सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Baba Mahakal adorned with cannabis and Trinetra, Jai Shri Mahakal echoed on Dashami

Ujjain News: बाबा श्रीमहाकाल का हुआ भांग और त्रिनेत्र से मनमोहक श्रृंगार, दशमी पर गूंज उठे बोल बम के जयघोष

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 12 Apr 2026 07:38 AM IST
Baba Mahakal adorned with cannabis and Trinetra, Jai Shri Mahakal echoed on Dashami

वैशाख कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पर रविवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्त देर रात से ही कतारों में लगकर अपने इष्टदेव बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे। तड़के सुबह चार बजे भगवान महाकाल का जागरण हुआ, जिसके बाद उनका अलौकिक श्रृंगार कर भस्म अर्पित की गई। मंदिर परिसर “जय श्री महाकाल” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

 मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा के अनुसार, सुबह चार बजे भस्म आरती संपन्न हुई। वीरभद्र जी से आज्ञा लेने के बाद मंदिर के पट खोले गए और पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी देवी-देवताओं का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया।

पूजन के दौरान प्रथम घंटाल बजाकर ‘हरि ओम’ का जल अर्पित किया गया। पुजारियों और पुरोहितों ने भगवान महाकाल का भव्य श्रृंगार कर कपूर आरती की और उन्हें नवीन मुकुट धारण कराया। इसके पश्चात महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई। झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़ों और शंखनाद के बीच भव्य भस्म आरती संपन्न हुई।

आज के श्रृंगार की विशेषता यह रही कि भगवान महाकाल का भांग से विशेष श्रृंगार कर भस्म अर्पित की गई। इस दौरान बाबा महाकाल के त्रिनेत्र स्वरूप के दर्शन का लाभ हजारों श्रद्धालुओं ने लिया और पूरे परिसर में “जय श्री महाकाल” के जयघोष गूंजते रहे। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते हैं।

इस अवसर पर प्रसिद्ध गायिका सुनंदा शर्मा और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए।

ये भी पढ़ें- Burhanpur: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर आरोपी ने होटल में की दरिंदगी, पीड़िता को गर्भपात की गोलियां खिलाकर ली जान


यह है आरती का समय
- भस्म आरती सुबह 4 से 6 बजे तक
- दद्योदक आरती प्रात: 7 से 7:45 बजे तक
- भोग आरती प्रात: 10 से 10:45 बजे तक
- संध्या पूजन सायं 5 से 5:45 बजे तक
- संध्या आरती सायं 7:00 से 7:45 बजे
- शयन आरती रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक
महाकालेश्वर मंदिर मे आरतियों के समय में हुआ यह बदलाव आश्विन मास की पूर्णिमा (शरद पूर्णिमा) तक जारी रहेगा।







 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में चांदी के सात मुकुट चोरी, घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

11 Apr 2026

साइबर ठगी मामला: कई थानों के फोर्स ने रेउना क्षेत्र के लीलादास का पुरवा में रूट मार्च किया, दी दबिश

11 Apr 2026

सर्वोदय नगर में दो करोड़ की लागत से बनेगी पानी की टंकी, कूड़ा-कचरा हटाने का काम शुरू

11 Apr 2026

रेल गंगा पुल : आठ घंटे का मेगा ब्लॉक लेकर डाले गए 45 स्लीपर

11 Apr 2026

हिसार: रोडवेज चालकों ने हाईवे पर रोकी बसें, परेशान हुए यात्री

11 Apr 2026
विज्ञापन

सोनीपत: टोल कर्मियों पर रॉड व थप्पड़ों से हमला, आरोपी फरार

11 Apr 2026

जहरखुरानी गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया, VIDEO

11 Apr 2026
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में काली थार ने राहगीरों को मारी टक्कर, गुस्साए लोगों ने तोड़ा वाहन

VIDEO: फंदे पर लटका मिला था युवक का शव, आत्महत्या के लिए उकसाने पर दो पर प्राथमिकी दर्ज

11 Apr 2026

बहराइच: हाथ से बच्चे को छीनकर भागा तेंदुआ, पिता ने संघर्ष कर बचाई बेटे की जिंदगी

11 Apr 2026

24 लाख खर्च और टेस्टिंग के 2 वर्ष बाद भी 30 घरों तक नहीं पहुंची गैस; VIDEO

11 Apr 2026

सूदखोरों पर सख्त हुई पुलिस, सफाईकर्मियों संग मीटिंग कर किया जागरूक; VIDEO

11 Apr 2026

अतिक्रमण पर सख्त हुए एसपी, नगर पालिका 13 अप्रैल के बाद चलाएगी; VIDEO

11 Apr 2026

अलीगढ़ में तेजी से बढ़ रही है पेट केयर इंडस्ट्री, कारोबारी से दीपक शर्मा की खास बातचीत

11 Apr 2026

ओलंपिक स्तर का स्वीमिंग पूल अब अलीगढ़ में, तैयार हुआ मंडल का पहला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

11 Apr 2026

MP Fraud News: MP में महंगा पड़ा 'डोमिनोज'! लगी ढाई लाख की चपत, पूरा मामला क्या?

11 Apr 2026

दबंगों की पिटाई से घायल युवक की मौत, शव रखकर जाम लगाने का प्रयास

11 Apr 2026

VIDEO: मैनपुरी में प्रभारी मंत्री ने इमरजेंसी वार्ड में किया निरीक्षण, बोले व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं मरीज

11 Apr 2026

दिल्ली: शहरों में बढ़ रहा खामोश डिहाइड्रेशन, किडनी और पाचन तंत्र पर खतरा

11 Apr 2026

दिल्ली में वायु प्रदूषण पर लगाम की तैयारी: इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर, पर सड़कों पर जाम का समाधान कब?

11 Apr 2026

अयोध्या: विग्रह के पूर्व स्थान पर विधि-विधान से ज्योति स्थापित

11 Apr 2026

फरीदाबाद: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर आईएमटी चौक पर दो गाड़ियों और ट्रैक्टर ट्राली में भीषण टक्कर

11 Apr 2026

ग्रेटर नोएडा: मानसिक स्वास्थ्य के लिए एआई करेगा कैलकुलेशन, डाटा से मिलेगा बेहतर इलाज

11 Apr 2026

VIDEO: गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई, अब 30 अप्रैल तक करें अप्लाई

11 Apr 2026

फरीदाबाद सेक्टर 82 हादसा: बिजली तारों से टकराई गाड़ी, धमाके के बाद लगी आग, कई लोग घायल

11 Apr 2026

VIDEO: दिल्ली के सेंट्रल रिज क्षेत्र का होगा इको-रिस्टोरेशन, जैव विविधता संरक्षण पर जोर

11 Apr 2026

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ते का छापा, भारी मात्रा में बिना बिल का सामान बरामद

11 Apr 2026

फरीदाबाद: मंगोलिया में लोकेश ने जीता कांस्य पदक, बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हासिल की उपलब्धि

11 Apr 2026

दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में खुलेगा नाइट कैफे, सुबह 10 से रात 11 बजे तक होगी सुविधा

11 Apr 2026

बिल्हौर: निकाह में लड़े बराती-जनाती, दूल्हे ने दिया तीन तलाक

11 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed