सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   MP CRIME: Sehore Shock: Tribal Woman Sets Herself on Fire, Critical; Shifted to Bhopal

Sehore News: सीहोर में आदिवासी युवती ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग, गांव में सनसनी; भोपाल रेफर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sun, 22 Feb 2026 10:53 PM IST
MP CRIME: Sehore Shock: Tribal Woman Sets Herself on Fire, Critical; Shifted to Bhopal

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के लाड़कुई गांव में रविवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब 26 वर्षीय विनीता ऊईके ने कथित तौर पर खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर माचिस से आग लगा ली। ग्रामीणों की तत्परता से उसकी जान बच सकी। गंभीर रूप से झुलसी युवती को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है। घटना के कारणों की जांच जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, 26 वर्षीय आदिवासी युवती विनीता पति सुनील ऊईके ने कस्बे के बीचोंबीच अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया और माचिस की तीली जला दी। देखते ही देखते आग की लपटें उठीं और आसपास खड़े लोग दहशत में आ गए। कुछ पल के लिए किसी को समझ नहीं आया कि क्या किया जाए, लेकिन फिर ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाई और पास के स्रोतों से पानी लाकर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। आग तेजी से फैल रही थी और युवती गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। गांव के लोगों ने बिना देर किए उस पर पानी डाला और किसी तरह आग पर काबू पाया। इसके तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने डायल 112 की मदद से घायल युवती को भैरूंदा सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन हालत नाजुक देखते हुए उसे भोपाल रेफर करने का निर्णय लिया गया।घटना की गंभीरता को देखते हुए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट (नायब तहसीलदार) को अस्पताल भेजा गया, जहां उन्होंने युवती के बयान दर्ज किए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल युवती ने अपने बयान में किसी को प्रत्यक्ष रूप से दोषी नहीं ठहराया है। हालांकि, हालात और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जांच के सभी पहलुओं पर बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें-प्यार, शक और हत्या: छाती पर चढ़कर घोंटा गला, शव से बनाए संबंध; एमबीए छात्रा हत्याकांड की अब तक की पूरी दास्तां

दो महीने से मायके में रह रही थी युवती
भैरूंदा एसडीओपी रोशन जैन ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि विनीता पिछले करीब दो महीनों से अपने मायके लाड़कुई में रह रही थी। उसका ससुराल गोंडी गुराडिया गांव में बताया गया है। आखिर वह किन परिस्थितियों में मायके में रह रही थी और अचानक इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, यह अब जांच का प्रमुख बिंदु बन गया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। डॉक्टरों के मुताबिक युवती का शरीर बुरी तरह झुलस गया है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत अब भी नाजुक बताई जा रही है। मेडिकल टीम लगातार निगरानी में रखे हुए है। पुलिस अस्पताल प्रशासन से मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे आगे की कानूनी कार्रवाई तय होगी।

क्यों उठाया आत्मघाती कदम? जांच में कई सवाल
घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। आखिर एक युवा आदिवासी महिला ने सरेआम खुद को आग के हवाले क्यों किया? क्या इसके पीछे पारिवारिक कलह, मानसिक दबाव या कोई और वजह है? फिलहाल इन सवालों के जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे। पुलिस ने कहा है कि हर पहलू पर गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्य सामने आने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Haridwar: सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए एआरटीओ के नेतृत्व में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया

22 Feb 2026

Karnprayag: डोर टू डोर टैक्सी मैक्सी चालकों ने की बैठक, समस्याओं पर की चर्चा

22 Feb 2026

Kullu: प्रशिक्षकों का पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र में क्षमता का संवर्धन

22 Feb 2026

Jammu: नौशरा में प्रोजेक्ट अमृत का चौथा चरण, मनावर नदी में चलाया स्वच्छता अभियान

22 Feb 2026

VIDEO: शांति कमेटी की बैठक में बोले सीओ, रंग से परहेज है तो घर से बाहर नहीं निकले

22 Feb 2026
विज्ञापन

VIDEO: लाठियों को पिलाया जा रहा तेल, संवारे जा रहे लहंगा-चुनरी, जानें कैसे हो रही बरसाना में लठामार होली की तैयारी

22 Feb 2026

Udhampur: उधमपुर जीएमसी में बच्चे की मौत के बाद एंबुलेंस के लिए 1800 की मांग, कांग्रेस ने किया विरोध

22 Feb 2026
विज्ञापन

Jammu: जहां शिव-पार्वती ने लिए थे सात फेरे, वह स्थल आज भी है आस्था का केंद्र

22 Feb 2026

Jammu: पुरमंडल में बिजली पोल पर आपत्ति, लोहे के पुल के पास तारों से सुरक्षा को लेकर चिंता

22 Feb 2026

Jammu Kashmir: बांदीपोरा के किसान आर्थिक दबाव में, राजस्व दरों में कटौती की मांग

Jammu: इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में प्रदर्शन पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज

22 Feb 2026

Jammu: रियासी में प्रोजेक्ट अमृत के तहत बावली और आसपास का क्षेत्र हुआ स्वच्छ

22 Feb 2026

Bareilly: हाईवे पर पेड़ से टकराई कार, तीन लोगों की मौत, तीन घायल

22 Feb 2026

अलीगढ़ के टीकाराम मंदिर में हिंदू सम्मेलन 24 फरवरी को, आएंगे संत राधे तन्नू जी महाराज

22 Feb 2026

Hamirpur: नाहलवीं और अग्घार के 170 पूर्व सैनिक व सैन्य परिवार सम्मानित

Mandi: अंतिम शाही जलेब के साथ संपन्न हुआ छोटी काशी का भव्य देव समागम, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने की समापन समारोह की अध्यक्षता

22 Feb 2026

भिवानी: दुर्गा कॉलोनी में गली में ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर हुआ विवाद, महिलाओं के साथ हुई पुलिस की धक्का-मुक्की

22 Feb 2026

VIDEO: खेलकूद की कमी और मोटापे से बढ़ रही बच्चों सपाट पैर की परेशानी

22 Feb 2026

VIDEO: फास्टफूड से खोखली हो रहीं हड्डियां, 30 की उम्र में गठिया

22 Feb 2026

VIDEO: त्योहार पर मिलावटखोर सक्रिय, राजस्थान से आ रहा 13.20 क्विंटल मिलावटी खोआ कराया नष्ट

22 Feb 2026

VIDEO: स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, 2500 मरीजों की जांच; दवा भी मिली निशुल्क

22 Feb 2026

VIDEO: वार्षिक खेलकूद समारोह में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

22 Feb 2026

फतेहाबाद: एसवीएम स्कूल का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुति

22 Feb 2026

श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव में झूमीं महिलाएं और पुरुष

22 Feb 2026

बिना सर्जरी नवजातों का इलाज: ट्यूबिंगन पैलेट प्लेट से सांस और पोषण में सुधार

झज्जर: हरियाणा के प्रथम मुख्यमंत्री स्व पंडित भगवत दयाल शर्मा की 33वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

कैथल: केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट के दौरान ड्यूटी करते हुए पीएसआई रवि कुमार हुए शहीद, गांव में हुआ अंतिम संस्कार

22 Feb 2026

अलीगढ़ में हरनोट भोजपुर के पास हरदोई रजबहा पुलिया पर बरात की बस पलटी

22 Feb 2026

Samba: सांबा में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का जागरूकता शिविर आयोजित

22 Feb 2026

Udhampur: डोगरी वेब सीरीज ‘बैरी हिरख’ का आधिकारिक विमोचन, ट्रेलर और गाने रिलीज

22 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed