ्टिंग के बाद से ही वह विशेषज्ञों और वन विभाग के दल की निगरानी में था।
NTCA के प्रोटोकॉल से होगा पोस्टमार्टम
अंधेरा होने के कारण रविवार को शव का मुआयना नहीं किया जा सका था। सोमवार सुबह से राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मौत की वजह शिकार है या प्राकृतिक, इसकी जांच के लिए डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है। बाघ के शव का सोमवार को वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया जाएगा जिसकी रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि क्या यह मौत आपसी संघर्ष (Territorial Fight) की वजह से हुई या किसी बीमारी से।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।