सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News: Tigress hunted Sambhar in Bandhavgarh Tiger Reserve

Umaria News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में दिखी बाघिन की फुर्ती, पलक झपकते ही दबोच लिया सांभर, देखें वीडियो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Fri, 18 Apr 2025 11:26 AM IST
Umaria News: Tigress hunted Sambhar in Bandhavgarh Tiger Reserve
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में स्थित विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक बेहद रोमांचक और हैरान कर देने वाला दृश्य देखने को मिला, जिसने पर्यटकों को दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर कर दिया। रिजर्व के ताला जोन के चक्रधरा क्षेत्र में एक बाघिन ने झाड़ियों से निकलकर नाले में पानी पी रहे सांभर पर झपट्टा मारा और उसे शिकार बना जंगल की ओर चली गई। यह पूरा दृश्य पर्यटकों के कैमरे में कैद हो गया और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि यह सिद्ध बाबा फीमेल बाघिन थी, जिसकी उम्र करीब सात वर्ष है। यह बाघिन ताला जोन के चक्रधरा क्षेत्र में अक्सर अपने शावकों के साथ देखी जाती है। पर्यटक जब जंगल सफारी के दौरान ताला जोन की प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीवों का दीदार कर रहे थे, उसी दौरान उन्होंने नाले के पास झाड़ियों में बाघिन को बैठा देखा। नाले में एक झुंड सांभरों का पानी पी रहा था। कुछ ही पलों में बाघिन ने झाड़ियों से छलांग लगाई और तेज रफ्तार से सांभर पर झपट पड़ी। उसने एक सांभर को अपने मजबूत जबड़ों में दबोच लिया और शिकार को लेकर जंगल की ओर रवाना हो गई।

ये भी पढ़ें- संत राघव देवाचार्य को सोशल मीडिया पर सिर तन से जुदा करने की धमकी, तीन आरोपी गिरफ्तार

इस अद्भुत और रोमांचक दृश्य को देखकर पर्यटक स्तब्ध रह गए। कई पर्यटकों ने इस घटना का वीडियो बनाया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दुर्लभ दृश्य को देखने का सौभाग्य बहुत कम पर्यटकों को मिलता है, और यह उनके लिए जीवनभर की अविस्मरणीय स्मृति बन गया।

ये भी पढ़ें- सब्जी बेचने वाले हल्के राम के सामने भारी मुसीबत, आयकर विभाग ने भेजा 94 करोड़ रुपये का नोटिस

गौरतलब है कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 165 से अधिक बाघ और बाघिनें हैं। यहां का ताला जोन पर्यटकों के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय है, जहां अक्सर बाघ और अन्य वन्यजीवों की सीडिंग होती रहती हैं। बाघिनों की मौजूदगी और उनके शावकों का प्राकृतिक वातावरण में विचरण पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। इस घटना से साफ है कि बांधवगढ़ की जैव विविधता और वन्यजीवों का स्वाभाविक व्यवहार पर्यटकों को रोमांच और आश्चर्य से भर देता है। ऐसी घटनाएं न सिर्फ वन्यजीव संरक्षण के महत्व को दर्शाती हैं, बल्कि लोगों को प्रकृति से जुड़ने का भी अवसर प्रदान करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पुलिस की पाठशाला : सीओ ने छात्राओं को दिए साइबर अपराधों से सुरक्षा के टिप्स

18 Apr 2025

पुलिस की पाठशाला : आवारा लड़कों से नहीं होगी कोई छात्रा परेशान, पुलिस अधिकारी ने बताया रामबाण उपचार

18 Apr 2025

पुलिस की पाठशाला : छात्रा बोली घरवाले पढ़ाई के लिए बाहर भेजने को नहीं तैयार... सीओ के जवाब से तालियों से गूंज उठा कार्यक्रम स्थल

18 Apr 2025

पुलिस की पाठशाला : छात्रा के सवाल पर सीओ बोले छुपाने से और भी बढ़ जाता है अपराध... चुप्पी तोड़ें और खुलकर बोलें

18 Apr 2025

वाराणसी में संकट मोचन संगीत समारोह के दूसरी निशा पर लावण्या शंकर ने दी कथक की प्रस्तुती

18 Apr 2025
विज्ञापन

वाराणसी में ट्रेन से चढ़ने की जल्दबाजी में फंसी महिला बाल-बाल बची, आरपीएफ की महिला कांस्टेबल ने बचाई मां और बेटी की जान

18 Apr 2025

अलीगढ़ के सास-दामाद मामले पर सीओ इगलास महेश कुमार का आया आधिकारिक बयान, बोल रहे 'आज किया बरामद'

17 Apr 2025
विज्ञापन

वाराणसी में भाजयुमो ने कांग्रेस कार्यालय के सामने फूंका राहुल गांधी का पुतला, जमकर नारेबाजी की

17 Apr 2025

सोनभद्र में मनाया गया गुड फ्राइडे, शिष्यों के पैर धुलकर कराया भोज, प्रभु यीशु का पढ़ा संदेश

17 Apr 2025

सुरक्षा घेरे में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे अलीगढ़, 21 अप्रैल तक रहेंगे प्रवास पर

17 Apr 2025

Gangapur City: विधायक इंदिरा मीणा के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी

17 Apr 2025

उत्तराखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम, बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी

17 Apr 2025

घर को मस्जिद का रूप दिया... नमाज पढ़ने के लिए भी बना रखी थी काफी जगह

17 Apr 2025

Khandwa News: भाजपा नेता के बेटे की शादी में चली गोली दो लोगों को लगी, पुलिस ने चार दिन बाद दर्ज किया केस

17 Apr 2025

Dewas News: नागू खेड़ी के समीप टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां; आग पर काबू पाया

17 Apr 2025

यमुनानगर में लावारिस मिली दो दिन की नवजात बच्ची

17 Apr 2025

जींद में चला बुलडोजर, चार एकड़ में विकसित अवैध कॉलोनी ढहाई

17 Apr 2025

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघ ने खाया अजगर, हालत हो गई खराब

17 Apr 2025

Dewas News: तवे से हमला कर पति ने की पत्नी की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश

17 Apr 2025

रेलवे डीआरएम ने किया निरीक्षण, प्लेटफार्म नंबर नाै से स्वचालित व फुट ओवरब्रिज की सीढ़ियां हटाने की दी मंजूरी

17 Apr 2025

MP: सीएम यादव के सामने उठा क्रिकेट सट्टे का सवाल, विधायक की मां के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे कटनी

17 Apr 2025

परिजनों के साथ ससुराल के सामने धरने पर बैठी विवाहिता... ससुरालियों पर लगाए ये आरोप

17 Apr 2025

कानपुर पहुंचे मुख्य सचिव और डीजीपी, पीएम मोदी की यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा

17 Apr 2025

दिल्ली में बसों की कमी का दिख रहा असर, घंटों इंतजार कर रहे यात्री, बस स्टॉप पर भारी भीड़

17 Apr 2025

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हुआ 'अपराजिता' कार्यक्रम, दादरी की एसडीएम अनुज नेहरा बोलीं- गलतियों पर काम करें

17 Apr 2025

गुरुग्राम में बची एक जिंदगी, युवती ने की आत्महत्या की कोशिश, छह मिनट में ही पहुंची पुलिस टीम

17 Apr 2025

फरीदकोट में विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां का विरोध

17 Apr 2025

38 हिस्ट्रीशीटरों ने खाई अपराध से दूर रहने की कसम, तख्ती लेकर पहुंचे कोतवाली

17 Apr 2025

भदोही में छात्राओं को दी गई आत्मरक्षा की ट्रेनिंग, ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने दिया प्रशिक्षण, पुलिस अधिकारी मौजूद रही

17 Apr 2025

Khargone: शहर में खुला प्रदेश का 23वां और देश का 443वां पासपोर्ट कार्यालय, आवेदकों को अब नहीं जाना पड़ेगा दूर

17 Apr 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed