{"_id":"6a2e82e9ba39897bb6033540","slug":"video-farmers-protest-in-amritsar-2026-06-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंचायती जमीन की बोली में पारदर्शिता की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन, सोनिया मान और केजरीवाल का जलाया पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायती जमीन की बोली में पारदर्शिता की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन, सोनिया मान और केजरीवाल का जलाया पुतला
विधानसभा क्षेत्र राजासांसी के गांव झंजोटी की पंचायती जमीन की बोली प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और पारदर्शिता की कमी के विरोध में भारतीय किसान यूनियन एकता (सिद्धूपुर) ने रविवार को एसडीएम कार्यालय राजासांसी के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने आम आदमी पार्टी की हलका इंचार्ज सोनिया मान और पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंककर रोष जताया।
किसान नेताओं बाबा करमजीत सिंह नंगली, बलराम सिंह झंजोटी और पूर्व सरपंच भगत सिंह झंजोटी ने आरोप लगाया कि पंचायती जमीन की नीलामी निष्पक्ष ढंग से नहीं करवाई जा रही। उन्होंने कहा कि नीलामी के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने हथियारों के बल पर माहौल खराब करने की कोशिश की, जिसके कारण प्रक्रिया रद्द करनी पड़ी। किसानों ने मांग की कि जमीन की बोली दोबारा पूरी पारदर्शिता और प्रशासनिक निगरानी में करवाई जाए ताकि सभी इच्छुक लोग इसमें भाग ले सकें और सरकार को अधिक राजस्व प्राप्त हो।
मामले पर एसडीएम मनदीप सिंह ढिल्लों ने कहा कि गांव झंजोटी की पंचायती जमीन की बोली पूरी पारदर्शिता के साथ करवाई जाएगी। नीलामी की वीडियोग्राफी भी होगी और प्रत्येक पात्र व्यक्ति को बोली में भाग लेने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि नई बोली 17 जून को करवाई जाएगी।
वहीं, पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉरपोरेशन के चेयरमैन गुरशरण सिंह छीना ने कहा कि सरकार की ओर से किसी प्रकार की धक्केशाही नहीं होने दी जाएगी और निष्पक्ष नीलामी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अधिकारियों से भी बातचीत की जाएगी। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।