सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News: Student's year wasted due to teacher's excesses in the examination hall

MP News: अर्थशास्त्र की जगह बोल दिया राजनीति शास्त्र, शिक्षक को आया गुस्सा, छात्रा का साल बर्बाद, जानें मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Thu, 05 Jun 2025 08:06 PM IST
Shahdol News: Student's year wasted due to teacher's excesses in the examination hall
माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल की ओर से आयोजित 12वीं बोर्ड की पूरक परीक्षा में शामिल होने आई 17 वर्षीय छात्रा अंशिका द्विवेदी को मामूली सी गलती पर परीक्षा हॉल से निकाल दिया गया। इतना ही नहीं जब वह अपनी व्यथा सुनाने जिले के मुखिया के दरवाजे पर दस्तक देने पहुंची तो उन्होंने भी कोई मदद या सांत्वना देने के बजाय बुरी तरह से डांट फटकार कर अपने कार्यालय से बाहर भगा दिया। पीड़िता को न्याय अथवा परीक्षा में शामिल होने का अवसर देने के बजाय अपमान का घूंट पीने के लिए विवश कर दिया गया।

जिले के बोडरी ग्राम निवासी अनिल कुमार द्विवेदी की पुत्री अंशिका द्विवेदी 12वीं बोर्ड की परीक्षा में तीन विषयों में अनुत्तीर्ण हो गई। 'रुक जाना नहीं' योजना के तहत उसे पूरक परीक्षा में सम्मिलित होकर साल भर की मेहनत बढ़ाने का अवसर शासन द्वारा लागू योजना के तहत मिला, लेकिन परीक्षा केंद्र में मौजूद परीक्षक की कथित तानाशाही ने पीड़ित छात्रा का एक साल तो बर्बाद किया ही उसे अपमानित कर परीक्षा केंद्र के बाहर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें- हमीदिया अस्पताल के विशेषज्ञ मरीजों को फोन पर देंगे परामर्श, अस्पताल में टेलीमेडिसिन सेंटर शुरू

शहडोल कलेक्ट्रेट परिसर में अपने पिता के साथ रोती बिलखती पीड़ित छात्रा ने बताया की 4 जून को आयोजित परीक्षा के दौरान जब उसने उत्तर पुस्तिका में अपना रोल नंबर एवं अन्य जानकारी भर लिया तभी परीक्षक महोदय आए और पूछा कि कौन से विषय की परीक्षा है। हड़बड़ाहट में गलती से पीड़िता ने राजनीति शास्त्र कह दिया, जबकि वास्तव में परीक्षा अर्थशास्त्र की थी। मात्र इतनी सी गलती पर परीक्षक महोदय आग बबूला हो उठे और यह कहते हुए परीक्षा हॉल से बाहर निकाल दिया। कहा कि क्या शिक्षक तुम्हें बताएंगे कि किस विषय की परीक्षा है? पीड़िता ने बताया कि वह उस समय रोती बिलखती अनुनय विनय करती रही, लेकिन परीक्षक का दिल नहीं पसीना और अंतत उसे परीक्षा से वंचित कर घर लौटने को मजबूर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें- अनुनय एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी ने बच्चों के साथ किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

परीक्षा केंद्र में परीक्षक द्वारा की गई कथित ज्यादती से पीड़ित छात्रा को उसके पिता साथ लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर से शिकायत करते हुए अपनी व्यथा सुनाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि  कलेक्टर शहडोल ने उनकी बात नहीं सुनी। कलेक्टर शहडोल से मुलाकात और अपनी व्यथा सुना कर न्याय प्राप्त करने में कथित तौर पर असफल पीड़ित छात्रा और उसके पिता परिसर में ही काफी देर तक जोर-जोर से रोते बिलखते रहे। लोगों से मदद की गुहार भी लगाई। कुल मिलाकर पीड़िता अपने पिता के साथ आंसू बहाते अपने घर को लौट गई। इस घटना को देखकर कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद लोगों के बीच यह चर्चा जरूर रही की परीक्षा केंद्र में भले ही कुछ भी हुआ हो जिले के मुखिया के द्वार पर उसे न्याय नहीं तो कम से कम सांत्वना तो मिलनी ही चाहिए थी।

इस मामले में शहडोल कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने बताया कि छात्रा अपने परिजन के साथ आई थी। परीक्षा के दिन आना चाहिए था, लेकिन वह बाद में आई। संबंधित शिक्षकों से पूछताछ की गई है। परिजन को बुलाया गया तो नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सेवा संकल्प की ओर से उच्च प्राथमिक विद्यालय गुडंबा में आयोजित कला प्रतियोगिता में पेंटिंग बनाते बच्चे

05 Jun 2025

गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

05 Jun 2025

कैथल में विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण बोले- गुरु ब्रह्मानंद के विचारों से जुड़कर अपने जीवन को बनाएं सफल

05 Jun 2025

मोगा में दुकानदार ने पैसे देने में मना किया तो लुटेरों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Jhabua News: एक साथ जली दो परिवार के नौ लोगों की चिता, अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़, हादसे में हुई थी मौत

05 Jun 2025
विज्ञापन

लखनऊ के बीएसएनबी कॉलेज में चल रही है कार्यशाला, दिए जा रहे हैं ये प्रशिक्षण

05 Jun 2025

Rampur: विश्व पर्यावरण दिवस पर रामपुर में विद्यार्थियों ने निकाली जागरुकता रैली

05 Jun 2025
विज्ञापन

देवप्रयाग में आस्था और भक्ति के साथ मनाया गया गंगा दशहरा, संगम पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

05 Jun 2025

फतेहाबाद में प्राण वायु देवता में शामिल पेड़ों की हुई पूजा

05 Jun 2025

Una: टकारला में श्रीराम कथा के पांचवें दिन दिखी सीता-राम विवाह की झांकी, भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु

05 Jun 2025

लखनऊ: चारबाग रेलवे स्टेशन के सामने बने सार्वजनिक शौचालय की है दुर्दशा, बह रहा है मल-मूत्र

05 Jun 2025

लखनऊ: अमर शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा कल्चरल क्लब की ओर से बीएसएनबी पीजी कॉलेज में चल रहा है समर कैंप

05 Jun 2025

Bageshwar: दिव्य ज्योति कलश यात्रा का भव्य स्वागत

05 Jun 2025

Una: चौकीमनयार में श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन, आचार्य तरुण डोगरा ने बताया पितरों का महत्व

05 Jun 2025

पानीपत में किसान की जिंदा जलाने की घटना, रणदीप सिंह सुरजेवाला ने की हाईकोर्ट जज से जांच की मांग

05 Jun 2025

Damoh News: जिला अस्पताल में भर्ती मरीज ने खुद को मारी कैंची, फिर बिल्डिंग से कूदा, मौके पर मौत

05 Jun 2025

Una: बड़ूही में सूखा पेड़ काटा, दुकानदारों ने ली राहत की सांस

05 Jun 2025

लखनऊ: भारत विकास परिषद लोकमान्य शाखा द्वारा मनाया गयाअंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस

05 Jun 2025

काशीपुर के पूर्व विधायक हरभजन सिंह ने अपनी ही पार्टी के महापौर दीपक बाली पर उठाए सवाल

लखनऊ: पर्यावरण की जागरूकता के लिए हमेशा साइकिल से चलते हैं कृष्णानंद, जानिए पूरी कहानी

05 Jun 2025

Shimla: बच्चों ने नुक्कड़ नाटक से दिया पर्यावरण को बचाने का संदेश

05 Jun 2025

Una: उपमंडल अंब के चुरूडू बाजार में दुकानदारों ने लगाई ठंडे पानी की छबील, प्रसाद भी बांटा गया

05 Jun 2025

रोहतक में ताजा माजरा गांव के ग्रामीणों ने डीसीएसपी से लगाई सुरक्षा।की गुहार, दबंग करता है लोगों को परेशान

05 Jun 2025

Shimla: शिमला ग्रीष्मोत्सव के लिए रिज पर लगाए मंच से सैलानी नाराज, जानिए क्या बोले

05 Jun 2025

भाटापारा में बायोमास प्लांट में भीषण आग, दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे

Damoh News: भाइयों के झगड़े में पुलिस नहीं, बजरंगबली बने जज, मंदिर में गूंजा 'इंसाफ'

05 Jun 2025

राजेंद्र प्रसाद घाट पर 108 दीपों से मां गंगा की भव्य आरती

05 Jun 2025

हिसार में प्राकृतिक खेती सम्मेलन में पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी, बोले- किसानों को प्राकृतिक खेती को अपनाना होगा

05 Jun 2025

मां अन्नपूर्णा के दरबार में मनाया गया सीएम योगी का जन्मदिन

05 Jun 2025

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 में आयोजित अमर उजाला संवाद में निवासियों ने बताई समस्याएं

05 Jun 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed