सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Aarti of potholes on roads in Vidisha, Congress's unique protest

कांग्रेस का अनूठा विरोध: विदिशा में सड़क के गड्ढों की आरती-पूजा कर पहनाई माला, मरम्मत नहीं हुई तो होगा आंदोलन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: विदिशा ब्यूरो Updated Thu, 04 Jun 2026 03:19 PM IST
Aarti of potholes on roads in Vidisha, Congress's unique protest

विदिशा जिले में जर्जर सड़कों और जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के खिलाफ कांग्रेस ने गुरुवार को अनोखे अंदाज में विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सड़कों के गड्ढों की पूजा अर्चना कर भाजपा सरकार, नगर पालिका और जनप्रतिनिधियों को आईना दिखाने का प्रयास किया। अगरबत्ती, फूल और दीपक जलाकर कार्यकर्ताओं ने गड्ढों से प्रार्थना की कि बरसात में कोई जनहानि न हो।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित रघुवंशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सबसे पहले तिलक चौक पहुंचे। वहां सड़क के बीच बने बड़े गड्ढे को फूल माला पहनाई गई और आरती उतारी गई। रघुवंशी ने कहा कि जिले में भाजपा की सरकार है, नगर पालिका पर भाजपा का कब्जा है, विधायक और सांसद भी भाजपा के हैं, फिर भी सड़कों की हालत खस्ता है। जनता ने विकास के नाम पर वोट दिया था लेकिन सड़कें ही नहीं बनीं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दो साल से टेंडर और खींचतान के चक्कर में शहर की मुख्य सड़कें अधूरी पड़ी हैं।

ये भी पढ़ें- मानसून की दस्तक से पहले मौसम मेहरबान, 39 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, होगी ओलावृष्टि

कांग्रेस नेता रवि साहू ने कहा कि समस्या केवल विदिशा शहर की नहीं है। गंजबासौदा, सिरोंज, लटेरी, कुरवाई तक हर जगह सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। बरसात शुरू होते ही इन गड्ढों में पानी भर जाएगा और हादसों का खतरा कई गुना बढ़ जाएगा। साहू ने कहा कि हमने प्रतीकात्मक पूजा कर जनप्रतिनिधियों को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की है ताकि वे जनता की परेशानी समझें।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की गड्ढा मुक्त विदिशा चाहिए, विकास चाहिए। राहगीरों ने भी इस अनोखे विरोध को देखा और कई लोगों ने सहमति जताई कि सड़कों की हालत वाकई खराब है। एक ऑटो चालक ने बताया कि रोज गड्ढों के कारण गाड़ी का नुकसान होता है और यात्री गिरकर चोटिल हो जाते हैं। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मानसून से पहले सड़क मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ तो पार्टी कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी। साथ ही आगामी दिनों में विदिशा दौरे पर आ रहे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी इस मुद्दे पर जवाब मांगा जाएगा। नेताओं ने कहा कि यह प्रदर्शन राजनीति के लिए नहीं बल्कि जनता की सुरक्षा के लिए है।

उधर भाजपा नेताओं का कहना है कि बारिश के बाद सभी प्रमुख सड़कों का डामरीकरण शुरू किया जाएगा। नगर पालिका ने दावा किया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द काम दिखेगा। लेकिन कांग्रेस का आरोप है कि हर साल यही आश्वासन मिलता है और बरसात में लोग हादसों का शिकार होते हैं। विदिशा में सड़कों को लेकर पूर्व में भी पार्षद एक महीने से अधिक धरने पर बैठ चुके हैं। कांग्रेस का यह प्रतीकात्मक विरोध सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है। गड्ढों की आरती की तस्वीरें वायरल हो रही हैं और लोग कमेंट कर प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

हमीरपुर: मौत का पुल बना बेतवा, रेलिंग तोड़कर नदी में जा गिरा डंपर, चालक की मौत

04 Jun 2026

VIDEO: मुगल बादशाह अकबर के शाही तालाब में कूद गई युवती, बचाने के लिए जान पर खेल गए पुलिसकर्मी

04 Jun 2026

Ghaziabad Video: महिलाओं के गले से मंगलसूत्र झपटने वाले बदमाशों से मुठभेड़, लूटपाट की कई वारदातों में थे शामिल

04 Jun 2026

Mahakal Bhasm Aarti: चतुर्थी की भस्म आरती में दिखा बाबा महाकाल का तेज, मस्तक पर सूर्य और त्रिपुंड से शृंगार

04 Jun 2026

Ujjain News: सरकारी नौकरी दिलाता हूं बोलकर 25 लाख डकार गया शातिर, 6 केस वाला मास्टरमाइंड गोधरा में दबोचा

04 Jun 2026
विज्ञापन

महोबा: तीन साल पहले पत्नी-बेटियों की हत्या करने वाले दरिंदे को फांसी, कोर्ट ने कहा- यह है रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस

04 Jun 2026

डीह बाबा मंदिर का दीवार और चबूतरा तोड़ने पर हंगामा; VIDEO

04 Jun 2026
विज्ञापन

जिगना घाट पर पीपा पुल की हुई शुरूआत, सैयदराजा विधायक ने किया उद्घाटन; VIDEO

04 Jun 2026

कानपुर: ट्रक ड्राइवर से होमगार्ड का रुपये लेते वीडियो वायरल

03 Jun 2026

कानपुर: किसानों के लिए आसमान से बरसी राहत, धान की नर्सरी में मददगार होगी प्री मानसून की बारिश

03 Jun 2026

कानपुर: स्टेट हाईवे किनारे बने नाले की पटिया में घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल

03 Jun 2026

कानपुर: व्हाट्सएप स्टेटस लगा जिला पंचायत सदस्य के परिवार को मिली धमकी

03 Jun 2026

योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव पर काशी में रक्तदान महाअभियान, 500 यूनिट का लक्ष्य; VIDEO

03 Jun 2026

प्रसूता व नवजात की मौतों पर सख्ती बरतने की मांग; VIDEO

03 Jun 2026

अजय राय ने कहा- प्रदेश की कानून व्यवस्था बेपटरी, भुगत रही जनता; VIDEO

03 Jun 2026

विवाहिता की मौत में पति, सास-ससुर समेत चार पर प्राथमिकी; VIDEO

03 Jun 2026

कानपुर: व्यापारी ने पुलिस पर लगाया अभद्रता का आरोप, वीडियो जारी कर बयां किया दर्द

03 Jun 2026

सरैया आरओबी: ब्लॉक न मिलने से दूसरे दिन भी नहीं शुरू हुआ गर्डर रखने का काम

03 Jun 2026

ग्रेटर नोएडा में बिग लीग सीजन-2 के मैच के दौरान दमदार बल्लेबाजी करते खिलाड़ी

03 Jun 2026

कानपुर: बारिश से मौसम हुआ सुहाना, धूप निकलने से उमस से परेशान रहे लोग

03 Jun 2026

कानपुर: नाले की सफाई के बाद नहीं उठाई गई मिट्टी, लोगों को हो रही परेशानी

03 Jun 2026

कानपुर: रामादेवी रैंप पर मरम्मत का कार्य जारी, लोग बगल से निकल रहे

03 Jun 2026

VIDEO: लखीमपुर खीरी में अफसरों पर भड़के सपा सांसद, बोले- ये रवैया ठीक नहीं

03 Jun 2026

एक लाख का इनामी कमलेश चौधरी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, VIDEO

03 Jun 2026

बन्नादेवी थाना अंतर्गत एक लड़का-लड़की को बेल्ट से पीटने के मामले में तीन गिरफ्तार

03 Jun 2026

Meerut: फलावदा पुलिस के साथ उत्पीड़न का आरोप लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंची महिला, बाग से लीची तोड़ने पर हुआ विवाद

03 Jun 2026

Lakhimpur Kheri: मृतक नीट छात्र के घर पहुंचे सांसद संजय सिंह, परिजनों को बंधाया ढांढस, सरकार पर साधा निशाना

03 Jun 2026

फरीदाबाद के पोलैंड में चमके दीपेश मोर, पावरलिफ्टिंग में जीता कांस्य पदक

03 Jun 2026

गुरुग्राम में मुठभेड़ में गोली लगने से घायल पांच हजार का इनामी बदमाश, 17 प्राथमिकी दर्ज

03 Jun 2026

Muzaffarnagar: भोपा गंग नहर में होमगार्ड ने लगाई छलांग, तलाश जारी

03 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed