सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   ulka gupta mahakal darshan bhasma aarti ujjain experience jhansi ki rani actress mahakaleshwar temple news

Ujjain: महाकाल की भस्म आरती में भावुक हुईं अभिनेत्री उल्का गुप्ता, बोलीं- ये अनुभव शब्दों से परे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 09 Apr 2026 09:44 AM IST
ulka gupta mahakal darshan bhasma aarti ujjain experience jhansi ki rani actress mahakaleshwar temple news
उज्जैन स्थित ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रसिद्ध टीवी और फिल्म अभिनेत्री उल्का गुप्ता ने प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए इसे जीवन का अविस्मरणीय पल बताया। अभिनेत्री उल्का गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि “मैं आप सभी की उल्का गुप्ता, आपकी झांसी की रानी और केरल स्टोरी टू की सुरेखा नायक हूं। अभी-अभी महाकाल धाम में बाबा महाकाल के दर्शन कर आई हूं।”

उन्होंने कहा कि भस्म आरती का अनुभव शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। “अंदर का माहौल ऐसा था कि पता ही नहीं चला दो घंटे कैसे बीत गए। मैं बहुत करीब से बाबा महाकाल को देख सकी, शिवलिंग का श्रृंगार होते हुए देखा और जल अर्पित होते हुए भी देखा। यह कोई सामान्य अनुभव नहीं है।” उन्होंने कहा कि हर शिव भक्त को इस अनुभव को जरूर महसूस करना चाहिए और महाकाल धाम आना चाहिए।

भावुक हुईं, रोंगटे खड़े हो गए

उल्का गुप्ता ने बताया कि भस्म आरती के दौरान उनके अंदर एक अलग ही ऊर्जा थी, जिसे शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है। उन्होंने कहा, “इस दौरान मुझे रोना भी आया और मेरे रोंगटे भी खड़े हो गए। जिस तरह की प्रचंड आरती और तालियों की गूंज थी, वह बहुत ही अद्भुत और आश्चर्यचकित करने वाला अनुभव था।” उन्होंने सभी शिव भक्तों से अपील की कि वे भी महाकाल धाम आकर इस दिव्य अनुभव का हिस्सा बनें।

2013 के मुकाबले अब बेहतर व्यवस्थाएं

उल्का गुप्ता ने बताया कि वह इससे पहले वर्ष 2013 में भी महाकाल के दर्शन करने आई थीं। उन्होंने कहा कि उस समय की व्यवस्थाएं अलग थीं, लेकिन अब वर्ष 2026 में काफी बदलाव देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि अब व्यवस्था बहुत ही व्यवस्थित हो गई है, कानून व्यवस्था सख्त है और सुरक्षा प्रबंधन भी मजबूत है।

ये भी पढ़ें- MP की एक और सोनम: 11 साल की शादी पर भारी पड़ा नौ साल का प्यार, आशिक के साथ दस दिन पहले रच ली थी खौफनाक साजिश

भीड़ होने के बावजूद डर नहीं लगता क्योंकि लाइन और सुरक्षा व्यवस्था बहुत बेहतर है। उन्होंने कहा कि हर कोने से शिवलिंग के दर्शन संभव हैं, जिससे भक्तों के लिए यह स्थान और अधिक सुविधाजनक और सहज बन गया है। उन्होंने महाकाल मंदिर ट्रस्ट और प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए “हर हर महादेव, जय महाकाल” का जयघोष किया।

300 लड़कियों को पछाड़कर बनी थीं झांसी की रानी

उल्का गुप्ता ने अपने करियर के बारे में बताते हुए कहा कि शुरुआती दिनों में ऑडिशन देना काफी मुश्किल होता था। उन्होंने कई ऑडिशन दिए, जिसके बाद उन्हें झांसी की रानी का किरदार मिला। उन्होंने बताया कि 200 से 300 लड़कियों में से उनका चयन हुआ था।
उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ने हमेशा उन्हें जमीन से जोड़े रखा। उल्का हिंदी के साथ तेलुगु, बंगाली और मराठी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि अभिनय के प्रति उनका लगाव ही उन्हें अलग-अलग भाषाओं में काम करने के लिए प्रेरित करता है और वह खुद सात भाषाएं बोल सकती हैं।

उन्होंने कहा कि अभिनय उनके खून में है क्योंकि उनका जन्म एक कलाकार परिवार में हुआ है। उनके पिता गगन गुप्ता भी एक अभिनेता हैं, जो 15 साल की उम्र में बिहार छोड़कर मुंबई आए थे। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने घर पर ही उन्हें और उनके भाई-बहनों को थिएटर की शिक्षा दी।

‘सात फेरे’ से मिली पहचान

उल्का गुप्ता ने बताया कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जेडी मजेठिया के धारावाहिक रेशमडंक से की थी। उस समय बाल कलाकारों को सीमित अवसर मिलते थे और उन्होंने कई छोटे-छोटे रोल किए। इसके बाद उन्हें धारावाहिक ‘सात फेरे’ में सलोनी की बेटी का किरदार निभाने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि इस कहानी ने उन्हें काफी प्रेरित किया, क्योंकि इसमें पहली बार उन्होंने एक सांवली मुख्य अभिनेत्री को देखा और शो में रंगभेद के खिलाफ संदेश दिया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

एकौनी के बायोगैस प्लांट मॉडल से अन्य गांवों को जोड़ने के निर्देश, VIDEO

09 Apr 2026

सपा नेता मनोज डब्लू ने कहा- गेहूं खरीद के लिए बोरा उपलब्ध कराए डबल इंजन की सरकार, VIDEO

09 Apr 2026

फॉर्मर रजिस्ट्री में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, चंदौली में डीएम के सख्त निर्देश; VIDEO

09 Apr 2026

संकट से जूझता मिड डे मील...स्कूलों में गैस खत्म, धुएं में पक रहा बच्चों का खाना; VIDEO

09 Apr 2026

जल निगम टंकी से सोलर पैनल चोरी का पर्दाफाश, VIDEO

09 Apr 2026
विज्ञापन

संकट मोचन संगीत समारोह में कौशिकी चक्रवर्ती ने बांधा समां, VIDEO

09 Apr 2026

सरकारी केंद्रों पर पसरा सन्नाटा, बैनर-तराजू सजे पर किसान नदारद

09 Apr 2026
विज्ञापन

भजले राम...राम...राम...जसपिंदर नरूला ने हनुमत दरबार में गाया भजन; VIDEO

08 Apr 2026

बागपत: जिला पंचायत सदस्यों ने किया हंगामा

08 Apr 2026

मुजफ्फरनगर: बिरालसी लालूखेड़ी मार्ग पर रजबहे की पटरी टूटी, आवागमन बाधित

08 Apr 2026

बागपत: स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चो ने रैली निकाल कर ग्रामीणों को किया जागरूक

08 Apr 2026

बिजनौर: बरात और रोडवेज बस की टक्कर, सवारियां घायल

08 Apr 2026

मुजफ्फरनगर: बाजार बंद कर व्यापारियों ने दिया धरना

08 Apr 2026

बागपत: अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल बेचने वाले दो आरोपी पकड़े

08 Apr 2026

शामली: गेहूं लेकर क्रय केंद्र पर खड़े रहे किसान, अव्यवस्था के कारण नहीं हो सकी तुलाई

08 Apr 2026

बिजनौर: कागज न दिखाने पर मजार ध्वस्त, एनएचएआई और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई

08 Apr 2026

VIDEO: कार की टक्कर से ट्रांसपोर्टर की माैत, अधिकारियों पर साजिश का आरोप; FIR दर्ज

08 Apr 2026

Meerut: शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में विरोध के बीच 44 भवन सील

08 Apr 2026

Meerut: शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में पुलिस ने दिखाई सख्ती

08 Apr 2026

Meerut: पुलिस ने दी चेतावनी- कानून को हाथ में मत लो, नहीं तो होगी कार्रवाई

08 Apr 2026

Meerut: इकवारा में “स्कूल चलो अभियान” का शुभारंभ, बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

08 Apr 2026

Meerut: राकेश बिंदल को दिलाई अध्यक्ष पद की शपथ

08 Apr 2026

कानपुर: पति की हत्या करने वाली महिला गिरफ्तार, प्रेमी फरार

08 Apr 2026

Jagdalpur: थार की छत और बोनट पर स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस कर रही चालक की तलाश

08 Apr 2026

MP News: हाईकोर्ट के आदेश के बाद कब्र से शव निकालकर करवाया गया पोस्टमार्टम, भाई ने लगाई थी याचिका

08 Apr 2026

Meerut: व्यापारियों ने किया मेरठ बंद का आह्वान

08 Apr 2026

Meerut: विवि में दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता शुरू

08 Apr 2026

Meerut: कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा का बीजेपी पर कटाक्ष, कहा- सरकार निकाले समाधान

08 Apr 2026

Meerut: सड़क हादसे में रजबन के युवक की मौत

08 Apr 2026

Morena News: वनरक्षक को कुचलने के बाद माफिया के भागने का वीडियो आया सामने, नेताओं से भी जुड़े तार

08 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed