{"_id":"6a0ac55ded4700316e05cbe6","slug":"video-milkmen-union-protests-against-adulterated-milk-and-paneer-amritsar-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"नकली दूध व पनीर के खिलाफ दोधी यूनियन का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर सड़क पर बहाया दूध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली दूध व पनीर के खिलाफ दोधी यूनियन का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर सड़क पर बहाया दूध
दोधी यूनियन अमृतसर की ओर से सोमवार को अपनी मांगों को लेकर डीसी कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान यूनियन सदस्यों ने सड़क पर दूध बहाकर प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। यूनियन का आरोप है कि शहर और आसपास के इलाकों में बड़े स्तर पर सिंथेटिक दूध, नकली पनीर और खोया तैयार किया जा रहा है, जिससे लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा है और पशुपालकों का कारोबार प्रभावित हो रहा है।
यूनियन नेता करमजीत सिंह नंगली ने कहा कि पिछले चार वर्षों से प्रशासन और सिविल सर्जन को ज्ञापन दिए जा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मजबूर होकर पहली बार डीसी दफ्तर के बाहर दूध बहाकर विरोध दर्ज कराना पड़ा।
उन्होंने आरोप लगाया कि अजनाला रोड, बटाला रोड, फतेहगढ़ चूड़ियां रोड और मीरांकोट क्षेत्र में नकली दूध और पनीर बनाने की फैक्ट्रियां खुलेआम चल रही हैं। यूनियन का कहना है कि बाजार में 40 से 55 रुपये किलो तक नकली दूध और करीब 160 रुपये किलो नकली पनीर बिक रहा है, जबकि असली उत्पाद की लागत इससे कहीं अधिक है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नकली डेयरी उत्पादों के सेवन से कैंसर, पीलिया और अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। यूनियन ने प्रशासन से मांग की कि नकली दूध और पनीर बनाने वालों के खिलाफ तुरंत छापेमारी कर सख्त कार्रवाई की जाए और लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।