धार्मिक नगरी उज्जैन में हर 12 वर्ष में आयोजित होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ 2028 की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन अब इन तैयारियों पर सवाल उठने लगे हैं। भर्तृहरि गुफा के पीठाधीश्वर योगी पीर महंत रामनाथ महाराज ने शासन-प्रशासन की ओर से हो रही व्यवस्थाओं पर गंभीर चिंता जताई है। महंत ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, सिंहस्थ मेला अधिकारी और जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर मांग की है कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे हों।
ये भी पढ़ें- लूट का डर दिखाकर बुजुर्ग महिला से ठग लिए लाखों के कंगन, वर्दी जैसे कपड़े पहनकर आए थे बदमाश
उज्जैन की पावन भर्तृहरि गुफा से उठी यह आवाज सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को चुनौती दे रही है। अखिल भारतीय नाथ संप्रदाय की ओर से पीठाधीश्वर योगी पीर महंत रामनाथ महाराज ने हाल ही में सिंहस्थ क्षेत्र का दौरा किया। निरीक्षण में उन्हें प्रमुख घाटों का निर्माण और सौंदर्यीकरण अब तक शुरू न होने, आंतरिक सड़कों का चौड़ीकरण, स्थायी निर्माण कार्य, विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता, सीवरेज, आवासीय सुविधाएं और यात्रा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भारी देरी मिली। महंत रामनाथ महाराज ने कहा कि यह विश्वस्तरीय धार्मिक आयोजन है, जहां देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु पहुंचेंगे। अधूरी तैयारियां न केवल अव्यवस्था पैदा करेंगी, बल्कि उज्जैन की छवि को भी धूमिल कर सकती हैं। उन्होंने प्रशासन से सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्यों की रफ्तार तेज करने की अपील की है। महज दो वर्ष शेष हैं – समय रहते योजना अमल में न लाई गई तो अंतिम क्षणों में परेशानी हो सकती है।