Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Clash between AAP and Akali Dal workers during Majitha Municipal Council elections; youth injured.
{"_id":"6a168694117192b16a08a0a8","slug":"video-clash-between-aap-and-akali-dal-workers-during-majitha-municipal-council-elections-youth-injured-2026-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"मजीठा नगर काउंसिल चुनाव में आप और अकाली दल कार्यकर्ताओं में झड़प, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजीठा नगर काउंसिल चुनाव में आप और अकाली दल कार्यकर्ताओं में झड़प, युवक घायल
मजीठा नगर काउंसिल चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 6 के बाहर बने काउंटर बूथ पर आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं के बीच उस समय तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई, जब दोनों पक्षों में तीखी बहस के बाद झड़प हो गई। धक्का-मुक्की और हंगामे के दौरान एक युवक घायल हो गया, जिसके सिर पर चोट लगने की जानकारी सामने आई है।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा और हालात को काबू में लिया। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को शांत करवाते हुए माहौल को और बिगड़ने से रोका।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहाती सोहेल मीर भी खुद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों और संबंधित लोगों को थाने बुलाया है ताकि घटना से जुड़ी पूरी जानकारी जुटाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।
नगर काउंसिल चुनाव के दौरान हुई इस घटना के बाद इलाके का चुनावी माहौल और गर्मा गया है। हालांकि पुलिस प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।