सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   driver drove car such way three people seriously injured

Ujjain News: बेकाबू कार का आतंक, पहले पैदल चल रहे युवक, बाइक फिर इलेक्ट्रिक गाड़ी सवार को भी मारी टक्कर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 11 May 2025 05:37 PM IST
driver drove car such way three people seriously injured

नीलगंगा थाना क्षेत्र स्थित इंदौर-नागदा बायपास मार्ग हाटकेश्वर कॉलोनी के मोड़ पर अनियंत्रित कार के चालक ने अपना वाहन इतनी लापरवाहीपूर्वक चलाया, जिससे एक दो नहीं बल्कि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 281,125 में प्रकरण दर्ज कर आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पूरा मामला कुछ इस प्रकार है कि हाटकेश्वर कॉलोनी के मोड़ पर मारुति कार क्रमांक एमपी 13 जेड एस 7953 के चालक ने अपना वाहन लापरवाहीपूर्वक इतनी तेज गति से चलाया कि कार की टक्कर से तीन लोग गंभीर घायल हो गए। चालक ने पहले हाटकेश्वर कॉलोनी में अपने मामा के घर पैदल जा रहे हर्षित पिता सचिन जैन को जोरदार टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके बाद मोटरसाइकिल सवार रमेश पिता अमरसिंह दायमा को भी टक्कर मार दी। जो कि वीडी क्लॉथ मार्केट में जितेंद्र ट्रेडर्स पर काम करने के बाद अपने घर तिरुपति ड्रीम्स कॉलोनी में जा रहा था, लेकिन कार चालक ने उसकी बाइक एमपी 13 एफएम 7947 को टक्कर मार दी। जिसका इलाज निजी अस्पताल में जारी है। कार चालक यहीं नहीं रुका और तेजगति कार से चलाते हुए उसने जयसिंहपुरा निवासी देवेंद्र नामक युवक की इलेक्ट्रिक गाड़ी एमपी 13 जेड जी 8351 को भी टक्कर मार दी। घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और कार जब्त कर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें- ट्रक की टक्कर से तीन लोगों की मौत, शादी समारोह से लौट रहे पति-पत्नी और बेटी के साथ हुआ हादसा

हर्षित का निजी अस्पताल में चल रहा इलाज
बताया जाता है कि इस घटना मैं पैदल अपने मामा के घर जा रहे हर्षित जैन को गंभीर चोट आई है, जिसका इलाज निजी अस्पताल में जारी है। हर्षित के पिता सचिन ने बताया कि इस दुर्घटना में हर्षित के सिर और जबड़े में गंभीर चोट आई है। कार चलाने वाले लोग शराब पीकर इसे तेज गति से दौड़ा रहे थे यही कारण है कि इन वाहनों को टक्कर मारने के दौरान कार चालक का संतुलन बिगड़ा और वह उसे संभाल नहीं पाए जिससे टक्कर के बाद एयरबैग भी खुल गए।

ये भी पढ़ें-रॉन्ग साइड से आ रही कार ने स्कूटी को उड़ाया, मोपेड को करीब 100 फीट तक घसीटती ले गई गाड़ी

इस बारे में जब नीलगंगा थाने की उपनिरीक्षक नेहा जादौन से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि पूरे मामले की जांच चल रही है। अभी कार चालक गिरफ्त में नहीं आ पाए हैं। हम उसका पता लगा रहे हैं। हमने इस मामले में संबंधित कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने के साथ ही यह वाहन जब्त कर लिया है।

घटना का सीसीटीवी वीडियो।
इस कार ने तीन लोगो ंको टक्कर मारी
 
घटना का सीसीटीवी वीडियो।
घटना में क्षतिग्रस्त बाइक
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

आजमगढ़ में युवक ने रिश्तेदारों को मारी गोली, दो की हालत गंभीर

11 May 2025

फतेहाबाद को टोहाना में अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन की कार्रवाई, नोटिस देकर दी चेतावनी

11 May 2025

चिंतपूर्णी में विधायक बबलू का बयान: पाकिस्तान को करारा जवाब दे रही है हमारी सेना, माता रानी की जयंती पर दी बधाई

11 May 2025

सोनीपत के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में तीन फैक्ट्रियों में भीषण आग

11 May 2025

हिसार में मदर्स डे पर अमर उजाला ने सीमा पर पहरा देने वाले जवानों की मां से की बातचीत

11 May 2025
विज्ञापन

लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

11 May 2025

पानी को लेकर शिक्षा मंत्री बैंस का धरना जारी

विज्ञापन

बागपत के बिनाैली में शांतिनाथ विधान में शांतिनाथ विधान का आयोजन, विश्व शांति की कामना की

11 May 2025

त्यूनी में टोंस नदी में डूबा उत्तरकाशी का युवक, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

11 May 2025

कानपुर में खटिया पर सो रहे युवक की सिर कूचकर हत्या, पत्नी बोली- लेनदेन के विवाद में मारा

11 May 2025

आजमगढ़ में पट्टीदारों ने दाैड़ाकर मारी गोली, दो लोग घायल

11 May 2025

अंबाला में सिविल डिफेंस ट्रेनिंग कैंप; उमड़ा युवाओं का सैलाब, बोले-मौका मिले तो दुश्मन को भीतर घुसकर मारेंगे

11 May 2025

नारनौल में मोहल्ला पुरानी मंडी में निकाली प्रभात फेरी

मेरठ में आर्य समाज मंदिर में सत्संग का आयोजन, प्रस्तुत किए भजन

11 May 2025

महावीर जयंती पर मेरठ में दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में किया गया है भजन-पूजन

11 May 2025

MP: कटनी में रिटायर्ड आर्मी मैन के घर चोरी का खुलासा, सोने-चांदी समेत 19.48 लाख सामान बरामद, पड़ोसी गिरफ्तार

11 May 2025

कस्बा पाली में मिला पुराना हथगोला

11 May 2025

फतेहाबाद के टोहाना में अग्रवाल सभा प्रधान पद को लेकर मतदान

11 May 2025

Narmadapuram News: जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखे शव को कुत्तों ने नोंचकर खाया, परिजनों ने किया हंगामा

11 May 2025

Jalore News: 20 लाख की अवैध शराब के साथ कार जब्त, अज्ञात तस्करों की तलाश में जुटी पुलिस

11 May 2025

लखनऊ में संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ कार्यक्रम का आयोजन, बताई गई संविधान की महत्ता

11 May 2025

Ujjain News: मस्तक पर वैष्णव तिलक लगाया, गले में मोगरे की माला पहनकर सजे बाबा महाकाल, फिर की गई भस्म आरती

11 May 2025

Sirohi News: पाक की ओर से कई क्षेत्रों में सीजफायर का उल्लंघन, माउंटआबू में सायरन के साथ फिर लागू हुआ ब्लैकआउट

10 May 2025

नगर निगम के कूड़ा डंप प्लांट में आग लगने से चपेट में आकर तीन बसें जलीं

10 May 2025

लखनऊ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास के सामने पलटा वाहन, लोगों की लगी भीड़

10 May 2025

संत नगर चौराहे पर मकान में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटी दमकल

10 May 2025

आपत्तिजनक पोस्ट करने पर युवक को जमकर पीटा, फिर पुलिस के हवाले किया

10 May 2025

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में अगले साल से लिवर ट्रांसप्लांट सेंटर शुरू करने की तैयारी

10 May 2025

Bulandshahr: गैंगरे*प के आरोपियों का एनकाउंटर, दो किशोरियों संग की थी हैवानियत..कबूली पूरी वारदात

10 May 2025

रेल पुलिया के किनारे झाड़ियों में लगी आग, कई ट्रेनें रुकीं

10 May 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed