सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news:Massive crowd at Narmada ghats on Amavasya, devotees throng Salkanpur temple

भूतड़ी अमावस्या: सीहोर के घाट पर लगा भक्तों का तांता, एक लाख लोगों ने मां नर्मदा में लगाई आस्था की डुबकी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Wed, 18 Mar 2026 07:14 PM IST
Sehore news:Massive crowd at Narmada ghats on Amavasya, devotees throng Salkanpur temple

सीहोर जिले में भूतड़ी अमावस्या के मौके पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। नर्मदा के घाटों पर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। आधी रात से ही लोग स्नान के लिए पहुंचने लगे थे और सुबह तक हर घाट “नर्मदे हर” के जयघोष से गूंजता रहा। बुधनी, आंवलीघाट और नीलकंठ सहित प्रमुख तटों पर पैर रखने तक की जगह नहीं बची। बुधवार शाम तक एक लाख से अधिक भक्त मां नर्मदा में आस्था की डुबकी लगा चुके थे।

इस बार भूतड़ी अमावस्या का असर पहले से ही दिखने लगा था। दो दिन पहले से ही श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया था। रात 12 बजे से स्नान का सिलसिला शुरू हुआ, जो लगातार जारी रहा। खास बात यह रही कि दो अमावस्या होने के कारण अगले दिन भी श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। आंवलीघाट इस बार आस्था का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरा। यहां भूतड़ी अमावस्या के पारंपरिक “भूतों के मेले” ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। मान्यता के अनुसार, बाहरी बाधाओं से ग्रसित लोग यहां स्नान कर राहत की कामना करते हैं। ढोल-नगाड़ों, मंजीरों और भजन-कीर्तन के बीच पूरी रात घाट पर धार्मिक अनुष्ठान चलते रहे। बरखेड़ी के संतोष त्यागी ने बताया कि वह हर साल भूतड़ी अमावस्या पर स्नान करने पहुंचते हैं। मां नर्मदा में स्नान से आत्मिक शांति मिलती है।

ये भी पढ़ें- भूतड़ी अमावस्या: ओंकारेश्वर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, जलप्रवाह को नियमित और स्थिर बनाने पर जोर

सुरक्षा के सख्त इंतजाम, 350 से ज्यादा जवान तैनात
भीड़ के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। 350 से अधिक पुलिसकर्मी, होमगार्ड, विशेष सशस्त्र बल और एसडीआरएफ की टीमें घाटों पर तैनात रहीं। हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए मोबाइल पेट्रोलिंग और कंट्रोल रूम सक्रिय रखा गया। घाटों पर बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं को सुरक्षित दूरी तक ही स्नान की अनुमति दी गई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते सभी पार्किंग स्थल पहले ही भर गए। मछुवारा भवन के पास 35 एकड़ में बनाई गई पार्किंग सहित कई स्थानों पर व्यवस्थाएं की गई थीं, लेकिन वाहनों की लंबी कतारें लगातार बनी रहीं। प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान को री-डिजाइन कर आंवलीघाट आने-जाने के लिए अलग-अलग रूट तय किए, जिससे यातायात सुचारू बना रहे।

पंचकोशी यात्रा अंतिम चरण में, स्नान से पूर्ण होगी यात्रा
एकादशी से शुरू हुई पंचकोशी यात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। 18 और 19 मार्च को श्रद्धालु नर्मदा स्नान कर अपनी यात्रा पूर्ण करेंगे। इसके बाद सलकनपुर पहुंचकर मां बिजासन के दर्शन के साथ यह धार्मिक यात्रा संपन्न होगी। नर्मदा स्नान के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु सलकनपुर स्थित मां बिजासन धाम पहुंचे। यहां भक्तों ने मातारानी के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। नवरात्रि से पहले दर्शन का विशेष महत्व होने के कारण मंदिर परिसर में भी भारी भीड़ देखी गई।

प्रशासन अलर्ट, अफसरों ने संभाली कमान
एसपी दीपक कुमार शुक्ला और एएसपी सुनीता रावत ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने महिला और बच्चों की सुरक्षा, ट्रैफिक नियंत्रण और घाटों पर निगरानी को लेकर सख्त निर्देश दिए। गोताखोरों और सुरक्षा बलों को लगातार संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए। भूतड़ी अमावस्या के साथ ही 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। सलकनपुर में पहले से ही श्रद्धालुओं का आगमन तेज हो गया है। सलकनपुर मंदिर पुजारी प्रमोद उपाध्याय ने बताया कि मंदिर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और भक्तों के दर्शन का सिलसिला लगातार जारी है।

आस्था का ज्वार, नर्मदा तट पर उमड़ा

घाटों पर उमड़े लोग

 

आस्था का ज्वार, नर्मदा तट पर उमड़ा

घाटों पर उमड़े लोग

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: स्कूल वाले दोस्त की करतूत, छात्रा से हड़पे 50 लाख के जेवर और नकदी; फिर कर दिया बदनाम

18 Mar 2026

लखनऊ: सिलिंडर रखकर सपा महिला सभा का प्रदर्शन, प्रदेश सचिव मनीषा बोलीं-हम भूखे, हमारे बच्चे भूखे हैं

18 Mar 2026

कानपुर: तीन तलाक की पीड़िता की नहीं हुई थाने पर सुनवाई, एडीसीपी के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

18 Mar 2026

VIDEO: स्मारिका समर्पण ज्योति का विमोचन एवं होली मिलन समारोह का आयोजन

18 Mar 2026

Mandi: युवाओं के लिए मंडी में 24 मार्च को लगेगा रोजगार मेला, भरे जाएंगे विभिन्न श्रेणियों के 196 पद

18 Mar 2026
विज्ञापन

पालम में भीषण आग से हड़कंप: पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर दीवार तोड़ने की कोशिश की, सामने आया वीडियो

18 Mar 2026

औरैया में दिबियापुर में गैस संकट को लेकर सड़क पर उतरे सपाई

18 Mar 2026
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में बादली के गांव रामगढ़ ढाणी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया बेटी बचाने के लिए जागरूकता अभियान

पानीपत में नवविवाहिता मुस्कान की मौत के मामले में दोबारा पोस्टमार्टम, SIT का गठन

18 Mar 2026

दिल्ली के पालम में इमारत में लगी भीषण आग, तीन बच्चों समेत नौ लोगों की हुई मौत

18 Mar 2026

VIDEO: स्कूल बसें फंसीं, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था फेल; भीषण गर्मी में पसीना-पसीना हुए लोग

18 Mar 2026

VIDEO: गोमती नगर स्थित पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

18 Mar 2026

VIDEO: कलेक्ट्रेट में जला चूल्हा, महिलाओं ने रोटियां बनाकर किया जोरदार प्रदर्शन

18 Mar 2026

VIDEO: मैनपुरी में बड़ा हादसा, रात में गिरा टीनशेड, बालक समेत तीन की मौत, तीन लोग हुए घायल

18 Mar 2026

VIDEO: कच्ची दीवार बनी काल, तीन लोगों की दर्दनाक मौत; गांव में मातम

18 Mar 2026

VIDEO: गर्भवती महिलाओं के लिए खास सलाह, जरा सी लापरवाही पड़ सकती है भारी

18 Mar 2026

VIDEO: दो साल से एरियर नहीं, भड़के स्वास्थ्यकर्मी; CMO ऑफिस पर अनिश्चितकालीन धरना

18 Mar 2026

झज्जर में सफाई कर्मियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, पुतला फूंका

VIDEO: यूपी बोर्ड की कॉपियों...सड़क पर पड़ी रहीं उत्तर पुस्तिकाएं, गोपनीयता पर सवाल

18 Mar 2026

कांग्रेस ने सार्वजनिक किए क्राॅस वोटिंग करने वालों के नाम

Kangra: ज्योति लेने शक्तिपीठ ज्वालामुखी पहुंच रहे श्रद्धालु, घर में 9 दिनों तक चलेगा जगराता

18 Mar 2026

मॉकड्रिल:  राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन, कई पर्यटक फंसे, रेस्क्यू किया गया

18 Mar 2026

VIDEO: योगी सरकार के नौ साल: मुख्यमंत्री बोले- हमने प्रदेश के सामने खड़े पहचान के संकट को दूर किया

18 Mar 2026

फतेहाबाद के टोहाना में बार एसोसिएशन में हो रहा शांतिपूर्ण चुनाव

18 Mar 2026

VIDEO: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले, नौ साल पहले एक सप्ताह दिन और एक सप्ताह रात में आती थी बिजली

18 Mar 2026

VIDEO: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले, नौ साल पहले जनता ने मेवा वालों को हटाकर सेवा वालों को मौका दिया

18 Mar 2026

VIDEO: डिप्टी सीएम बोले, सत्ता में न होने पर गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं सपा वाले

18 Mar 2026

मॉकड्रिल: ट्रांजिट कैंप में बम की सूचना मिलने पर खाली कराया गया परिसर

18 Mar 2026

फसलों की बर्बादी से आक्रोशित कुलसारी की महिलाओं को तहसील में प्रदर्शन

18 Mar 2026

नाभा में दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल

18 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed