सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Villagers created ruckus in the police station regarding the accident incident.tikamgarh news

MP: सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की मौत, ग्रामीणों ने पुलिस थाने में किया हंगामा; क्षेत्र में तनाव का माहौल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 21 Feb 2026 06:32 PM IST
Villagers created ruckus in the police station regarding the accident incident.tikamgarh news
टीकमगढ़ जिले में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। जिले के पलेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टोरिया में सड़क दुर्घटना में घायल हुए बुजुर्ग की मौत के बाद ग्रामीणों ने पुलिस थाने में जमकर हंगामा किया। घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग थाने पर एकत्रित हो गए।

 ग्राम टोरिया निवासी 65 वर्षीय धर्मजीत कुशवाहा 14 फरवरी को सड़क हादसे में घायल हो गए थे। बताया जा रहा है कि वे अपने गांव के पास सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उनका उपचार कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो रहा था। परिजनों का आरोप है कि दुर्घटना के बाद उन्होंने पलेरा पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन पुलिस ने आरोपित बाइक चालक के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

शनिवार को ग्रामीण और परिजन घायल धर्मजीत को लेकर पलेरा थाना पहुंचे और पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग करने लगे। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और थाना परिसर में ही उनकी मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही वहां मौजूद लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ देर तक थाने के बाहर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

ग्रामीणों का आरोप है कि यदि पुलिस समय पर कार्रवाई करती तो शायद बुजुर्ग की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषी बाइक चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश देकर शांत कराया।

पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही परिजनों की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपित की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Katni News: भोले की भक्ति करने पहुंचा बाघ, आस्था और वन्यजीव व्यवहार पर छिड़ी चर्चा, वन विभाग अलर्ट

इस घटना के बाद टीकमगढ़ जिले में कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं और आपराधिक मामलों में कार्रवाई में देरी आम बात हो गई है, जिससे जनता में आक्रोश बढ़ रहा है। वहीं प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा में दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को दी गई विदाई पार्टी

21 Feb 2026

चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने आया श्रद्धालु चार दिन से लापता, ढाबे पर खाना खाते समय परिवार से हुआ अलग

21 Feb 2026

फतेहाबाद: अलविदा तनाव कार्यक्रम का आयोजन

21 Feb 2026

लखनऊ नगर निगम सदन : भाजपा और कांग्रेस पार्षदों के बीच तीखी बहस, जताई नाराजगी

21 Feb 2026

Video: नवयुग कन्या महाविद्यालय में नवज्योतिका हिन्दी विभाग की ओर से आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी

21 Feb 2026
विज्ञापन

इटावा: पीडब्ल्यूडी की जमीन पर कब्जा हटवाने पहुंची पुलिस-प्रशासन टीम

21 Feb 2026

धर्मशाला: तकनीकी शिक्षा बोर्ड में लीट-पैट के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू

21 Feb 2026
विज्ञापन

भिवानी: खाटू श्याम मंदिर की ओर अनन्य भक्त पवन कुमार की पदयात्रा

21 Feb 2026

Video : केडी सिंह बाबू स्टेडियम के इंडोर हॉल में आयोजित नेशनल शुआई जिआओ (चीनी कुश्ती) चेंपियनशिप

21 Feb 2026

फिरोजपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू कर चोरी के 27 मोबाइल किए बरामद

साका ननकाना साहिब के शहीदों की याद में गुरुद्वारा मंजी साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग

21 Feb 2026

Video: ईशांत भारद्वाज की नाटियों पर झूमी छोटी काशी, पांचवी सांस्कृतिक संध्या में खूब जमाया रंग

21 Feb 2026

ताक पर नियम: साइकिल पर बोर्ड परीक्षा की कॉपियां, बाइक से भी ले जाई जा रहीं; देखें वीडियो

21 Feb 2026

नोएडा: खुशबू में बसी आत्मनिर्भरता, पुष्प प्रदर्शनी में महिलाओं ने लिखी सफलता की नई कहानी

21 Feb 2026

Video: गुयाना के उप राष्ट्रपति पहुंचे अयोध्या, रामलला के किए दर्शन

21 Feb 2026

Video: राम की नगरी में एक बार फिर भक्ति और राष्ट्रभाव का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा

21 Feb 2026

Video: संस्कृति विभाग की ओर से यूथ हेरिटेज लीडरशिप प्रोग्राम पर आयोजित कार्यशाला

21 Feb 2026

अलीगढ़ में बन रहा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, 14 खेलों के लिए इसमें हैं इनडोर स्टेडियम

21 Feb 2026

Sidhi News: बैंड-बाजे के बीच छिड़ा विवाद, बारात के बीच भिड़े घराती-बराती, लाठी-डंडों से मारपीट में तीन घायल

21 Feb 2026

यूपी बोर्ड 10वीं की गृह विज्ञान परीक्षा संपन्न: छात्राओं ने पेपर को बताया आसान, अच्छे अंक की उम्मीद

21 Feb 2026

Video: नगर निगम मुख्यालय में सदन की शुरुआत, भाजपा पार्षद नागेंद्र सिंह चौहान ने बहिष्कार किया

21 Feb 2026

फरीदाबाद में बैंक मैनेजर की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

21 Feb 2026

सीडीएस जनरल अनिल चौहान पहुंचे श्रीनगर गढ़वाल

21 Feb 2026

कुंभ मेले की तैयारियों की समीक्षा के लिए धर्मनगरी पहुंचे सीएम धामी

21 Feb 2026

लुधियाना के खालसा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में सालाना एथलेटिक मीट का आयोजन

21 Feb 2026

साका ननकाना साहिब के शहीदों को श्रद्धांजलि, अकाल तख्त की स्वतंत्रता बहाल करने का आह्वान

21 Feb 2026

कानपुर में पूर्व विधायक की कार पर पथराव, सपा नेता मुनींद्र शुक्ला की पजेरो का शीशा तोड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार

21 Feb 2026

Solan: सीआरआई पहुंचने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का गर्मजोशी से हुआ स्वागत

21 Feb 2026

Video: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही बोले- हमारी सरकार हमेशा किसानों का हित चाहती है

21 Feb 2026

Video: अयोध्या में मानदेय बढ़ोतरी पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार

21 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed