{"_id":"698032db42eca7693c0dafc9","slug":"chaos-during-bharat-bandh-in-shivpuri-violence-and-vandalism-in-the-district-fir-against-more-than-20-people-shivpuri-news-c-1-1-noi1227-3907079-2026-02-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"MP News: शिवपुरी में भारत बंद के दौरान बवाल, जिले में मारपीट और तोड़फोड़, 20 से अधिक लोगों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शिवपुरी में भारत बंद के दौरान बवाल, जिले में मारपीट और तोड़फोड़, 20 से अधिक लोगों पर एफआईआर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Mon, 02 Feb 2026 12:00 PM IST
Link Copied
जिले में यूजीसी कानून के विरोध में रविवार को हुए भारत बंद के दौरान हालात बिगड़ते नजर आए। नरवर और करेरा में प्रदर्शन के बीच मारपीट और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं। नरवर में दुकान बंद कराने को लेकर दुकानदार के साथ मारपीट हुई, जिस पर पुलिस ने 14 नामजद सहित कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
वहीं, करेरा में भाजपा के बजट कार्यक्रम में हंगामा और एक दुकान में तोड़फोड़ व मारपीट का सीसीटीवी सामने आने के बाद दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया। इधर नरवर मामले में करणी सेना ने निर्दोषों को फंसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं। राष्ट्रीय महासचिव में कुछ उदाहरण देते हुए कहा कि जिन लोगों के नाम एफआईआर में थे वे उस वक़्त अहमदाबाद में थे।
बता दें यूजीसी कानून के विरोध में नरवर कस्बे में हंगामा देखने को मिला, यहां कस्बे की मौजपुर मार्केट को बंद कराने आये प्रदर्शनकारियों ने जब दुकान बंद करने की बात कही और दुकानदार बात नहीं मानी तो दुकानदार के साथ मारपीट कर दी गई। जिसका वीडियो भी सामने आया। वहीं नरवर कस्बे में इस प्रकार की ओर भी झड़प देखने को मिली है। मौके पर पुलिस प्रशासन को मोर्चा संभालना पड़ा। बाद में दोनों पक्ष नरवर थाने पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।