{"_id":"69c5099398f626f2540a3b0e","slug":"video-a-sikh-jatha-will-visit-pakistan-on-the-death-anniversary-of-maharaja-ranjit-singh-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"महाराजा रणजीत सिंह की बरसी पर पाकिस्तान जाएगा सिख जत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराजा रणजीत सिंह की बरसी पर पाकिस्तान जाएगा सिख जत्था
एसजीपीसी की ओर से शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की बरसी मनाने के लिए पाकिस्तान स्थित गुरुधामों के दर्शन हेतु जाने वाले सिख जत्थे के लिए संगत से पासपोर्ट मांगे गए हैं।
एसजीपीसी के सचिव बलविंदर सिंह काहलवा ने बताया कि सिख संगत लंबे समय से अरदास करती है कि उन्हें विभाजन के समय बिछड़े गुरुधामों के खुले दर्शन का अवसर मिले। सरकारी प्रोटोकॉल के तहत हर साल चार जत्थे पाकिस्तान जाते हैं, जिनमें से तीसरा जत्था महाराजा रणजीत सिंह की बरसी के अवसर पर रवाना होता है।
उन्होंने बताया कि जत्था 21 जून 2026 को अमृतसर से रवाना होगा। तय कार्यक्रम के अनुसार सबसे पहले जत्था गुरुद्वारा ननकाना साहिब पहुंचेगा। 22 जून को संगत गुरुद्वारा सच्चा साैदा के दर्शन कर वापस ननकाना साहिब लौटेगी। इसके बाद 23 जून को जत्था गुरुद्वारा पंजा साहिब जाएगा और 25 जून को गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के लिए रवाना होगा।
27 जून को गुरुद्वारा रोड़ी साहिब के दर्शन करते हुए जत्था शाम को गुरुद्वारा डेरा साहिब पहुंचेगा। यहां 29 जून को महाराजा रणजीत सिंह की बरसी श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। 30 जून को जत्था भारत लौट आएगा।
एसजीपीसी सचिव के अनुसार कुल 500 श्रद्धालुओं के कोटे में से 300 श्रद्धालुओं का कोटा एसजीपीसी के लिए निर्धारित किया गया है। उन्होंने संगत से अपील की है कि जो भी इस जत्थे में शामिल होना चाहते हैं, वे 31 मार्च 2026 तक अपने पासपोर्ट एसजीपीसी कार्यालय में जमा करा दें।
पासपोर्ट के साथ आधार कार्ड की प्रति और संबंधित क्षेत्र के सदस्य की पुष्टि अनिवार्य होगी, ताकि वीजा प्रक्रिया और सुरक्षा एजेंसियों की जांच समय पर पूरी की जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।