{"_id":"69bce4173dcbba6fb804b3fb","slug":"video-allegations-of-scam-at-baba-farid-university-faridkot-bandh-announced-for-april-2-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाबा फरीद यूनिवर्सिटी में घोटाले के आरोप, दो अप्रैल को फरीदकोट बंद का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा फरीद यूनिवर्सिटी में घोटाले के आरोप, दो अप्रैल को फरीदकोट बंद का ऐलान
बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज में कथित 90 से 100 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपों को लेकर मामला गरमा गया है। अमृतसर में विभिन्न संगठनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यूनिवर्सिटी प्रशासन पर टेंडर, भर्तियों और मशीनों की खरीद में बड़े स्तर पर अनियमितताओं के आरोप लगाए।
सांझा एक्शन फ्रंट पंजाब समेत करीब 17 संगठनों ने 2 अप्रैल 2026 को फरीदकोट बंद और धरना देने का ऐलान किया है। नेताओं ने आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. राजीव सूद और कुछ अन्य अधिकारियों पर करोड़ों रुपये के घोटाले के गंभीर आरोप हैं।
उन्होंने कहा कि टेंडर अपने करीबी लोगों और बाहरी राज्यों के व्यक्तियों को दिए गए, जबकि भर्तियों में नियमों की अनदेखी की गई। इसके अलावा स्कैन मशीनों और अन्य प्रोजेक्ट्स की खरीद में भी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है।
संगठनों के नेताओं के अनुसार इस मामले में पहले ही पंजाब विजिलेंस ब्यूरो, सीबीआई, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को शिकायतें दी जा चुकी हैं और जांच जारी है। इसके बावजूद कई महीनों से कोई ठोस कार्रवाई न होने पर संगठनों में रोष है।
नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और अन्य शहरों में भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने पंजाब सरकार से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।