सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Ashtavinayak Temple Now Ashtavinayak can be seen not only in Maharashtra but also in Ujjain

Ashtavinayak Temple: महाराष्ट्र ही नहीं अब उज्जैन में भी होंगे अष्टविनायक के दर्शन, बना भारत का एकमात्र मंदिर

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 29 Apr 2025 03:40 PM IST
Ashtavinayak Temple Now Ashtavinayak can be seen not only in Maharashtra but also in Ujjain

वैसे तो धार्मिक नगरी उज्जैन में कई सिद्ध स्थल हैं। लेकिन आगामी पांच मई 2025 से बाबा महाकाल के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को महाराष्ट्र के अष्टविनायक गणेश के दर्शन भी एक ही स्थान पर हो पाएंगे। सात वर्षों पूर्व इस मंदिर का शिलापूजन हुआ था, जिसके बाद मंत्रोच्चार के साथ इस मंदिर का भव्य निर्माण राजस्थान व गुजरात के कलाकारों द्वारा किया गया है। पांच दिवसीय श्री अष्टविनायक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव और श्री गणेश महायज्ञ के बाद श्रद्धालु यहां महाराष्ट्र के अष्ट विनायकों के साथ ही माता रिद्धि सिद्धि व भगवान श्री गणेश की मुस्कुराती हुई प्रतिमा के दर्शन कर पाएंगे।

अष्टविनायक मंदिर के प्रमुख सेवादार पंडित हेमंत व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि यह भारत का एकमात्र ऐसा पहला मंदिर होगा, जहां पर महाराष्ट्र के प्रसिद्ध श्री अष्टविनायक एक ही स्थान पर भक्तों को दर्शन और आशीर्वाद देंगे। इस मंदिर की परिकल्पना तो बचपन से ही पंडित व्यास के मस्तिष्क में थी। लेकिन उन्होंने अपने भाई पंडित संजय व्यास और पंडित शैलेंद्र व्यास के साथ मिलकर इस संकल्प को पूरा किया। उज्जैन के ग्राम सवाराखेड़ी सिंहस्थ बायपास मार्ग पर लगभग 51 करोड़ की सात बीघा जमीन पर इस मंदिर का निर्माण किया गया है। एक युवा पर भगवान श्री गणेश का ऐसा आशीर्वाद हुआ कि 32 वर्षों तक की गई मेहनत के बाद उसने व्यापार के लिए खरीदी 51 करोड़ की बेशकीमती सात बीघा जमीन पर भगवान श्री अष्टविनायक के मंदिर का निर्माण करवा दिया।

यह भी पढ़ें: चेन स्नेचिंग के तीन आरोपी गिरफ्तार, सोने की चेन और चोरी की बाइक बरामद

अष्टाविनायकों की यह प्रतिमा हूबहू महाराष्ट्र में विराजित श्री गणेश की प्रतिमाओं की तरह ही है। सात वर्षों में बनकर तैयार हुए इस मंदिर के बारे में पंडित व्यास ने बताया कि यह पहला ऐसा मंदिर है, जिसका निर्माण मंत्रोच्चार के साथ किया गया है। शिलापूजन के दौरान किए गए पूजन अर्चन के बाद इस स्थान पर प्रतिदिन चीलम पर श्री गणेश मंत्र चलाया जाता था, जिसको सुनते और उच्चारण करते हुए राजस्थान और गुजरात के कलाकार ही नहीं बल्कि प्रत्येक व्यक्ति प्रतिदिन मंदिर निर्माण से संबंधित काम करते थे।

इस दिन होंगे यह आयोजन
श्री अष्टविनायक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं श्री गणेश महायज्ञ की शुरुआत 30 अप्रैल बुधवार से होगी। इसके बाद प्रतिदिन मंदिर में पूजन अर्चन, हवन, मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति और महाआरती जैसे आयोजन किए जाएंगे। जो की चार मई तक जारी रहेंगे और उसके बाद पांच मई को मंदिर का लोकार्पण समारोह होगा, जिसमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ ही साधु संत विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

अब होगा सपना साकार
पंडित हेमंत व्यास ने बताया कि भगवान श्री गणेश के प्रति बचपन से ही मेरी अगाध आस्था है। गणेश उत्सव के दौरान में मिट्टी से भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का निर्माण करता और घर पर पूरे पंडाल को सजता था। मेरा ऐसा संकल्प था कि अगर भगवान श्री गणेश की मुझ पर कृपा होगी तो मैं उनका भव्य मंदिर बनाऊंगा। बचपन में देखा मेरा यह सपना पिता डॉ. चंद्रकांत व्यास, मां सुशीला व्यास के आशीर्वाद और भाई संजय व्यास, शेलेन्द्र व्यास के सहयोग से आप पूरा होने जा रहा है।

यह भी पढ़ें: भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में उज्जैन में किसानों ने सौंपा ज्ञापन, जाने क्या है मामला

मंदिर में रहेगी यह व्यवस्थाएं
भगवान श्री अष्टविनायक के इस मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशाल मंदिर परिसर के साथ ही यहां धर्म संसद, स्वागत कक्ष, प्रसादम, स्वाध्याय कक्ष और सभी व्यवस्थाए रहेगी। मंदिर में गणेश उत्सव के साथ ही प्रत्येक त्यौहार को उत्साह और उल्लास के साथ भी मनाया जाएगा।

अनेकों बार पहुंचे अष्टविनायक के दरबार फिर करवाया मंदिर का निर्माण
अष्टविनायक गणेश मंदिर के निर्माण की शुरुआत से लेकर आज तक पंडित हेमंत व्यास कई बार महाराष्ट्र में विराजित अष्टविनायक के दरबार में परिवार सहित जा चुके हैं। उन्होंने इन मंदिरों में विराजित श्री गणेश के जैसी प्रतिमाएं उज्जैन के अष्टविनायक गणेश मंदिर के लिए भी बनवाई है। साथ ही अष्टविनायक की यात्रा कर इस मंदिर के निर्माण की आज्ञा भी अष्टविनायकों से ली है। इस प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में अष्टविनायक गणेश मंदिर के पुजारियो को भी आमंत्रित किया गया है।

यह भी पढ़ें: मस्तक पर चंद्रमा और ॐ लगाकर सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में दिए दिव्य दर्शन

मंदिर में कुछ यह भी है खास
इस धाम की परिकल्पना के केंद्र में भारत के महाराष्ट्र राज्य के प्रसिद्ध अष्टविनायक हैं, जिनकी कृपा और कीर्ति विश्वव्यापी है। इन्हीं अष्टविनायक के स्वरूप एक ही भव्य मंदिर में अब इस धाम में दर्शनार्थ सुलभ है। विशाल परिसर में स्थित और पारंपरिक भारतीय मंदिर स्थापत्यकला के अनुरूप निर्मित देवालय में मुख्य शिखर के अतिरिक्त आठ उप-शिखरों का निर्माण कर अष्टविनायक के मङ्गल विग्रह स्थापित किए गए हैं।

मध्य में भगवान श्री गणेश की विशाल और सुंदर प्रतिमा है, जिनके साथ देवी ऋद्धि-सिद्धि भी विराजमान हैं। वहीं, मुख्य मंदिर में प्रवेश के लिए भव्य द्वार है और लाल पत्थर से निर्मित नक्काशीदार मंडप से एक ही स्थान पर स्थिर रहकर अष्टविनायक के सभी आठों स्वरूप का दर्शन करने की अकल्पनीय सुविधा है। जो भक्तों को गणेश कृपा का प्रत्यक्ष साक्षात्कार कराने में समर्थ है। मंदिर से सटा परिक्रमा पथ भगवान की परिक्रमा के लिए है, जिसे करने के बाद जन्म-मरण के संसार चक्र से मुक्ति का भाव रख सकेंगे भक्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

ग्रेटर नोएडा में कबाड़ की दुकानों और झुग्गियों में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

29 Apr 2025

Burhanpur: बच्चों के खेल से शुरू हुए विवाद में पहले घर में घुसकर जमकर हुई मारपीट, फिर अस्पताल में भी चले स्टूल

29 Apr 2025

Balotra News: आखा तीज पर बाल विवाह रोकने के लिए पुरोहितों ने उठाई जिम्मेदारी, मंदिरों के बाहर बोर्ड लगाए

29 Apr 2025

Ghaziabad Encounter: पुलिस ने लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को देर रात मुठभेड़ में दबोचा, एक फरार

29 Apr 2025

Baran News: PWD का इंजीनियर 5 लाख की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार, बिल पास करने के एवज में की थी डिमांड

29 Apr 2025
विज्ञापन

ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर तैनात होंगे 2 अतिरिक्त कर्मचारी, मंत्री ने फगवाड़ा में की घोषणा

29 Apr 2025

Harda News: सड़क दुर्घटना में घायल को हैलीकॉप्टर से भेजा भोपाल, पीएम श्री एयर एंबुलेंस योजना बनी संजीवनी

29 Apr 2025
विज्ञापन

Mahakal Bhasm Aarti: मस्तक पर चंद्रमा और ॐ लगाकर सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में दिए दिव्य दर्शन

29 Apr 2025

लखनऊ में सभी धर्मों के लोग आए एक मंच पर, की पहलगाम घटना की निंदा

29 Apr 2025

समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर लगा ये होर्डिंग रहा चर्चा का विषय

29 Apr 2025

आरसीएफ में कर्मचारियों की कमी, यूनियन ने की नई भर्ती की मांग

29 Apr 2025

फगवाड़ा से अटारी बॉर्डर तक शिव सेना का प्रदर्शन, पाक पर हमला करने की मांग

29 Apr 2025

हज यात्री लखनऊ से हुए रवाना, मंत्री ओम प्रकाश राजभर रहे मौजूद

29 Apr 2025

हज यात्रियों का पहला जत्था लखनऊ से रवाना, मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने किया विदा

29 Apr 2025

गंगा आरती देख अभिभूत हुईं सलमान खान की बहन अर्पिता

28 Apr 2025

आतंकी हमले के विरोध में धौलाना-गुलावठी रोड पर बनाया पाकिस्तान का झंडा

28 Apr 2025

सीसामऊ नाले के ऊपर किए गए अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

28 Apr 2025

मिर्जापुर में दो भाइयों ने की थी दोस्त की हत्या

28 Apr 2025

पहलगाम में सैलानियों की हत्या पर अलीगढ़ में हवन-यज्ञ, आत्मा की शांति के लिए रखा गया मौन, दी श्रद्धांजलि

28 Apr 2025

श्रावस्ती में अवैध मदरसों को किया गया बंद, पीड़ित लोग डीएम से मिलने पहुंचे

28 Apr 2025

युवाओं ने धरना देकर शिक्षक भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने की मांग

28 Apr 2025

लखनऊ में बार एसोसिएशन के चुनाव में प्रत्याशियों ने किया प्रचार

28 Apr 2025

Nagore News:  डांगा के गढ़ में विद्युत विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 9.88 लाख रुपये का जुर्माना लगा; जानें

28 Apr 2025

यमुना नदी में डूबे एक युवक का मिला शव, दो की तलाशी जारी

28 Apr 2025

किराये के कमरे में फंदे पर लटकता मिला महिला सीएचओ का शव

28 Apr 2025

रोहतक जिला प्रशासन ने सुनी लोगों की समस्याएं

28 Apr 2025

आतंकी हमले का शिकार हुए शुभम के घर पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम

28 Apr 2025

जर्जर मार्ग के विरोध में जारी धरना...अफसरों की बुद्धि शुद्धि के लिए किया हवन

28 Apr 2025

पुलिस कर्मियों पर होटल कर्मी को थाने में ले जाकर पीटने का आरोप, DSP कर रहे मामले की जांच

आतंकी हमले के विरोध में निकाला कैंडल मार्च, जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

28 Apr 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed