Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Tikamgarh: Minister Virendra Khatik responded to the allegations of the former minister
{"_id":"66e6c110b7f9d131b90cf60b","slug":"the-union-minister-responded-to-the-allegations-of-the-former-minister-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-2107780-2024-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh: पूर्व मंत्री के आरोपों पर बोले मंत्री वीरेंद्र खटीक, कार्यकर्ताओं के लिए प्राणों की बाजी लगा दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh: पूर्व मंत्री के आरोपों पर बोले मंत्री वीरेंद्र खटीक, कार्यकर्ताओं के लिए प्राणों की बाजी लगा दूंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 15 Sep 2024 05:19 PM IST
टीकमगढ़ लोकसभा से सांसद और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने रविवार को छतरपुर के पूर्व मंत्री द्वारा लगाए गए आरोपों का मीडिया को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अगर कार्यकर्ताओं के लिए उन्हें प्राणों की बाजी भी लगाना पड़ेगी तो वह नहीं चूकेंगे।
शनिवार को छतरपुर जिले से पूर्व मंत्री मानवेंद्र सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित करके केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र खटीक पर गंभीर आरोप लगाए थे। कहा था कि केंद्रीय मंत्री और टीकमगढ़ सांसद वीरेंद्र खटीक छतरपुर जिले की सभी विधानसभा में हस्तक्षेप करते हैं और छतरपुर जिले में उन्होंने जो संसद प्रतिनिधि बनाए हैं। वह अपराधी हैं, जिन्होंने विधानसभा चुनाव में भाजपा का विरोध किया था। इसके बाद रविवार की दोपहर छतरपुर पहुंचे टीकमगढ़ लोकसभा से सांसद और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने कहा कि उन्हें कार्यकर्ताओं के लिए अगर प्राणों की बाजी भी लगानी पड़ेगी तो वह लगाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने बीना का उदाहरण दिया और कहा कि बीना में उनके ऊपर हमला हुआ था 2 दिन बेहोश रहे थे, लेकिन कार्यकर्ताओं को उन्होंने आंच नहीं आने दी थी।
इसके साथ ही उन्होंने मानवेंद्र सिंह को जवाब देते हुई कहा की आयत लोगों के भाजपा कार्यकर्ताओं को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है इसके साथी उन्होंने कहा कि जो लोग कथरी ओड़कर घी पी रहे हैं वह सब लोग जानते हैं इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज उनको भाजपा कार्यकर्ता अपराधी दिखने लगे हैं जब तक वह भाजपा के लिए काम कर रहे थे तब तक अपराधी नहीं थे जैसे ही वह सांसद प्रतिनिधि बने तो उन्हें अपराधी दिखने लगे हैं उन्होंने कहा कि वह कार्यकर्ता है कानून अपना काम करें जब उनसे पूछा गया कि मानवेंद्र सिंह द्वारा आपकी शिकायत मोदी से की गई है तो उन्होंने कहा कि शिकायत का जवाब वह देंगे और इसके बाद पार्टी फोरम पर बहुत कुछ निकाल कर सामने आएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।