Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Amidst the rising heat, a 'Chhabeel' service was organized at Sultanwind Police Station, offering cool, sweet water to passersby.
{"_id":"6a16894493fc991bc90e642c","slug":"video-amidst-the-rising-heat-a-chhabeel-service-was-organized-at-sultanwind-police-station-offering-cool-sweet-water-to-passersby-2026-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"बढ़ती गर्मी में थाना सुल्तानविंड में छबील सेवा, राहगीरों को पिलाया ठंडा मीठा जल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ती गर्मी में थाना सुल्तानविंड में छबील सेवा, राहगीरों को पिलाया ठंडा मीठा जल
अमृतसर में लगातार बढ़ रही गर्मी और लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कमिश्नरेट पुलिस द्वारा सामाजिक सेवा का सराहनीय प्रयास किया गया। 26 मई को थाना सुल्तानविंड की ओर से थाना परिसर के बाहर ठंडे मीठे जल की छबील लगाई गई, जहां राहगीरों और वाहन चालकों को मीठा जल वितरित किया गया।
इस अवसर पर विशालजीत सिंह, प्रीतइंदर सिंह, मोहित कुमार सहित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वयं लोगों को मीठा जल पिलाकर सेवा भावना का परिचय दिया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पंजाब पुलिस हमेशा जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध रही है और सामाजिक भलाई से जुड़े कार्यों में लगातार अपनी भागीदारी निभाती रहेगी। छबील के दौरान बड़ी संख्या में राहगीरों और वाहन चालकों ने राहत महसूस की और पंजाब पुलिस के इस प्रयास की सराहना की।
भीषण गर्मी के बीच पुलिस की इस सेवा भावना को लोगों ने मानवीय पहल बताते हुए स्वागत किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।